चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

6 Min Read
चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे : भारत में कई प्रकार से बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। यह हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ हमें सेहतमंद भी रखता है। कई प्रकार के व्यंजनों में बेसन का उपयोग किया जाता है। बेसन के कई फायदे होते हैं जिसके कारण इसका इस्तेमाल खाने के अलावा फेस पैक बनाने में भी किया जाता है। बेसन को चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ, मुलायम एवं निखरा हुआ रहता है। यह हमारी टैनिंग की समस्या को खत्म करने में बहुत सहायक होता है। अपने चेहरे पर निखार पाने के लिए यह एक प्राकृतिक नुस्खा है जिसे बनाना भी बेहद आसान होता है।

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

  • चेहरे पर बेसन, ओट्स, कॉर्न फ्लार एवं दूध के फेस पैक का उपयोग करने से हमारे चेहरे की ऊपरी परत से मृत कोशिकाएं साफ होती हैं जिससे हमें बहुत फायदा मिलता है। चेहरे को सुन्दर बनाये रखने के लिए एक्सफोलिएशन (Exfoliation) बहुत ज़रूरी है। एक्सफोलिएशन एक प्रक्रिया है जो ऊपरी परत की कोशिकाओं को साफ करके अंदर से एक स्वस्थ त्वचा को बाहर लाने का कार्य करती है। इसके इस्तेमाल से हमारी त्वचा साफ एवं ग्लोइंग रहती है।

बेसन, ओट्स, कॉर्न फ्लोर और दूध का फेस पैक लगाने की विधि :-

3 छोटे चम्मच बेसन में एक छोटा चम्मच ओट्स, एक छोटा चम्मच कॉर्न फ्लोर और 2 छोटे चम्मच दूध के मिश्रण को चेहरे पर लगाकर, कुछ देर बाद हलके गुनगुने पानी की मदद से उस मिश्रण को स्क्रब की तरह रगड़ने से हमारा चेहरा साफ होता है।

  • चेहरे पर बेसन, दही एवं जैतून के तेल का फेस पैक लगाने से ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। बेसन और दूध के मिश्रण को चेहरे पर लगाने से हमारी त्वचा मॉइस्चराइज रहती है जिससे हमारी ड्राई स्किन की समस्या कम होती है। बेसन हमारी त्वचा के प्राकृतिक तेल को नियंत्रित रखने के साथ-साथ त्वचा को रूखा होने से बचाता है।

बेसन, दही और जैतून के तेल का फेस पैक लगाने की विधि :-

एक चम्मच बेसन में एक चम्मच दही व एक चम्मच जैतून के तेल को मिलाकर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगभग 20 मिनट तक लगाकर ठंडे पानी से अपने चेहरे को धोने से हमारे चेहरे से ड्राई स्किन की समस्या खत्म होती है।

  • चेहरे पर बेसन, हल्दी, नींबू एवं शहद का फेस पैक बनाकर लगाने से कील-मुहांसों एवं डार्क सर्कल्स की समस्या दूर होती है। इसमें जिंक की मात्रा पायी जाती है जो संक्रमण से लड़ने का कार्य करता है। संक्रमण के कारण हमारे चेहरे पर मुहांसों की समस्या उत्पन्न हो जाती है ऐसे में बेसन के उपयोग से हमें बहुत फायदा मिलता है।

बेसन, हल्दी, नींबू और शहद का फेस पैक लगाने की विधि :-

एक बड़े चम्मच बेसन में एक बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच नींबू और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर इस मिश्रण को अपने चेहरे एवं गले में लगाने के 10 मिनट बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोने से कील मुहांसों एवं डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

  • बेसन को दही, नींबू एवं हल्दी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है। सूर्य की हानिकारक किरणों के दुष्प्रभाव से हमारी त्वचा टैन हो जाती है जिससे हमारी त्वचा पर कालापन आ जाता है। बेसन का उपयोग करने से हमारा प्राकृतिक स्किन कलर सुरक्षित रहता है जिससे हमें बहुत मिलता है।

बेसन, दही, नींबू और हल्दी लगाने की विधि :-

दो बड़े चम्मच बेसन में एक बड़ा चम्मच दही, एक छोटा चम्मच नींबू का रस और चुटकीभर हल्दी मिलाकर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर ठंडे पानी से मुंह धोने से टेनिंग की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

  • चेहरे पर बेसन और गुलाब जल के मिश्रण को लगाने से हम तैलीय त्वचा की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। बेसन का फेस पैक तैलीय त्वचा की समस्या को दूर करने में बेहद प्रभावशाली माना जाता है। यह हमारे चेहरे से अतिरिक्त तेल को अवशोषित करता है जिससे हमारा चेहरा साफ व ग्लोइंग रहता है।

बेसन और गुलाब जल लगाने की विधि :-

दो बड़े चम्मच बेसन में एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगभग 20-25 मिनट तक लगाकर ठंडे पानी से चेहरे को धोने से तैलीय त्वचा की समस्या से छुटकारा मिलता है।

  • चेहरे पर बेसन, हल्दी, एलोवेरा जेल, सरसों का तेल एवं लैवेंडर के तेल को मिलाकर फेस पैक लगाने से हम अपने चेहरे से अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। यह मिश्रण इस समस्या से निजात दिलाने में बेहद कारगर माना जाता है।

बेसन, हल्दी, एलोवेरा जेल, सरसों का तेल और लैवेंडर के तेल का फेस पैक लगाने की विधि :-

1 बड़े चम्मच बेसन में 1 बड़ा चम्मच हल्दी, 4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, 2 बड़ा चम्मच सरसों का तेल और 2 बूंद लेवेंडर के तेल के मिश्रण को चेहरे पर लगभग 10-15 मिनट तक लगाकर ठंडे पानी से मुंह धोने से चेहरे के अनचाहे बाल जल्दी कम हो जाते हैं। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाने से इस समस्या छुटकारा मिलता है।

Share this Article