जुकिनी के फायदे और नुकसान – Zucchini, Courgette or Baby Marrow

6 Min Read
जुकिनी के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Zucchini in hindi)

जुकिनी के फायदे और नुकसान (zucchini ke fayde or nuksan) : जुकिनी के फायदे और नुकसान बहुत से हैं, जुकीनी को अंग्रेजी में (zucchini, courgette or baby marrow) नामों से भी जाना जाता है। जुकीनी एक खास प्रकार की सब्जी है जो कद्दू की प्रजाति से संबंधित है। zucchini ko hindi me kya kehte hain – जुकिनी को हिंदी में तोरी, तुरई और नेनुआ जैसे नामों से भी जाना जाता है।

जुकीनी आमतौर पर गर्मियों के मौसम पायी जाने वाली सब्जी है जो हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में बेहद मददगार होती है। जुकीनी में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमें सेहतमंद रखने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें पानी की अधिक मात्रा पायी जाती है। जुकीनी में विटामिन C, विटामिन K, विटामिन B6, फोलेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम एवं राइबोफ्लेविन की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। इसके अलावा इसमें कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स एवं एंटी-फ्लोमेट्री फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। किन्तु इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से कुछ स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी हो सकते हैं। Advantages and disadvantages of Zucchini in hindi.

जुकिनी के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Zucchini in hindi)

जुकिनी के फायदे (Benefits of Zucchini in hindi)

  • जुकीनी के सेवन हम कैंसर जैसी घातक बीमारी से बच सकते हैं। इसमें ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाया जाता है जो हमारे शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है। ये हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स को बेअसर करके कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकता है। यह महिलाओं में स्तन कैंसर को रोकने के लिए ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। इसके अलावा नियमित रूप से जुकीनी का सेवन करने से पेट के कैंसर से भी बचा जा सकता है।
  • जुकीनी के नियमित सेवन से हम हृदय संबंधी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जुकीनी की सब्जी खाने से हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है जिससे हम हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे से बचे रहते हैं। यह फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों में से एक है जो हमारे हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में काफी कारगर सिद्ध होता है।
  • रोजाना नियमित रूप से जुकीनी के सेवन से हमारी आँखों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। अक्सर बढ़ती उम्र के कारण हमारी आंखों की रौशनी कमजोर हो जाती है। जुकीनी में ल्यूटिन एवं जेक्सेंथिंग पाया जाता है जो हमारी आंखों की रौशनी को बढ़ाता है। इसके सेवन से मैक्युलर डीजेनेरेशन जैसे नेत्र रोगों से भी बचा जा सकता है।

जानें बढ़ती उम्र को कम करने के लिए एंटी एजिंग फूड

  • जुकीनी के नियमित सेवन से मोटापे की समस्या को खत्म किया जा सकता है। इसमें जरुरी पोषक तत्वों के साथ-साथ फाइबर भी उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। इन फाइबर्स की सहायता से हम लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं जिससे हमें जल्दी भूख का अनुभव नहीं होता। यह हमारे बढ़ते वजन की समस्या को दूर करने करने में बेहद कारगर माना जाता है। इसके इस गुण के कारण इसे वेट लॉस डाइट में शामिल किया जा सकता है।
  • जुकीनी के सेवन से हम रक्तचाप की समस्या से बच सकते हैं। इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो हमारे शरीर में रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित रखता है। रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे लोगों को जुकीनी की सब्जी का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।
  • जुकीनी के नियमित इस्तेमाल से अस्थमा जैसी बीमारियों के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसमें विटामिन C भरपूर रूप से जाता है जो एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट होता है इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जिनके सकारात्मक प्रभाव से अस्थमा की बीमारी से राहत मिलती है।
  • जुकीनी के सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इसमें बीटा-कैरोटीन एवं लाइकोपीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करते हैं जिससे कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहने में सहायता मिलती है। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के साथ-साथ इम्यून सेल फंक्शन को भी बढ़ावा देते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • रोजाना नियमित रूप से जुकीनी का सेवन करने से हमारी हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस एवं मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जिनसे हमारी हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। यह हमारे शरीर में हड्डियों को विकसित करने एवं हमारे दांतों को स्वस्थ रखने में बेहद कारगर सिद्ध होते है।

जुकिनी के नुकसान (Loss of Zucchini in hindi)

  • जुकीनी स्वाद में कड़वे होते हैं जिसके अत्यधिक सेवन से हमें पेट की समस्या जैसे दस्त और पेट में ऐंठन हो सकता है। ऐसे में कमजोर पाचन वाले लोगों को जुकीनी के अधिक सेवन से बचना चाहिए।
  • एलर्जी की समस्या से जूझ रहे लोगों को जुकीनी का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए क्योंकि इसके अत्यधिक सेवन से उनकी परेशानियां और बढ़ भी सकती हैं।

जानें किशमिश और शहद के फायदे – पुरुषों की सेक्सुअल प्रॉब्लम करे दूर

Share this Article