जैतून के तेल के 11 फायदे (11 benefits of Olive Oil)

6 Min Read
जैतून के तेल के 11 फायदे (11 benefits of Olive oil in hindi)

जैतून के तेल के 11 फायदे : जैतून के तेल के 11 फायदे (jaitun ka tel ke fayde in hindi) यहाँ दिए गए हैं। जैतून के तेल को अंग्रेजी में ओलिव आयल कहा जाता है। Benefits of olive oil in hindi.

जैतून के तेल के 11 फायदे (11 benefits of Olive oil in hindi)

  1. ओलिव आयल यानी की जैतून के तेल के नियमित सेवन से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। गलत खानपान के तरीकों से हमारे पेट में अपच या कब्ज जैसी परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। जैतून के तेल के सेवन से पेट संबंधी विकारों से राहत मिलती है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट उचित मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के लिए अच्छा होता है। जैतून का तेल बहुत हल्का होता है जो हमारे शरीर की पाचन क्रिया को मजबूत करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन E, ओमेगा 9 फैटी एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक होते हैं।
  2. जैतून के तेल में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जिसका कई वर्षों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये हमारी सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। जैतून का तेल हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
  3. जैतून के तेल के नियमित सेवन मधुमेह रोगियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते है जो हमारे शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को संतुलित रखने में बेहद सहायक होते हैं। मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसके हो जाने पर खान-पान का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। एक शोध के अनुसार जैतून का तेल टाइप-2 मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
  4. जैतून तेल के इस्तेमाल से उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें पॉलीफेनोल और मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में रक्तचाप को कम करने का काम करते है। इसके अलावा जैतून की पत्तियों में भी उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखने के गुण पाये जाते हैं।
  5. जैतून का तेल केवल उच्च रक्तचाप में ही नहीं बल्कि कोलेस्ट्रॉल की समस्या में भी राहत देता है। इसमें बहुत ही सीमित मात्रा में सैचुरेटेड फैट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में बहुत मददगार माने जाते हैं। इसके अलावा एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव आयल में पॉलीफेनोल पाया जाता है जो शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को घटा कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है।
  6. दिमाग के लिए जैतून तेल का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद खनिज शरीर में एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। जैतून के तेल से सर की मालिश करने पर हमारी मानसिक स्थिति पर इसका बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही हम तनावमुक्त महसूस करते हैं, जिससे हमारे मन को भी शांति मिलती है।
    जानें स्टूडेंट्स को जरूर खाने चाहिए ये 7 सुपरफूड
  7. जैतून के तेल का नियमित रूप से सेवन करने से हड्डी संबंधी रोगों से बचा जा सकता है। यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में बेहद सक्षम माना जाता है। इसमें कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत आवश्यक होता है।
  8. जैतून तेल का इस्तेमाल करने से शरीर में सूजन की समस्या उत्पन्न नहीं होती क्योंकि इसमें एंटी- इन्फ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं जो शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में सक्षम है, साथ ही शरीर में रक्त वाहिकाओं के कार्यप्रणाली में सुधार लाते हैं। इसके अलावा जैतून तेल के नियमित इस्तेमाल से यूरिक एसिड के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है।
  9. जैतून के तेल का सेवन हमारे हृदय के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें विटामिन E और फेनोल्स पाया जाता है जो हमारे दिल को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  10. जैतून के तेल के सेवन से हमारी त्वचा मॉइस्चराइज रहती है। इसमें मौजूद ढेरों खनिज हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल से हमारे होंठ लम्बे समय तक नरम और मुलायम बने रहते हैं।
  11. एक शोध के अनुसार जैतून के तेल में कैंसर जैसी घातक बीमारी के लक्षणों को कम करने की अपार क्षमता पायी जाती है। इसके इस्तेमाल से शरीर में कैंसर के सेल्स को कम किया जा सकता है। इसीलिए ये कैंसर में भी बेहद उपयोगी माना जाता है।

जानें अनार के जूस के अद्भुत 9 स्वास्थ्य फायदे

Share this Article