12 मटर के फायदे और 4 नुकसान – Peas Benefits

6 Min Read
मटर के फायदे और नुकसान - Green Peas

12 मटर के फायदे और 4 नुकसान : मटर के फायदे और नुकसान (matar ke fayde aur nuksan), लाभ-हानि कई होते हैं। मटर एक लोकप्रिय सब्जी है, मटर छोटे हरे दानों वाली फली होती है। मटर (matar) का उपयोग कई प्रकार के खाद्य पदार्थों को बनाने के लिए किया जाता है। कुछ व्यंजन तो मटर के बिना अधूरे है, जैसे मटर पनीर, पुलाव और वेज बिरयानी आदि का स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा सा मटर ही काफी होते है। मटर को अंग्रेजी में Peas कहा जाता है। मटर का वैज्ञानिक नाम पायसम सेटाइवम (Pisum sativum) है। Advantages and disadvantages of peas in hindi.

मटर के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of peas in hindi)

मटर हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती है। आयुर्वेद के अनुसार मटर में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों के इलाज में फायदेमंद होते है। Peas Benefits and side effects in hindi, Benefits and losses of peas in hindi.

मटर के फायदे (Benefits of peas in hindi)

  1. मटर का सेवन कैंसर से बचाव में भी सहायक होता है क्योंकि मटर में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकते है। मटर में मौजूद काैमेस्ट्रोल शरीर को कैंसर से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
  2. हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए भी मटर का सेवन लाभदायक होता है। मटर में पायी जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व, हार्ट अटैक और हाई बीपी के खतरे को कम करने के साथ दिल से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।
  3. मटर में पाए जाने वाला विटामिन सी हमारे बालों के लिए फायदेमंद होता है, यह बालों को झड़ने से रोकता है साथ ही उनको लम्बा और मजबूत बनाये रखने में भी सहायक होता है।
  4. त्वचा के लिए मटर का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि मटर में एंटी रिंकल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए लाभदायक होते है।
  5. मधुमेह रोग से पीड़ित लोगों के लिए मटर का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि मटर में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो शरीर के रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक होती है।
  6. हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए मटर का सेवन फायदेमंद होता है। मटर में विटामिन-के की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए आवश्यक है। इसके अलावा मटर का सेवन हड्डियों में होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे से भी दूर रखता है।
  7. वजन को कम करने के लिए भी मटर का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि मटर में कम कैलोरी और कम फैट होता है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है। मटर में फाइबर की मात्रा भी पायी जाती है, जो अनियमित भूख को कंट्रोल कर, वजन को बढ़ने से रोकती है।
  8. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए मटर का सेवन लाभदायक होता है क्योंकि मटर में आयरन, जिंक, मैंगनीज और कॉपर की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान कर, प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करते है।
  9. गर्भावस्था के समय गर्भवती महिला के लिए मटर का सेवन लाभदायक हो सकता है, क्योंकि मटर में कैल्शियम और फोलिक एसिड के साथ कई ऐसे विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला में होने वाली कमजोरी को दूर कर, उसे स्वस्थ रखने में सहायक होते है।
  10. पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने के लिए मटर का सेवन फायदेमंद होता है। मटर में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होती है।
  11. मटर का सेवन हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। एक शोध के अनुसार मटर में एंटी-कोलेस्ट्रॉल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में अधिक कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते है।
  12.  स्मरण शक्ति को बढ़ने के लिए भी मटर का सेवन लाभदायक होता है। एक शोध के अनुसार मटर में अल्फ़ा-लिनोलिक एसिड, पायसम सैपोनिन और विटामिन बी, सी, व ई पाए जाते हैं, जो याददाश्त को बढ़ाने में सहायक होते है।

जानें नीम्बू का अचार खाने के फायदे – Lemon Pickle Benefits

मटर के नुकसान (Losses of Peas in hindi)

  1. अत्यधिक मात्रा में मटर का सेवन करना पाचन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए मटर के अत्यधिक सेवन से बचें ।
  2. पेट में गैस की समस्या से परेशान लोगों को मटर के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि मटर का अत्यधिक सेवन गैस की समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है ।
  3. मटर का अत्यधिक मात्रा में सेवन करना, कब्ज, डकार और पेट फूलने जैसी अन्य समस्या का कारण बन सकता है।
  4. छोटे बच्चों को भी मटर का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि मटर के ज्यादा सेवन से बच्चों में दस्त की समस्या हो सकती है।

जानें कसूरी मेथी के फायदे और नुकसान – Fenugreek Benefits

Share this Article