खाना खाने के बाद उल्टी होने के कारण और उपाय

10 Min Read
खाना खाने के बाद उल्टी होने के कारण और उपाय

खाना खाने के बाद उल्टी होने के कारण और उपाय ( khana khane ke baad ulti hone ke karan aur upay ) : जानें खाना खाने के बाद उल्टी होने के कारण और उपाय, हम में से कई ऐसे लोग होते है, जिन्हें खाना खाने के बाद उल्टी होने की शिकायत रहती है। उल्टी होना कोई बीमारी नहीं है, यह हमारे शरीर की एक प्रतिक्रिया है, जिसके कई कारण हो सकते हैं।

खाना खाने के बाद उल्टी होना एक आम समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते है जैसे वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण, खाद्य पदार्थों से एलर्जी, जरूरत से ज्यादा भोजन का सेवन और शराब का अधिक मात्रा में सेवन जैसे कई कारणों के चलते खाना खाने के बाद उल्टी हो सकती है।

लेकिन कई बार उल्टी होना कुछ गंभीर शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए डॉक्टर से संपर्क करना जरुरी है। आम तौर पर होने वाली उल्टी की समस्या को दूर करने के लिए कई घरेलू उपाय है, जिनका उपयोग कर आप उल्टी की समस्या को दूर कर सकते है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से खाना खाने के बाद उल्टी होने के कारण और उपाय के बारे में।

खाना खाने के बाद उल्टी होने के कारण (Causes of vomiting after eating food in hindi)

वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण के कारण

पेट में सामान्य वायरस और बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण, उल्टी का कारण बन सकता है। वायरस और बैक्टीरिया संक्रमण ज्यादा भीड़-भाड़, गलत खान-पान और रहन सहन के कारण फैल जाता है। जिसमें पेट दर्द, उल्टी, सिर दर्द और गले में दर्द होना जैसे कई लक्षण दिखाई पढ़ते है। जिस कारण यह कई बार खाना खाने के बाद उल्टी का कारण बन सकता है।

ओवरईटिंग के कारण

जरूरत से ज्यादा भोजन का सेवन, उल्टी का कारण बन सकता है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा भोजन का सेवन, पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। जो खाने को ठीक से पचा नहीं पता है। इसलिए जिनका पाचन तंत्र कमजोर है, वे लोग जरूरत से ज्यादा खाना खाने से बचें। क्योंकि जरूरत से ज्यादा भोजन पेट में दबाव डालता है, जो उल्टी, मतली और पेट दर्द जैसी कई शारीरिक समस्याओं का कारण बनता है।

जानें पतंजलि अश्वगंधा के फायदे और नुकसान

स्वास्थ्य समस्याओं के कारण

कई शारीरिक समस्याओं जैसे पेट में अल्सर, गेस्ट्रोइसोफेगल, सिर दर्द, शरीर के तापमान में वृद्धि, डायबिटीज, कैंसर, फेफड़ों में संक्रमण और किडनी स्टोन जैसी कई शारीरिक समस्याओं के चलते, उल्टी की समस्या हो सकती है। इन शारीरिक समस्याओं का सही समय पर इलाज करना जरुरी है।

तनाव, चिंता व भय के कारण

कोई भी व्यक्ति जो तनाव, चिंता और भय से लगातार घिरा हुआ हो, तो उसका शरीर अलग ही तरीके से कार्य करने लगता है। तनाव, चिंता और भय के कारण शरीर में अतिरिक्त एड्रेनालाईन रिलीज होती है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित करती है और यह कई बार उल्टी, दस्त और आंत से जुड़ी कई शारीरिक समस्याओं का कारण बनती है।

कुछ खाद्य पदार्थों के प्रति एलर्जी

हम में से कई ऐसे लोगों होते है, जो कई खाद्य पदार्थों के प्रति बहुत ज्यादा संवेदनशील होते है। ऐसे में कई बार शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली विशेष खाद्य पदार्थों के प्रति असामान्य प्रतिक्रिया करती है। खाद्य पदार्थों के प्रति एलर्जी, शरीर के विभिन्न भागों को प्रभावित करती है। जो कई बार खाना खाने के बाद उल्टी की समस्या का कारण बनती है।

गर्भवती होने पर उल्टी होना

गर्भावस्था के दौरान उल्टी होना एक आम समस्या है। जो गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण होती है। हार्मोन में उतार-चढ़ाव होने के कारण, यह पाचन तंत्र में प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जो सुस्त पाचन का कारण बनता है। इसलिए जब गर्भवती महिलाएं भोजन का सेवन करती हैं, तो उन्हें पेट में जलन, खट्टी डकार और जी मचलना या उल्टी आना जैसी समस्याओं का सामना करना पढ़ता है।

कई अन्य कारणों के चलते उल्टी होना

कई ऐसे कारण है जो उल्टी की समस्या को पैदा कर सकते है जैसे अत्यधिक धूम्रपान, अधिक मात्रा में शराब का सेवन, सफर के दौरान, दवाओं का अधिक सेवन और हानिकारक उत्तेजनाएं (किसी प्रकार की गंध या आवाज) जो दिमाग को प्रभावित करती है। यह सभी कारणों के चलते उल्टी की समस्या हो सकती है।

जानें रोज़मेरी तेल के फायदे और नुकसान

 खाना खाने के बाद उल्टी को दूर करने के उपाय (Measures to relieve vomiting after eating food in hindi)

  • अदरक के सेवन से उल्टी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप अदरक के रस का सेवन कर सकते है या अदरक में शहद को मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • दालचीनी का उपयोग, उल्टी की समस्या को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कप पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर को मिला लें और इसे अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी का सेवन दिन में कम से कम दो से तीन बार करें, यह उल्टी को रोकने में सहायक होता है। लेकिन इसका उपयोग गर्भवती महिलाएं न करें।
  •  नींबू के रस का सेवन, उल्टी की रोकथाम के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा एक गिलास पानी में नींबू निचोड़ लें, इसमें चीनी और नमक मिलाकर मिश्रण बना लें, अब इस मिश्रण को थोड़ा थोड़ा देर में पीते रहें। उल्टी आना बंद हो जायेगी।

जानें गले मे दर्द होने के कारण और उपाय

  • लौंग के सेवन से उल्टी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप दो-चार लौंग को दांतों के बीच दबा लें और इसका रस चूसते रहें। यह उल्टी को तुरंत ही रोकने में मदद करता है। इसके अलावा आप लौंग को पानी में उबालकर सेवन कर सकते है।
  •  सौंफ का सेवन मुंह के स्वाद को बदलने से लेकर उल्टी की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जाता है। उल्टी की रोकथाम के लिए आप सौंप को चबाकर सेवन कर सकते हैं।
  • अनार का सेवन उल्टी को रोकने में अच्छा होता है। इसके लिए आप अनार के जूस का सेवन कर सकते है। इसके अलावा अनार के दानों को पीस लें और इसमें काली मिर्च व नमक मिलाकर सेवन करें, इससे उल्टी आना बंद हो जाएगा।
  • काली मिर्च का सेवन उल्टी को रोकने में मदद करता है। इसके लिए आप दो-चार काली मिर्च के दानों को लेकर दांतों के नीचे दबा लें और इसका रस चूसते रहें। इसके अलावा आप करेले के रस में काली मिर्च के पाउडर को मिलाकर सेवन कर सकते है। इसे पीने से उल्टी रोक जाती है।
  •  संतरे के जूस का सेवन, उल्टी को रोकने में काफी लाभदायक होता है। इसके अलावा यह शरीर में ब्लड प्रेशर को भी सामान्य रखने में मदद करता है।

जानें प्याज के रस के फायदे और नुकसान

  •  तुलसी की पत्तियों का रस, उल्टी की रोकथाम में सहायक होता है। इसके अलावा तुलसी की पत्तियों के रस में शहद मिलाकर पी सकते है या तुलसी के पत्ते को चबाकर सेवन कर सकते है।
  • धनिया का उपयोग कर उल्टी को रोका जा सकता है। इसके लिए आप हरे धनिये का रस निकाल लें और इसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक व नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। इसका सेवन आप दिन में दो से चार बार कर सकते हैं।
  • गिलोय का काढ़ा उल्टी की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा आप गिलोय के रस में मिश्री मिलाकर सेवन करें। इसका उपयोग दिन में कम से कम दो से तीन बार कर सकते है। इससे उल्टी होना बंद हो जाएगा।
  • पुदीने का उपयोग उल्टी की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप पुदीने की चाय का सेवन कर सकते है या आप पुदीने की पत्तियों को चबाकर भी सेवन कर सकते है।

आवश्यक सूचना

अगर किसी व्यक्ति को उल्टी होने की गंभीर समस्या है। इन घरेलू उपायों के बाद भी उल्टी होना बंद नहीं होता है, तो वह व्यक्ति जल्द ही अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

जानें मसूड़े फूलने का कारण और उपाय

Share this Article