अंडे खाने के 20 फायदे – शरीर और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

8 Min Read
अंडे खाने के 20 फायदे (20 Benefits of Eggs in hindi)

अंडे खाने के 20 फायदे (ande khane ke fayde) : जानिए अंडे खाने के फायदे, अंडे हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अंडे में कई प्रकार के विटामिन्स और ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत को बेहतर बनाते हैं। अंडे के पीले वाले भाग में फैट पाया जाता है वहीं अंडे के सफ़ेद वाला हिस्सा फैट फ्री होता है एवं इसमें कैलोरी भी कम होती है। अंडे की पीले वाले भाग में विटामिन A, विटामिन E, विटामिन K, विटामिन B6, विटामिन B12 और विटामिन D पाए जाते हैं इसके अलावा एक पुरे अंडे में पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड, थायमिन जैसे प्रोटीन मुख्य रूप से पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। Benefits of Eggs in hindi, 20 benefits of eating eggs in hindi.

अंडे खाने के 20 फायदे (20 Benefits of Eggs in hindi)

  1. अंडे का सेवन करना हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंडे में ल्यूटिन, कैरोटीनोइड और जेक्सैंथिंग भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने में कारगर हैं एवं इसके सेवन से हम आंखों की होने वाली अन्य बीमारियों से भी बच सकते हैं।
  2. अंडे खाने से हमारे शरीर में मांसपेशियों का निर्माण होता है। अंडे में प्रोटीन अत्यधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अंडे के सफेद भाग में एल्ब्यूमिन नामक एक प्रोटीन मौजूद होता है जो हमारे शरीर में मांसपेशियों की वृद्धि को आसान बनाने का कार्य करता है।
  3. अंडे खाने से हमारी दिमाग की क्षमता में वृद्धि होती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी12, विटामिन D और कोलिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी दिमागी स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा आहार होते हैं। यह हमारी दिमाग की स्मृति क्षमता को भी बेहतर करता है।
  4. अंडे का सेवन करना गर्भावस्था में लाभकारी होता है। अंडे में कोलिन मुख्य रूप से मौजूद होता है जो गर्भ में पल रहे शिशु के मस्तिष्क के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा अंडा जन्मजात बच्चे के बाद में होने वाली बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।
  5. अंडा खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। अंडे में फास्फोरस, विटामिन D के साथ-साथ कैल्शियम भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में बेहद मददगार होते हैं। हड्डियों को स्वस्थ बनाये रखने में कैल्शियम एक अहम भूमिका निभाता है।
  6. अंडे खाने से कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा कम होता है। एक अध्ययन में पता चला है कि अंडे में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है जो हमारे शरीर में कैंसर के विकास को रोकने का कार्य करती है। अंडे के पीले वाले हिस्से में दो अमीनो एसिड-ट्रिप्टोफैन और टाइरोसीन पाए जाते हैं जिनमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा अंडे के सेवन से हृदय संबंधी रोगों का जोखिम भी कम होता है।
  7. कच्चे अंडे हमारे बालों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। हमारे बाल और नाखून प्रोटीन से बने होते हैं। अंडे से बना हेयर मास्क लगाने से हमारे बालों का विकास तेज़ी से होता है, इसके साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन सामग्री बालों की जड़ों को मजबूत रख के उन्हें स्वस्थ बनाते हैं।
  8. अंडे का उपयोग करना हमारी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। अंडे का सफेद भाग चेहरे पर लगाने से कील-मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। अंडे में मौजूद पोषक तत्व हमारी त्वचा पर बेहद सकारात्मक प्रभाव डालते हैं, जिससे त्वचा सम्बन्धी अन्य समस्याएं भी नहीं होती।
  9. अंडा खाने से शरीर सारा दिन एनर्जेटिक रहता है। सुबह नाश्ते में अंडे खाने से हमारे शरीर को पर्याप्त एनर्जी प्राप्त होती है, जिससे हमारी कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।
  10. अंडे के नियमित सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। एक शोध से पता चला है कि अंडे का सफेद भाग एंटी- हाइपरटेंसिव प्रभाव प्रदर्शित करता है। एंटी-हाइपरटेंसिव हमारे शरीर में रक्तचाप को कम कर उसे नियंत्रित करने का कार्य करता है। अंडे का सफेद भाग रक्त वाहिकाओं के आकर को विस्तृत कर देते हैं जिससे उनकी गतिविधि बेहतर हो जाती है।
  11. अंडे के नियमित सेवन से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। एक शोध के अनुसार अंडे में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
  12. एक अंडे में लगभग 186 मिलीग्राम (HDL) कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो शरीर के लिए एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। हमारे शरीर में HDL की अच्छी मात्रा होने से हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियां कम हो जाती हैं।
    जानें पिस्ता भिगोकर खाने के 12 फायदे
  13. अंडा खाने से हमारे शरीर को लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में बहुत मदद मिलती है। अंडे में फोलेट  भारी मात्रा में मौजूद होता है जो RBC के निर्माण में बेहद सहायक होते हैं। फोलेट एक प्रकार का विटामिन होता है।
  14. अंडे खाने से हमारी याददाश्त में सुधार होता है। अंडों में कोलिन नामक विटामिन होता है जो दिमाग को काम करने और स्मृति को बढ़ाने का कार्य करता है।
  15. प्रतिदिन 1-2 अंडा खाने से शरीर में फैट की कमीं पूरी होती है जिससे हमारे शरीर में वसा की मात्रा नियंत्रित रहती है।
  16. एक शोध के अनुसार अंडे के सेवन से रक्तवाहिनियों में खून का थक्का और हृदय संबंधी बीमारियां नहीं होती जिससे हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा ये केओलिन का एक अच्छा स्रोत है जो हमारे मस्तिष्क, तंत्रिका और हृदय की धमनियों के कार्य प्रणाली को सुचारु रूप से चलाने एवं नियंत्रित रखने में सक्षम है।
  17. अंडे का सेवन करने से महिलाओं में स्तन कैंसर की खतरा कम रहता है। एक शोध के अनुसार प्रतिदिन 1 अंडा नियमित रूप से खाने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा 44 प्रतिशत कम रहता है।
  18. कई अध्ययन में पता चला है की प्रतिदिन 3 अंडे खाना पूरी तरह सुरक्षित होता है। अंडे को कई लोग नेचुरल फूड भी मानते हैं। साथ ही इसे अपने आहार में शामिल करना बेहद आसान है।
  19. अंडा खाने से हमारा स्टेमिना बढ़ता है। प्रतिदिन 1-2 अंडे का सेवन करने से हमारे शरीर को 6gm प्रोटीन प्राप्त होता है साथ ही इसमें बड़ी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंडे का सेवन नींबू या संतरे के साथ करने से हमारे शरीर में विटामिन C की कमीं नहीं होती जिससे हमारा स्टेमिना बढ़ता है।
  20. प्रतिदिन नियमित रूप से अंडे का सेवन करने से हमारे शरीर में आयरन की कमी नहीं होती। अंडे की पीले वाले हिस्से में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसके सेवन से हमारे शरीर में खून बढ़ने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।

जानें 15 उच्च फाइबर के स्रोत, जो रखें आपको हमेशा फिट

Share this Article