अनार के जूस के अद्भुत 9 स्वास्थ्य फायदे

5 Min Read
अनार के जूस के अद्भुत 9 स्वास्थ्य फायदे

अनार के जूस के अद्भुत 9 स्वास्थ्य फायदे : अनार के जूस के अद्भुत 9 स्वास्थ्य फायदे बहुत से हैं। अनार हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल होता है, जिसमें कई प्रकार के खनिज एवं विटामिन पाए जाते हैं। Benefits of Pomegranate Juice in hindi

अनार के जूस के अद्भुत स्वास्थ्य फायदे (Amazing health benefits of Pomegranate juice in hindi)

  1. अनार के जूस में फाइबर (7 ग्राम), प्रोटीन (3 ग्राम), विटामिन C, विटामिन K, फोलेट 16 और पोटेशियम मुख्य रूप से मौजूद होते हैं। अनार के दाने पॉलीफेनोल्स नामक रसायन के कारण लाल होते हैं। ये रसायन बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। अनार के रस में अन्य फलों की तुलना में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसमें रेड वाइन और ग्रीन टी की तुलना में 3 गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में मुक्त कणों को हटाने, कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और शरीर में सूजन को कम करने में बेहद सहायक होते हैं।
  2. अनार पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है। प्रोस्टेट पुरुषों में होने वाला एक प्रकार का कैंसर है जो अखरोट के आकार की ग्रंथि होती है जो शरीर में वीर्य बनाता है और शुक्राणुओं को पोषण दिलाता है। प्रोस्टेट ग्रंथि में कैंसर के कारण इसका विकास रुक सकता है जिसके कारण पुरुषों के पीएसए स्तर कम समय में लगभग दोगुना हो जाता है जिससे मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अनार का रस प्रोस्टेट कैंसर वाले पुरुषों में उपयोगी हो सकता है। अनार के रस का नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर का विकास रुक सकता है और मृत्यु का जोखिम भी कम हो सकता है।
  3. अक्सर देखा गया है कि स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे आम प्रकार का कैंसर है। अनार के रस के शक्तिशाली प्रभाव से स्तन कैंसर कोशिकाएं विकसित नहीं पाती। शोध से पता चला है की अनार का रस स्तन कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में भी बेहद असरदार है।
  4. हाई ब्लड प्रेशर शरीर में हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देता है। एक अध्ययन में पता चला है की लगभग 2 हफ्तों के लिए रोजाना अनार के सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसका सीधा अर्थ है की अनार के रस के नियमित 2 हफ्ते तक सेवन करने से रक्तचाप का स्तर कम होता है।
  5. अनार के नियमित सेवन से गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। शरीर में कई प्रकार के दर्द हो सकते हैं जिसके कारण जोड़ों में सूजन आ जाती है। अनार के पौधों में सूजनरोधी प्रभाव होते है जिनसे गठिया के इलाज में मदद मिलती है। इसके अलावा एक अध्ययन से पता चला है कि अनार का अर्क गठिया के पुराने रोगियों के शरीर में नुकसान पहुंचाने वाले एंजाइमों को अवरुद्ध कर सकते हैं। इसके अलावा अनार का अर्क कई प्रकार के गठिया के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद हो सकता है।
  6. प्रतिदिन नियमित रूप से अनार का रस पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। यह एक गंभीर समस्या है जिनके कई कारण हो सकते हैं। अनार में मौजूद फैटी एसिड और प्यूनिक एसिड कई प्रकार के हृदय रोग से हमें बचाते हैं। एक अध्ययन में पता चला है कि टाइप 2 मधुमेह और उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अनार के रस का बहुत ही सकारात्मक प्रभाव देखा गया है। इसके सेवन से खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के साथ- साथ शरीर की अन्य समस्याएं भी ठीक रहती हैं।
  7. अनार के रस का नियमित सेवन करने से नपुंसकता जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। इसके ऑक्सीडेटिव प्रभाव से शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है जिसके सकारात्मक असर से नपुंसकता के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
  8. हमारे शरीर में अनार बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण से लड़ने में बहुत मदद कर सकता है। एंटी- बैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रभाव शरीर में संक्रमण और शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके अलावा अनार में एंटी-बैक्टीरियल एवं एंटी – वायरल गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर को अन्य रोगों से बचाने में बेहद सहायक होते हैं।
  9. अनार हमारे मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारी याददाश्त में भी सुधार लाता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि अनार के अर्क के नियमित सेवन से दिमाग की स्मृति क्षमता में सुधार आता है।

जानें 15 उच्च फाइबर के स्रोत, जो रखें आपको हमेशा फिट

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article