त्रिफला के फायदे और नुकसान – Triphala Benefits

7 Min Read
त्रिफला के फायदे और नुकसान

त्रिफला के फायदे और नुकसान (Triphala khane ke fayde aur nuksan) : त्रिफला के फायदे और नुकसान कई हैं। त्रिफला तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी का मिश्रण है, जो आंवला, बहेड़ा और हरड़ को मिलाकर तैयार किया जाता है। त्रिफला स्वाद में नमकीन होने के साथ मीठा, खट्टा, कसैला, कड़वा और तीखा होता है। त्रिफला की तासीर गर्म होती है। त्रिफला में औषधीय गुण होने के कारण, त्रिफला का उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए भी किया जाता है।

त्रिफला के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Triphala in hindi)

त्रिफला में पाए जाने वाले औषधीय गुण, कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। इसके अलावा त्रिफला त्वचा, बालों और आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

त्रिफला में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

त्रिफला में कई एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन-सी, फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनॉल्स, सैपोनिन और टैनिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

त्रिफला के सेवन का तरीका –

त्रिफला का सेवन पानी में मिलाकर, चाय के रूप में और त्रिफला कैप्सूल या टैबलेट के रूप में भी कर सकते है। इसके अलावा त्रिफला का उपयोग फेस पैक और आंखों को धोने के लिए किया जा सकता है। Triphala Benefits and Side effects in hindi.

त्रिफला के फायदे (Benefits of Triphala in hindi)

  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए त्रिफला का सेवन फायदेमंद होता है। त्रिफला आंखों के स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। त्रिफला आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर, मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने में सहायक होता है। त्रिफला के सेवन के साथ इसका उपयोग आंख को धोने के लिए भी किया जाता है। त्रिफला को रातभर पानी में भिगोकर, सुबह इस पानी को छानकर, आंखों को धोने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जो आंखों की लालिमा और मोतियाबिंद दोनों के लिए फायदेमंद होता है।
  • तनाव और चिंता को दूर करने के लिए भी त्रिफला का सेवन फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार त्रिफला में एंटी स्ट्रेस का प्रभाव पाया जाता है, जो तनाव को दूर करने के साथ चिंता से भी मुक्त करता है। इसलिए कहा जा सकता है कि तनाव को कम करने के त्रिफला का सेवन फायदेमंद होता है।
  • वजन को कम करने के लिए भी त्रिफला का सेवन फायदेमंद होता है। वजन को कम करने के लिए त्रिफला एजेंट के रूप में कार्य करता है। त्रिफला शरीर के फैट को कम करता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा एक शोध के अनुसार त्रिफला का सेवन 10 हफ्तों तक करने पर वजन और वसा दोनों को कम किया जा सकता है।
  • कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए त्रिफला का सेवन लाभदायक होता है। एक शोध के अनुसार त्रिफला में मौजूद टैनिक और गैलिक एसिड कब्ज की समस्या को कम करने में सहायक होते है। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए, रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक से दो चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर सेवन किया जा सकता है।
  • रोग -प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए त्रिफला का सेवन लाभदायक होता है। त्रिफला में मौजूद गैलिक और एलेजिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते है, जो शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है। त्रिफला में इम्यूनिटी मॉड्यूलेटरी गुण पाए जाते हैं, जो रोग- प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाये रखने में सहायक होते हैं।
  • सूजन को कम करने के लिए भी त्रिफला का सेवन फायदेमंद होता है। सूजन से कई बीमारियां जैसे गठिया, कैंसर, मधुमेह और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। इन बीमारियों से बचने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि त्रिफला में एंटी-इंफ्लेमटरी गुण पाए जाते है, जो सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए भी त्रिफला का सेवन फायदेमदं होता है। त्रिफला चूर्ण में मौजूद आंवला बालों के स्वास्थ्य के प्रमुख घटक के रूप में करता है, जो बालों को मजबूत बनाये रखने के साथ बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाने में सहायक होता है। बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए, त्रिफला के सेवन के साथ त्रिफला का उपयोग बालों को धोने के लिए भी किया जा सकता है। त्रिफला पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर बाल धोने से बालों में ड्रैंडफ की समस्या दूर हो जाती है।
  •  पाचन स्वास्थ्य के लिए त्रिफला का सेवन फायदेमंद होता है। त्रिफला में कुछ ऐसे गुण पाए जाते है, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाते और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करते है। इसलिए पाचन शक्ति को मजबूत बनाये रखने के लिए, नियमित रूप से त्रिफला का सेवन कर सकते हैं।

त्रिफला के नुकसान (Losses of Triphala in hindi)

  • त्रिफला की तासीर गर्म होने के कारण, गर्मियों में इसके अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए।
  • जो लोग किसी विशेष प्रकार की दवाइयों का सेवन करते है, उन लोगों को त्रिफला के सेवन से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  • गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए त्रिफला का सेवन नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को त्रिफला का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  • त्रिफला का अत्यधिक सेवन, लो शुगर के रोगियों के नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि त्रिफला शुगर के स्तर को और कम कर सकता है।
  • त्रिफला में मौजूद हरड़ की अधिक मात्रा, डायरिया का कारण बन सकती है।

जानें नींबू के छिलके के फायदे और नुकसान – अच्छी सेहत के साथ त्वचा के लिए फायदेमंद

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article