मखाना के फायदे और नुकसान – Makhana Benefits

7 Min Read
मखाना के फायदे और नुकसान

मखाना के फायदे और नुकसान (makhana khane ke fayde aur nuksan) : मखाना के फायदे और नुकसान कई हैं। मखाना को अंग्रेजी में (Fox Nut) कहते हैं। मखाना की तासीर ठंडी होती है बावजूद इसके मखाना को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार मखाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मखाना का उपयोग नमकीन, खीर एवं मिठाई बनाने के लिए किया जाता है। मखाना खाने से शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है। मखाना खाने से पुरुषों की वीर्य दोष की समस्या में सुधार होता है जिससे उनकी प्रजनन क्षमता में भी सुधार होता है।

मखाना के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Makhana in hindi)

मखाना का पौधा जल में होता है, इसके पत्ते बड़े-बड़े, गोल एवं कांटेदार होते हैं जिसमें लगने वाले फल गोलाकार, मुलायम एवं कांटेदार होते हैं। इस पौधे में लगने वाले फल हलके काले रंग के होते हैं जो मटर के दाने या उससे बड़े आकार के होते हैं। इन फलों को भूनने से यह फूल जाते हैं जिन्हे मखाना कहा जाता है। मखाना खाने से कई बीमारियों के खतरों से बचा जा सकता है। भारत में मखाना की खेती बिहार, असम, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मणिपुर एवं मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में की जाती जाती है।

अन्य भाषाओं में मखाना के नाम –

मखाना को संस्कृत में मखन्न (Makhann), पानीयफल (Paniyafal) और पद्मबीजाभ (Padmbeejabha), गुजराती में मखाणा (Makhana), तेलुगु में मेल्लुनिपदममु (Mellunipadmamu), पंजाबी में जवेर (Jeweir), मलयालम में सीवसट (Sivsat), मराठी में मखाणे (Makhane) एवं मणिपुर में थान्गजिन्ग (Thangjing) के नाम से जाना जाता है।

मखाना के फायदे (Benefits of Makhana in hindi)

  • मखाना खाने से गठिया जैसी बीमारी के लक्षणों को घटाया जा सकता है। गठिया की बीमारी में हाथ-पैर एवं जोड़ों में अत्यधिक दर्द होता है। मखाना में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है जिससे जोड़ों के दर्द की समस्या में राहत मिलती है। इसके अलावा मखाना के पत्तों को पीसकर दर्द वाले स्थान पर लगाकर मालिश करने से भी जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
  • मखाना का सेवन करने से पेट संबंधी विकारों से छुटकारा मिलता है। मखाना में फाइबर एवं एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पायी जाती है जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। मखाना में एस्ट्रिजेंट गुण भी पाए जाते हैं जिससे दस्त की समस्या में जल्द राहत मिलती है। मखाना का नियमित सेवन करने से कब्ज एवं अपच की समस्या से भी बचा जा सकता है।
  • मखाना खाने से उच्च रक्तचाप की समस्या में राहत मिलती है। मखाना में पोटैशियम की अधिक मात्रा पायी जाती है जो ब्लड सर्कुलेशन को संचालित कर ब्लड प्रेशर को कम करने का कार्य करता है और जिससे उच्च रक्तचाप की समस्या में राहत मिलती है। मखाना में सोडियम की बहुत कम मात्रा पायी जाती है जिसके कारण उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसके सेवन से बहुत फायदा मिलता है।
  • मखाने का सेवन करने से मधुमेह जैसी बीमारी के लक्षणों को घटाया जा सकता है। रोजाना मखाने के 4-6 दानों का सेवन करने से रक्त में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है। मखाना खाना से शरीर में इन्सुलिन का निर्माण होता है जिससे रक्त में शुगर की मात्रा धीरे-धीरे कम होती है। मधुमेह के रोगियों को मखाना खाने से बहुत फायदा मिलता है।
  • मखाने के सेवन से यौन रोगों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार मखाना का सेवन करने से शीघ्रपतन एवं वीर्यपात जैसे यौन रोगों की समस्या में सुधार आता है। मखाना खाने से यौन शक्ति में भी वृद्धि होती है। मखाना शरीर में कामोद्दीपक (Aphrodisiac) की तरह कार्य करता है जिससे सेक्स की इच्छा एवं शुक्राणुओं की गुणवत्ता व गतिशीलता में सुधार आता है।
  • मखाने का सेवन करने से मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। एक शोध के अनुसार मखाना में एंटी-माइक्रोबियल एवं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जिससे मसूड़ों में सूजन एवं हानिकारक बैक्टीरिया के कारण होने वाले दांतो में सड़न की समस्या से छुटकारा पाने में आसानी होती है। मखाना का सेवन करने से मौखिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
  • मखाने के सेवन से बढ़ती उम्र के अनचाहे प्रभावों को रोका जा सकता है। अक्सर बढ़ती उम्र के कारण त्वचा पर झुर्रियों की समस्या उत्पन्न हो जाती है। मखाना में एंटी-ऑक्सीडेंट एवं फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं जो शरीर में मुक्त कणों से लड़कर उम्र के बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। मखाना त्वचा को पोषित कर झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने का कार्य करता है।
  • मखाना खाने से गर्भावस्था में बहुत फायदा मिलता है। गर्भधारण के समय महिलाओं का शरीर कमजोर हो जाता है ऐसे में मखाना खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है जिससे कमजोरी की समस्या नहीं रहती। मखाने में पाए जाने वाले पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यंत गुणकारी माने जाते हैं। मखाना शरीर की पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।

मखाना में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

मखाना में प्रोटीन, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फैट, शुगर, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, सैचुरेटेड फैटी एसिड, पोटैशियम, मैग्नीशियम एवं आयरन की मात्रा पायी जाती है।

मखाने के सेवन का तरीका –

मखाने का मटर और पनीर की सब्जी में डालकर, फ्राई करके सैक्स के रूप में, खीर बनाकर एवं घी और काला नमक में फ्राई करके भी सेवन किया जा सकता है।

मखाना के नुकसान (Losses of Makhana in hindi)

  • मखाना में फाइबर की मात्रा पायी जाती है जिस का अत्यधिक सेवन करने से पेट में ऐंठन एवं गैस की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • एलर्जी की समस्या वाले लोगों को मखाना के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

जानें चमेली के तेल के फायदे और नुकसान – Jasmine oil Benefits

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article