गाय के दूध के फायदे और नुकसान – Benefits Cow’s milk

6 Min Read
गाय के दूध के फायदे और नुकसान

गाय के दूध के फायदे और नुकसान (gaay ke doodh ke fayde aur nuksan) : गाय के दूध के फायदे और नुकसान बहुत से हैं, विश्व भर में लगभग हर व्यक्ति गाय के दूध के स्वास्थ्य गुणों से परिचित है। दूध में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें स्वस्थ बनाये रखने में बेहद कारगर होते हैं। गाय के दूध में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन A, विटामिन D के साथ-साथ विटामिन B12 भी पाया जाता है जिनसे हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। Advantages and disadvantages of cow’s milk in hindi.

गाय के दूध के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of cow’s milk in hindi)

रोजाना नियमित रूप से गाय के दूध का सेवन करने से हमारी मांसपेशियों के निर्माण में बहुत मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल कई डेयरी उत्पादों के निर्माण में भी किया जाता है। दूध का इस्तेमाल पनीर, मक्खन, घी, दही, आइसक्रीम एवं कई प्रकार की मिठाई बनाने में किया जाता है। बेशक ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी होता है लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से कुछ स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी हो सकते हैं। Benefits and Losses of cow’s milk in hindi.

गाय के दूध के फायदे (Benefits of cow’s milk in hindi)

  • गाय के दूध का सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इसमें विटामिन B12 पाया जाता है जो हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। रोजाना इसके सेवन से हम पेट संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, अपच, गैस, ऐंठन से दूर रह सकते हैं। इतना ही नहीं इसके नियमित सेवन से हम पेट संबंधी बीमारियों के खतरे से भी बच सकते हैं।
  • गाय के दूध को पीने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से दूर रहा जा सकता है। इसमें विटामिन D उच्च मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर में कैंसर के खतरे को कम करता है। यह हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकता है जिससे कोलोरेक्टल कैंसर, गैस्ट्रिक कैंसर, ब्लैडर कैंसर एवं स्तन कैंसर का खतरा नहीं रहता।
  • गाय के दूध का नियमित सेवन करने से हमारी आंखों की रोशनी में वृद्धि होती है। इसमें विटामिन A पाया जाता है जो आंखों के पोषक तत्वों को पूरा करने का कार्य करता है। इसके सेवन से हम आंख संबंधी बीमारियों के खतरे से भी बचे रह सकते हैं। यह हमें मोतियाबिंद, रतौंधी एवं आंखों के सफेद हिस्से में धब्बों की समस्या से दूर रखने में बेहद कारगर माना जाता है।
  • गाय के कच्चे दूध का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं हमारे शरीर को कई प्रकार के संक्रमण के खतरे से बचाते हैं। इसके अलावा दूध को उबालकर पीने से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है जिससे हमारा शरीर लगभग हर प्रकार के रोगों से बचा रह सकता है।
  • गाय के दूध को पीने से हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। इसमें सैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो हमारे हृदय रोगों के खतरे को कम करने का कार्य करता है। यह हमारे रक्त संचार प्रणाली को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है जिससे हमारे शरीर में रक्त के थक्कों को जमने से रोका जा सकता है। इसके प्रभाव से हमें स्वस्थ रहने में बहुत मदद मिलती है।
  • गाय के दूध का सेवन करने से हमारी हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों के विकास के लिए अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं। यह हर उम्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • गाय के दूध के नियमित सेवन से हमारी याददाश्त तेज होती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो हमारे मस्तिष्क की कार्य प्रणाली में सुधार लाता है। यह पढ़ने वाले बच्चों के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है क्योंकि दूध पीने से बच्चों की दिमागी क्षमता में वृद्धि होती है जिससे उन्हें पढ़ाई के दौरान बहुत फायदा मिलता है।
  • गाय के दूध के सेवन से हमारी त्वचा स्वस्थ रहती है और हम त्वचा संबंधी रोगों से भी बचे रह सकते हैं। इसमें विटामिन A और प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों तत्वों के प्रभाव से हम चेहरे की कील-मुहांसों और डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

जानें लहसुन और दूध के फायदे और नुकसान – Garlic and Milk

गाय के दूध के नुकसान (Losses of cow’s milk in hindi)

  • नवजात शिशु या 1 वर्ष के कम उम्र के शिशुओं को गाय का दूध नहीं पिलाना चाहिए इससे उनके शरीर में अनीमिया का खतरा हो सकता है। नवजात शिशुओं को केवल माँ का दूध ही पिलाना चाहिए।
  • गाय के दूध के अत्यधिक सेवन से महिलाओं में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
  • शुद्ध गाय के दूध में प्रोटीन की अधिक मात्रा पायी जाती जिसकी अधिक मात्रा से मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है। हमारे शरीर में इसकी अधिक मात्रा से शुगर का स्तर बढ़ सकता है।
  • एलर्जी की समस्या वाले लोगों को दूध का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य चाहिए अन्यथा ये उनकी मुश्किलें बढ़ा भी सकता है।

जानें सेब और दूध के फायदे (Apple and Milk benefits)

Share this Article