शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए – Shatavari benefits for Men

6 Min Read
शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए - Shatavari benefits for Men

शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए ( Shatavari ke fayde purushon ke liye ) : शतावरी को अंग्रेजी में (Asparagus) कहते हैं। शतावरी की तासीर ठंडी होती है जिसके कारण दिन के समय में इसका अधिक उपयोग किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार शतावरी में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसकी मदद से विभिन्न प्रकार की बीमारियों के घरेलू इलाज में मदद मिलती है।

पुरुषों के लिए शतावरी का सेवन करना अत्यंत गुणकारी होता है। हमने आपको अपने पिछले आर्टिकल में शतावरी से होने वाले फायदे एवं नुकसान की जानकारी दी थी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पुरुषों के लिए शतावरी के फायदे की जानकारी देने जा रहे हैं।

अन्य भाषाओं में शतावरी के नाम

शतावरी को संस्कृत में शतपदी (Shatpadi), शतमूली (Shatmooli) एवं नारायणी (Narayani), गुजराती में एकलकान्ता (Ekalkanta), तेलुगु में छल्लागडडा (Challagadda), मराठी में अश्वेल (Ashvel), मलयालम में शतावरि (Shatavari) एवं पंजाबी में बोजान्दन (Bozandan) के नाम से जाना जाता है।

शतावरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

शतावरी में मुख्य रूप से प्रोटीन, एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सोडियम, पोटैशियम, फास्फोरस, विटामिन सी, विटामिन B6, फोलेट, विटामिन A, विटामिन E, विटामिन D, विटामिन K आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

शतावरी के उपयोग का तरीका

शतावरी का जूस के रूप में, पानी में उबालकर, सलाद में डालकर, शतावरी पाउडर से निर्मित सूप एवं पकाकर उपयोग में लाया जा सकता है।

शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए (Shatavari benefits for men in hindi)

  • शतावरी का सेवन करने से पुरुषों की शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे उनके यौन जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रोजाना रात को सोने से पहले हल्के गुनगुने दूध के साथ शतावरी का सेवन करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है जिसकी मदद से शारीरिक कमजोरी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • शतावरी पाउडर का उपयोग करने से पुरुषों को स्वप्नदोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। शतावरी के चूर्ण में मिश्री मिलाकर दूध के साथ इसका सेवन करने से स्वप्नदोष की समस्या से जल्द राहत मिलती है। शतावरी का नियमित रूप से सेवन करने से पुरुषों को बहुत फायदा मिलता है।
  • शतावरी का उपयोग करने से बढ़ती उम्र के अनचाहे प्रभावों को कम करने में आसानी होती है। शतावरी में एंटी-ऑक्सीडेंट एवं ग्लूटाथियोन (Glutathione) नामक तत्व पाया जाता है जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में बहुत मदद मिलती है। शतावरी का नियमित रूप से सेवन करने से त्वचा की झुर्रियों को कम करने में आसानी होती है। इसके अलावा, शतावरी के उपयोग से सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाव करने में भी मदद मिलती है।
  • शतावरी का नियमित रूप से सेवन करने से मोटापे की समस्या से छुटकारा मिलता है। शतावरी में घुलनशील एवं और अघुलनशील फाइबर की मात्रा पायी जाती है जो शरीर से वसा की परत को कम करने का कार्य करते हैं। मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को शतावरी के सेवन से बहुत फायदा मिलता है।

जानें मुलेठी और शहद खाने के फायदे – Mulethi & Honey

  • शतावरी के उपयोग से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। दरअसल, शतावरी का सेवन करने से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि होती है जिससे उनकी प्रजनन क्षमता को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, शतावरी के इस्तेमाल से पुरुषों की यौन शक्ति में भी वृद्धि होती है।
  • शतावरी का नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरों से बचाव किया जा सकता है। शतावरी में एंटी-कैंसर के गुण पाए जाते हैं जिसकी मदद से शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोका जा सकता है। इसके अलावा शतावरी में सल्फोराफेन (Sulforaphane) नामक यौगिक भी पाया जाता है जो शरीर में कैंसर-रोधी की तरह कार्य करता है।
  • शतावरी के इस्तेमाल से शराब के कारण होने वाली हैंगओवर की समस्या से छुटकारा मिलता है। शतावरी में अमीनो एसिड की मात्रा पायी जाती है जो शराब एवं भांग से होने वाले प्रभाव को कम करने में सहायता करते हैं। इसके अलावा, शतावरी के उपयोग से शराब में मौजूद हानिकारक तत्वों से हृदय को सुरक्षा मिलती है जिससे हृदय संबंधी बीमारियों को कम किया जा सकता है।
  • शतावरी का नियमित रूप से सेवन करने से यूरिन संबंधी संक्रमण की समस्या से छुटकारा मिलता है। शतावरी में विटामिन A एवं प्राकृतिक मूत्र वर्धक गुण पाए जाते हैं जिसकी मदद से मूत्र संबंधी संक्रमण की समस्या से राहत मिलती है।

जानें गिलोय चूर्ण के फायदे – Giloy Powder Benefits

इन्हें भी पढ़ें –

Share this Article