कच्चा अंडा खाने के फायदे और नुकसान

6 Min Read
कच्चा अंडा खाने के फायदे और नुकसान

कच्चा अंडा खाने के फायदे और नुकसान ( kaccha anda khane ke fayde aur nuksan ) : कच्चा अंडा खाने के फायदे और नुकसान कई होते हैं, पोषक तत्वों से भरपूर अंडा स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। सभी लोग अंडे का सेवन उबालकर या अंडे की सब्जी बना कर ही करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कच्चे अंडे का सेवन सेहत के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

दरअसल कच्चे अंडे का सेवन करने से अंडे में मौजूद प्रोटीन, ओमेगा-3, विटामिन-डी, बायोटिन, जिंक, कोलेस्ट्रॉल और अन्य दूसरे पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं, जो कई बार पकाने के दौरान नष्ट हो जाते हैं इसलिए कच्चे अंडे में मौजूद पोषक तत्व, सेहत के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

लेकिन कच्चे अंडे में साल्मोनेला नामक एक बैक्टीरिया पाया जाता हैं, जो हमारे शरीर में कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है इसलिए कच्चे अंडे का सेवन करने से पहले आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से कच्चा अंडा खाने के फायदे और नुकसान के बारे में।

कच्चे अंडे में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कच्चे अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम, फास्फोरस, कोलीन और फोलेट के साथ विटामिन-बी 12, विटामिन-ई और विटामिन-डी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

कच्चा अंडे का सेवन का तरीका

कच्चे अंडे का सीधे सेवन किया जा सकता है। अगर आप कच्चे अंडे को सीधे नहीं खा सकते है तो आप कच्चे अंडे को किसी भी स्मूदी में या दूध में मिलाकर खा सकते हैं।

कच्चा अंडा खाने के फायदे ( Benefits of eating Raw Egg in hindi )

  • कच्चे अंडे में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करती है और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव एवं रोकथाम करती हैं। इसके अलावा कच्चे अंडे का सेवन करने से शरीर में अमीनो एसिड की कमी पूरी होती है।
  • पका हुआ अंडा खाने से एलर्जी पैदा होने की संभावना रहती हैं क्योंकि पकाए हुए अंडे में मौजूद फैट और प्रोटीन की रचना बदल जाती है, जिस कारण पकाए हुए अंडे में एलर्जी होने का खतरा होता है। लेकिन कच्चे अंडे का सेवन करने से एलर्जी होने का खतरा नहीं रहता हैं।
  • कच्चे अंडे की जर्दी यानी अंडे का पीला भाग खाने से बायोटिन प्राप्त होता है। बायोटिन एक प्रकार का सप्लीमेंट हैं, जो हमारे बाल और  नाखून को मजबूत करने में सहायक होता है इसलिए कच्चे अंडे को अपने आहार में शामिल करें।
  • कच्चा अंडा विटामिन एवं पोषक तत्वों का खजाना है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है और एनीमिया रोग से बचाव एवं रोकथाम करता हैं। इसके अलावा कच्चे अंडे में विटामिन बी-12 और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग की कार्य करने की क्षमता को बढ़ाते हैं।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए कच्चे अंडे का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल कच्चे अंडे में मौजूद पोषक एवं विटामिन गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे की वृद्धि एवं स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं। इसके अलावा कच्चे अंडे में मौजूद कोलीन और फोलेट की उच्च मात्रा, शिशु के दिमाग के विकास में सहायक होती हैं।
  • हमारे शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल मौजूद होते हैं एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल यानी (HDL) और दूसरा बुरा कोलेस्ट्रॉल यानी (LDL)  कच्चे अंडे का सेवन कर, अच्छा कोलेस्ट्रॉल प्राप्त होता है, जो कोशिकाओं और हार्मोन के निर्माण के लिए आवश्यक होता है इसलिए कच्चे अंडे को अपने आहार में जरूर शामिल करें।

जानें किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है

कच्चा अंडा खाने के नुकसान ( Harms of eating Raw Egg in hindi )

  • कच्चे अंडे का सेवन करने से साल्मोनेला बैक्टीरिया आपके पेट में चला जाता है, जो उल्टी, दस्त, बुखार और सिर दर्द जैसी गंभीर शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता हैं, तो वह व्यक्ति कच्चे अंडे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • कच्चे अंडे में मौजूद सफेद भाग में एविडिन नामक एक प्रोटीन पाए जाता हैं, जो छोटी आंत में बायोटिन को बांधता है और इसके अवशोषण को रोकता है। वहीं अंडे को पकाने पर गर्मी की वजह से एविडिन नष्ट हो जाता है।
  • कच्चा अंडा खाने से अंडे में मौजूद आवश्यक प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती हैं क्योंकि पकाए गए अंडे से प्रोटीन बेहतर अवशोषित होता है।
  • गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाएं कच्चे अंडे का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article