रेड वाइन पीने के फायदे और नुकसान – Red Wine

8 Min Read
रेड वाइन पीने के फायदे और नुकसान - Red Wine

रेड वाइन पीने के फायदे और नुकसान ( Red wine peene ke fayde aur nuksan ) : रेड वाइन पीने के फायदे और नुकसान कई है। रेड वाइन ताजे और पके हुए काले अंगूरों को किण्वित करके बनाई जाती है। रेड वाइन कई प्रकार की होती है जिनका स्वाद और रंग भिन्न-भिन्न होता है। रेड वाइन को शिरज भी कहा जाता है, रेड वाइन के अन्य प्रकार जैसे – मर्लोट, माल्बेक, कवर्नेंट, जिनफंडेल, और बरबेरा होते हैं।

रेड वाइन पीने के फायदे और नुकसान (Benefits and harms of Red wine in hindi)

रेड वाइन पीना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रेड वाइन में ऐल्काहॉल होता है जिसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है परन्तु रेड वाइन कम मात्रा में पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। रेड वाइन पीना विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने और उनसे सुरक्षा करने में मदद करती है।

रेड वाइन में पाए जाने वाले पोषक तत्व

रेड वाइन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, विटामिन बी-6, विटामिन के, कोलीन और फोलेड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।

रेड वाइन पीने के फायदे (Benefits of drinking Red wine in hindi)

  • रेड वाइन पीने से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। रेड वाइन में प्रोसाइनिडिन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने और सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है। रेड वाइन का  सेवन करने से रक्तचाप को नियंत्रित करके इससे संबंधित समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा रेड वाइन में इथेनॉल ग्लूकोज पाया जाता है जो चयापचय को नियंत्रित रखने में बेहद फायदेमंद होता है।
  • रेड वाइन पीना मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना रात के भोजन के साथ एक छोटा  गिलास रेड वाइन का सेवन करने से मधुमेह टाइप-2 के रोगियों के लिए फायदेमंद होती है परन्तु मधुमेह के रोगियों को वाइन का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
  • रेड वाइन पीना नेत्र के लिए फायदेमंद होता है। रेड वाइन में रेसवर्टरोल मौजूद होता है जो नेत्र संबंधी रोगों से सुरक्षा करने में मदद करता है। रेड वाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स नेत्र की रोशनी को बढ़ाने और नेत्र को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। रेड वाइन पीने से यह नेत्र लेंस को सुरक्षित रखने में मदद करते है।
  • रेड वाइन का सेवन इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। रेड वाइन का नियमित रूप से सेवन करने से यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करते है। रेड वाइन का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है जो संक्रमण व बैक्टीरिया के रोगों से सुरक्षा करने में मदद करता है।
  • रेड वाइन पीने से कैंसर जैसे घातक रोगों से बचा जा सकता है। रोजाना कम मात्रा में रेड वाइन पीने से कोलोन कैंसर, प्रोटेस्ट कैंसर, ओवरी कैंसर व ब्रेस्ट कैंसर से बचा जा सकता है। रेड वाइन पीने से डिपेंशिया और अल्जाइमर की समस्या से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा रेड वाइन पीना बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। रेड वाइन पीने से बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाती है और बाल स्वस्थ्य रहते हैं।
  • रेड वाइन का सेवन करने से उच्च रक्तचाप और दिल संबंधित समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। रेड वाइन में पॉलीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है और यदि इसमें अल्कोहल की मात्रा बहुत हो तो यह हृदय और किडनी के लिए भी बेहद फायदेमंद होते है। रेड वाइन का सेवन करने से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है जिससे हार्ट-अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
  • रेड वाइन मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रेड वाइन पीने से यह तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करती है। इसके अलावा रेड वाइन का सेवन करने से यह डिप्रेशन की समस्या को भी ठीक करने में मदद करता है। कम मात्रा में रेड वाइन का सेवन करने से यह मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।
  • रेड वाइन पीने से यह डिप्रेशन की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। कम मात्रा में रोजाना रेड वाइन का सेवन करने से यह अवसाद और तनाव जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा रेड वाइन पीने से नींद न आने की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। रेड वाइन का सेवन करने से अच्छी नींद आती है और मस्तिष्क तरोताजा रहता है।
  • रेड वाइन पीना दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रेड वाइन में मौजूद रेस्वेराट्रोल और एंटीमाइक्रोबियल मसूड़ों और दांतों को स्वस्थ्य रखने में मदद करते है। रेड वाइन पीने से यह दांतों और मसूड़ों से बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है और इससे संबंधित समस्याओं से सुरक्षा करता है।
  • रेड वाइन पीना त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। रेड वाइन त्वचा में होने वाले कील-मुहांसों और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। रेड वाइन धूप की हानिकारक किरणों से बचने और बढ़ती उम्र के कारण होने वाली झुर्रियों को कम करने में मदद करती है। रेड वाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते है जो त्वचा को बैक्टीरिया आदि से सुरक्षित रखने में मदद करते है।

जानें तेंदू फल के फायदे और नुकसान – Persimmon (Tendu Fruit)

रेड वाइन पीने के नुकसान (Losses of drinking Red wine in hindi)

  • रेड वाइन में अल्कोहल की मात्रा होती है जिसे पीने से लोगों को इसकी लत लग सकती है और लिवर संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को रेड वाइन का सेवन नहीं करना चाहिए यह इनके लिए हानिकारक हो सकती है।
  • रेड वाइन का अधिक मात्रा में सेवन करने से मोटापा और डायबिटीज की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा किसी रोग के इलाज के दौरान रेड वाइन का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

जानें दालचीनी दूध के फायदे और नुकसान – Cinnamon Milk

Share this Article