एलोवेरा जूस के फायदे और नुकसान – Aloe Vera Juice

6 Min Read
एलोवेरा जूस के फायदे और नुकसान

एलोवेरा जूस के फायदे और नुकसान (aloe vera juice ke fayde aur nuksan) : आयुर्वेद में घृतकुमारी यानी एलोवेरा को हमारे स्वास्थ्य लिहाज से बेहद गुणकारी माना गया है। यह एक छोटा सा पौधा है जिसकी पत्तियां मांसल, मोटी और रसीली होती हैं जिसमें कई गुण पाए जाते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य, त्वचा एवं बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। Advantages and disadvantages of aloe vera juice in hindi.

एलोवेरा जूस के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Aloe Vera Juice in hindi)

अपने औषधीय गुणों के कारण एलोवेरा जूस विश्व भर में प्रसिद्ध है जिसके सेवन मात्र से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। मगर इसके ढेरों स्वास्थ्य फायदों के अलावा इसके कुछ स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी पाए गए हैं।

एलोवेरा जूस के फायदे (Benefits of Aloe Vera Juice in hindi)

  • एलोवेरा जूस के नियमित सेवन से मधुमेह जैसी बीमारी के खतरे से बचा जा सकता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में बेहद प्रभावशाली होता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों को बहुत फायदा मिलता है।
  • एलोवेरा जूस का सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो हमारी पेट संबंधी समस्याओं को दूर कर हमारे पाचन को मजबूत बनाने का कार्य करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, पेट में गैस एवं पेट से जुड़ी अन्य पाचन समस्याओं से राहत मिलती है। पेट संबंधी विकारों को दूर करने के लिए एलोवेरा जूस सर्वोत्तम पेय पदार्थ है।
  • एलोवेरा जूस में मौजूद औषधीय गुणों के प्रभाव से गठिया जैसी बीमारी के लक्षणों को घटाने में बहुत मदद मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है जो हमारे जोड़ों के दर्द में बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारे जोड़ों की सूजन को कम कर उन्हें सक्रीय करता है जिससे हमें बहुत फायदा मिलता है। एलोवेरा जूस के नियमित सेवन से गठिया का घरेलु इलाज संभव है।
  • एलोवेरा जूस के नियमित सेवन से मोटापे की समस्या से बचा जा सकता है। इसमें एंटी-ओबेसिटी के गुण पाए जाते हैं जो हमारी गलत डाइट के कारण होने वाली मोटापे की समस्या को काफी हद तक कम करने में सक्षम माने जाते हैं। यह हमारे शरीर से फैट को घटाता है जिससे हमें वजन कम करने में आसानी होती है। इसके अलावा यह हमारे शरीर में ऊर्जा को बढ़ाकर हमें एनर्जिटिक रखने में भी सक्षम है।
  • एलोवेरा जूस के सेवन से हमारे बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या का समाधान हो सकता है। इसमें मौजूद हाइपोकोलेस्ट्रॉमिक प्रभाव के कारण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाया जा सकता है। यह हमारे शरीर लिवर के कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में बेहद सहायक माना जाता है। इसके सेवन से हमारे शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है।
  • एलोवेरा जूस नियमित सेवन करने से हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार कार्डिओ-प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं जो हमें हृदय संबंधी बीमारियों बचाने का कार्य करते हैं। यह हमारी धमनियों में प्लाक को जमने से रोकने का कार्य करता है। एलोवेरा जूस के प्रभाव से हमारे शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है जिससे हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।
  • प्रतिदिन एलोवेरा जूस के सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। यह हमारे शरीर में इम्यून बूस्टर की तरह कार्य करता है जिससे कई प्रकार की बीमारियों के खतरे से बचा जा सकता है। अक्सर बदलते मौसम के कारण हमारे शरीर में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। एलोवेरा जूस को पीने से कई प्रकार के संक्रमण से भी बचा जा सकता है।
  • एलोवेरा जूस के सेवन से हमारी त्वचा एवं बाल सुरक्षित रहते हैं। यह हमारी त्वचा को मुलायम रखने में बेहद कारगर माना जाता है जिसके कारण इसका इस्तेमाल कई कॉस्मेटिक पदार्थों में किया जाता है। साथ ही साथ इसके नियमित इस्तेमाल से हम बाल झड़ने जैसी समस्या से दूर रहते हैं। यह हमारे बालों को मजबूती प्रदान करता है जिससे हम बाल संबंधी कई गंभीर समस्या से बच सकते हैं।

जानें आंवला और एलोवेरा जूस के फायदे – Amla and Aloe Vera Juice Benefits

एलोवेरा जूस के नुकसान (Losses of Aloe Vera Juice in hindi)

  • एलोवेरा जूस का अत्यधिक सेवन करने से पेट दर्द, मतली या उलटी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं क्योंकि इसमें लैक्सेटिव गुण पाया जाता है जो इस पेट की समस्याओं को बढ़ा भी सकता है।
  • एलोवेरा जूस स्वाद में बेहद कड़वा होता है जिसके सेवन से हमारा शुगर का स्तर कम होता है। मधुमेह के रोगियों को दवा के साथ इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को इसके अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसके शक्तिशाली प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु को खतरा भी हो सकता है। इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

जानें आंवला जूस के फायदे और नुकसान – Amla Juice

Share this Article