अंगूर के बीज के तेल के फायदे और नुकसान – Grape Seed oil

7 Min Read
अंगूर के बीज के तेल के फायदे और नुकसान

अंगूर के बीज के तेल के फायदे और नुकसान ( angoor ke beej ke tel ke fayde aur nuksan ) : अंगूर की ही तरह अंगूर के बीज के तेल के फायदे और नुकसान कई होते हैं। अंगूर के बीज का तेल एक शक्तिशाली खाद्य पदार्थ है जिसे अंगूर के बीजों से प्राप्त किया जाता है। अंगूर के तेल की तासीर गर्म होती है जिसके कारण इसका सीमित मात्रा में ही सेवन किया जाता है।

अंगूर के बीज के तेल के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Grape seed oil in hindi)

आयुर्वेद में अंगूर के बीज के तेल (Grape Seed oil) को कई हजार सालों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। अंगूर के बीज के तेल का उपयोग करने से त्वचा, बाल एवं आंख संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

अंगूर के अन्य भाषाओं में नाम-

अंगूर को संस्कृत में द्राक्षा (Drakshaa), स्वादुफला (Swadufala), मृद्वीका (Mridwika) एवं गोस्तनी (Goustani), गुजराती में धराख (Dharakh), तमिल में कोट्टन (Kottan), तेलुगु में गोस्तनी द्राक्षा (Gostanidraksha), बंगाली में मनेका (Maneka), मराठी में द्राक्ष (Draksha) एवं पंजाबी में बूरी (Buri) के नाम से जाना जाता है।

अंगूर के बीज के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व-

अंगूर के बीज के तेल प्रोटीन, ऊर्जा, वसा, कार्बोहाइड्रेट, ओमेगा फैटी एसिड, विटामिन E, सैचुरेटेड फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, कोलेस्ट्रॉल आदि जैसी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

जानें काले अंगूर खाने के 10 फायदे

अंगूर के बीज के तेल के उपयोग का तरीका-

अंगूर के बीज के तेल को खाना बनाने में, शरीर की मालिश करने, बालों के बेहतर विकास के लिए एवं त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

अंगूर के बीज के तेल के फायदे (Benefits of Grape Seed oil in hindi)

  • अंगूर के बीज के तेल का उपयोग करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव करने में बहुत मदद मिलती है। अंगूर के बीज के तेल में विशेष प्रकार के फेनोलिक यौगिक पाए जाते हैं जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकने का कार्य करते हैं। अंगूर के बीज का तेल शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करते हैं। जिससे कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।
  • अंगूर के बीज के तेल के इस्तेमाल से हृदय का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पायी जाती है। जिससे हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम होता है। इसके अलावा अंगूर के बीज के तेल के इस्तेमाल से हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।
  • अंगूर के बीज के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से गठिया जैसी बीमारी के लक्षणों को घटाया जा सकता है। इस तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा पायी जाती है जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या से छुटकारा पाने में आसानी होती है। इसके अलावा अंगूर के बीज के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। जिससे गठिया के दौरान जोड़ों में सूजन की समस्या से भी राहत मिलती है।
  • अंगूर के बीज के तेल का सेवन करने से मधुमेह की समस्या से राहत मिलती है। इस तेल में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं जिससे रक्त में शुगर की मात्रा में वृद्धि नहीं होती। अंगूर के बीज के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से मधुमेह के रोगियों को बहुत फायदा मिलता है।
  • अंगूर के बीज के तेल का नियमित रूप सेवन करने से मस्तिष्क का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। एक शोध के अनुसार अंगूर के बीज के तेल में पाए जाने वाले गुणों के प्रभाव से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है जिससे मस्तिष्क की कार्य प्रणाली सुचारु रूप से कार्य करती है।
  • अंगूर के बीज के तेल का उपयोग से यौन विकारों से छुटकारा पाया जा सकता है। अंगूर के बीज के तेल को एक लुब्रिकेंट के रूप में इस्तेमाल करने से यौन स्वास्थ्य में सकारात्मक रूप से सुधार होता है जिससे यौन समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके अलावा अंगूर के बीज के कैप्सूल के इस्तेमाल करने से यौन शक्ति में वृद्धि होती है।

जानें किशमिश और शहद के फायदे – पुरुषों की सेक्सुअल प्रॉब्लम करे दूर

  • अंगूर के बीज के तेल के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इस तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है जिससे त्वचा की झुर्रियों, डार्क-सर्कल्स एवं दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • अंगूर के बीज के तेल का उपयोग करने से बालों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। अंगूर के बीज के तेल में विटामिन E की भरपूर मात्रा पायी जाती है जिससे बालों का विकास बेहतर ढंग से हो पाता है। इसके अलावा अंगूर के बीज के तेल को स्कैल्प पर लगाने से त्वचा भी सुरक्षित रहती है।

जानें जोजोबा ऑयल के फायदे और नुकसान

अंगूर के बीज के तेल के नुकसान (Losses of Grape Seed oil in hindi)

  • अंगूर के बीज के तेल का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ सकता है जिससे मोटापे की समस्या उत्पन्न हो सकती है। दरअसल, अंगूर के बीज के तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा पायी जाती है जिसकी अधिक मात्रा से शरीर का वजन बढ़ सकता है।
  • अंगूर के बीज के तेल का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से सिरदर्द, चक्कर आना एवं उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • एलर्जी की समस्या वाले लोगों को अंगूर के बीज के तेल का अधिक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को अंगूर के बीज के तेल का सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।

जानें प्याज के तेल के फायदे और नुकसान

Share this Article