सूरजमुखी के तेल के फायदे और नुकसान – Sunflower Oil

9 Min Read
सूरजमुखी के तेल के फायदे और नुकसान - Sunflower Oil

सूरजमुखी के तेल के फायदे और नुकसान ( surajmukhi ke tel ke fayde aur nuksan ) : सूरजमुखी के तेल के फायदे और नुकसान कई होते हैं। सूरजमुखी औषधीय से भरपूर एक फूल है। सूरजमुखी को अंग्रेजी में Sunflower (सनफ्लावर) कहा जाता है और इसकी तासीर ठंडी होती है। सूरजमुखी फूल में औषधीय गुण पाए जाने के कारण, इसका उपयोग कई शारीरिक समस्याओं के इलाज के रूप में किया जाता है। सूरजमुखी फूल कई शारीरिक समस्याओं को ठीक कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। सूरजमुखी की खेती मुख्य रूप से देश में पहली बार 1969 में उत्तराखंड के पंतनगर में की गयी थी।

सूरजमुखी के तेल के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of sunflower oil in hindi)

इसके अलावा बात करें सूरजमुखी तेल (sunflower oil) कि तो सूरजमुखी फूल के बीजों को पीसकर सूरजमुखी तेल बनाया जाता है। सूरजमुखी तेल हमारी अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन सूरजमुखी तेल का अधिक मात्रा में सेवन कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए सूरजमुखी तेल का इस्तेमाल करने से पहले, विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से सूरजमुखी तेल के फायदे और नुकसान के बारे में।

सूरजमुखी के अन्य भाषाओं में नाम

सूरजमुखी को हिंदी में सूरजमुखी व सुर्जमुखी, संस्कृत में सूर्यमुखी, गुजराती में सुमुखी, तमिल में कुरियाकांति व सूर्या कान्ति, बंगाली में शूरियामुक्ति, सूरजमुखी और मराठी में सूर्यफूला व ब्राहमोका कहा जाता है।

सूरजमुखी तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

सूरजमुखी तेल में प्रोटीन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, सेलेनियम, सोडियम, फाइबर और ओमेगा 6 फैटी एसिड के साथ विटामिन-ए, विटामिन-ई और विटामिन-डी जैसे कई पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं।

सूरजमुखी तेल का उपयोग का तरीका

सूरजमुखी तेल का उपयोग खाना पकाने में खासतौर पर लो हीट कुकिंग के लिए किया जा सकता है और इसका उपयोग हल्के-फुल्के तलने या भूनने के लिए भी किया जा सकता है।

इसके अलावा सूरजमुखी तेल को त्वचा और बालों पर लगाकर उपयोग किया जा सकता है।

सूरजमुखी तेल के फायदे (Benefits of sunflower oil in hindi)

  • पाचन स्वास्थ्य के लिए सूरजमुखी तेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। सूरजमुखी तेल में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है। फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो पाचन में सुधार कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। इसके अलावा यह कब्ज जैसी अन्य पेट समस्याओं से बचाता है।
  • कैंसर से बचाव के लिए भी सूरजमुखी तेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सूरजमुखी के तेल में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते है। जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते है।
  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी सूरजमुखी तेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि सूरजमुखी तेल में विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए कार्य करता है। विटामिन-ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की समस्याओं से बचाव करता है।
  • गठिया से पीड़ित रोगियों के लिए भी सूरजमुखी तेल का उपयोग फायदेमंद होता है। सूरजमुखी तेल में सूजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो गठिया में होने वाले दर्द और सूजन को ठीक करने में सहायक होते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि गठिया से पीड़ित रोगियों के सूरजमुखी तेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए सूरजमुखी तेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है क्योंकि सूरजमुखी के तेल में मैग्नीशियम की मात्रा पायी जाती है। हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए कैल्शियम के साथ मैग्नीशियम भी सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए सूरजमुखी तेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी सूरजमुखी तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। सूरजमुखी तेल में विटामिन-ई पाया जाता है। विटामिन-ई त्वचा स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है। जो त्वचा को सुन्दर बनाये रखने के साथ त्वचा पर होने होने मुंहासों, दाग-धब्बों और झुर्रियों को दूर कर, त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
  • शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए भी सूरजमुखी तेल का सेवन लाभदायक होता है। सूरजमुखी तेल में मौजूद फैटी एसिड शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा सूरजमुखी तेल में असंतृप्त वसा पायी जाती है, जो शरीर को ऊर्जा महसूस करने में सहायक होती है। इसलिए कहा जा सकता है कि शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए सूरजमुखी तेल का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी सूरजमुखी तेल का सेवन लाभदायक हो सकता है। सूरजमुखी तेल में मौजूद विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण, प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसलिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सूरजमुखी तेल का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • बालों के स्वास्थ्य के लिए भी सूरजमुखी तेल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। सूरजमुखी के तेल में मौजूद पोषक तत्व, बालों को झड़ने से रोकने के साथ उनके विकास में सहायक होते है। इसके अलावा बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होता है। इसलिए सूरजमुखी तेल का उपयोग बालों के लिए लाभदायक होता है।
  • संक्रमण से बचाव के लिए भी सूरजमुखी तेल का सेवन लाभदायक होता है। सूरजमुखी तेल में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण फैलाने वाले फंगस से लड़ते हैं और संक्रमण से बचाव करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा यह मुंह के फंगल संक्रमण से भी बचाव करने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि संक्रमण से बचाव के लिए सूरजमुखी तेल का सेवन लाभदायक हो सकता है।

सूरजमुखी तेल के नुकसान (Losses of sunflower oil in hindi)

  • कुछ लोगों को सूरजमुखी के तेल से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को सूरजमुखी तेल के उपयोग से किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वह व्यक्ति सूरजमुखी तेल के इस्तेमाल से बचें।
  • गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं को भी सूरजमुखी के तेल के सेवन बचना चाहिए। क्योंकि सूरजमुखी के तेल में सेलेनियम, फास्फोरस एवं ओमेगा 6 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पायी जाती है। जो गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
  • यदि कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति सूरजमुखी तेल का सेवन करने से पहले अपने डॉ से सलाह लें।
  • सूरजमुखी तेल में फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन, वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।
  • सूरजमुखी तेल में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है। इसलिए इसके अत्यधिक सेवन, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • सूरजमुखी बीज में फास्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन, किडनी के खराब होने का कारण बन सकता है।
  • सूरजमुखी के तेल में सोडियम की उच्च मात्रा पाए जाने के कारण, हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए इसका अधिक मात्रा में सेवन, नुकसानदायक हो सकता है।

जानें सूरजमुखी के बीज के फायदे और नुकसान – Sunflower Seeds Benefits

Share this Article