किन्नू खाने के फायदे और नुकसान – Kinnow

7 Min Read
किन्नू खाने के फायदे और नुकसान - Kinnow

किन्नू खाने के फायदे और नुकसान ( kinnu khane ke fayde aur nuksan ) : किन्नू संतरे की तरह दिखने वाला एक फल है, जो स्वाद में भी संतरे जैसा खट्टा-मीठा होता हैं। किन्नू का रंग संतरे के रंग से थोड़ा गहरा होता है और किन्नू सर्दियों में आसानी से मिल जाता हैं। भारत में किन्नू की खेती मुख्य रूप से राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में की जाती हैं।

किन्नू खाने के फायदे और नुकसान ( Advantages and disadvantages of eating Kinnow in hindi )

किन्नू खाने में स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता हैं। किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व, अच्छी सेहत के साथ शरीर को कई शारीरिक बीमारियों से भी बचाते हैं और बीमारी की अवस्था में बीमारी के लक्षणों को कम कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से किन्नू खाने के फायदे और नुकसान के बारे में।

किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व

किन्नू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस और आयरन के साथ विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-बी 12 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

किन्नू के सेवन का तरीका

किन्नू का अन्य फलों की तरह सीधे सेवन किया जा सकता हैं। इसके अलावा किन्नू का सेवन सलाद, जूस और केक आदि के रूप में किया जा सकता हैं।

किन्नू खाने के फायदे ( Advantages of eating Kinnow in hindi )

  1. वजन को कम करने के लिए किन्नू खाना फायदेमंद होता हैं। दरअसल किन्नू में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं, जो पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करती है और अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होती हैं, जो वजन को कम करने में आपकी मदद करती हैं।
  2. किन्नू में विटामिन-सी की उच्च मात्रा पायी जाती हैं, जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करती है और शरीर को सामान्य मौसमी बुखार जैसे सर्दी-खांसी और जुकाम आदि से बचाती है। इसके अलावा बीमारी की अवस्था में बीमारी से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है।
  3. किन्नू का नियमित रूप से सेवन, त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करने में सहायक होता हैं, जिस कारण त्वचा स्वस्थ व सुन्दर नजर आती हैं। इसके अलावा किन्नू में मौजूद विटामिन-सी,  एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता हैं, जो त्वचा के बढ़ती उम्र के असर को कम कर, त्वचा को ज्वां बनाए रखने में सहायक होता हैं।
  4. कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए भी किन्नू खाना फायदेमंद होता हैं। दरअसल किन्नू में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते है और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव करने में सहायक होते हैं।
  5. विशेषज्ञों के अनुसार, किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व, शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते है और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में वृद्धि करने में सहायक होते हैं। अगर आप रोजाना किन्नू का सेवन करते हैं, तो यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ एथेरोस्क्लेरोसिस, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करने में सहायक होता हैं।
  6. बालों के स्वास्थ्य के लिए भी किन्नू खाना लाभकारी होता हैं। दरअसल किन्नू में विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-बी12 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को भरपूर पोषण प्रदान कर, बालों को स्वस्थ, चमकदार और मजबूत बनाये रखने में सहायक होते हैं।
  7. किडनी स्टोन से पीड़ित रोगियों के लिए किन्नू खाना अच्छा होता हैं। किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व, किडनी स्टोन को कम करने में मदद करते है। अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित हैं तो आप रोजाना किन्नू का सेवन करें।
  8. किन्नू में मौजूद फाइबर, पाचन स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है, जो पाचन में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ व मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा किन्नू कब्ज, अपच और गैस जैसी अन्य पेट समस्याओं को भी दूर करता है।
  9. शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए किन्नू फल का सेवन किया जा सकता हैं। दरअसल किन्नू में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं साथ ही इसमें ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज आदि की मात्रा भी पायी जाती हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होती हैं।
  10. शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी किन्नू खाना लाभकारी होता है। शरीर में आयरन की कमी खून की कमी का कारण बनती है, वहीं किन्नू में आयरन की अच्छी मात्रा पायी जाती हैं, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर, खून की कमी को दूर करती है और एनीमिया रोग से बचाव करने में सहायक होती हैं।

जानें सारस्वतारिष्ट के फायदे – Benefits of Saraswatarishta

किन्नू खाने के नुकसान ( Disadvantages of eating Kinnow in hindi )

  1. कुछ लोगों को फ्रूट एलर्जी होती हैं इसलिए उन लोगों को किन्नू के सेवन से भी एलर्जी की समस्या हो सकती हैं।
  2. किन्नू में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं इसलिए किन्नू का अधिक मात्रा में सेवन पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता हैं।
  3. गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को किन्नू का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

जानें पेशाब का रंग बताता है आप कितने स्वस्थ हैं

Share this Article