शिकाकाई तेल लगाने के फायदे – Benefits of Shikakai oil

6 Min Read
शिकाकाई तेल लगाने के फायदे - Benefits of Shikakai oil

शिकाकाई तेल लगाने के फायदे ( shikakai tel lagane ke fayde ) : शिकाकाई एक प्रकार का पेड़ है जिसकी शाखाएं कांटेदार और पत्तियां छोटी और डबल पिनाट वाली होती हैं। शिकाकाई के फल और पत्तों का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। शिकाकाई तेल शिकाकाई से बनाया जाता है जिसके कई लाभ होते हैं। शिकाकाई की तासीर ठंडी होती है और शिकाकाई का वानस्पतिक नाम ऐकेशिया कंसिना (Acacia concinna) है।

शिकाकाई का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि बनाने और तेल बनाने के लिए किया जाता है। शिकाकाई से प्राप्त तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शिकाकाई तेल में ऐसे बहुत से पोषक मौजूद होते है जो बालों को स्वस्थ रखकर उन्हें विभिन्न रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करते है।

शिकाकाई तेल बनाने की विधि

शिकाकाई तेल बनाने के लिए शुद्ध शिकाकाई पेस्ट, नारियल तेल, विटामिन ई कैप्सूल, जैतून या बादाम का तेल इन सामग्रियों को ले लें। शिकाकाई पेस्ट की जगह शिकाकाई पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और ध्यान रहे शिकाकाई तेल बनाने के लिए किसी प्रकार के केमिकल का उपयोग नहीं करना चाहिए। शिकाकाई तेल बनाने के लिए सबसे पहले एक स्टील के बर्तन में 10 से 12 चम्मच नारियल तेल ले लें और इसमें आधा या एक चम्मच जैतून का तेल डाल लें। अब इस तेल के मिश्रण को सीधा गर्म न करें क्योंकि ऐसा करने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। तेल गर्म करने के लिए एक बर्तन ले और उसे भरकर पानी गर्म कर लें। पानी गर्म हो जाने के बाद बर्तन को चूल्हे से उतार ले और उस गर्म पानी के ऊपर तेल का बर्तन रखकर इसे गर्म करने के लिए रख लें। तेल के गर्म हो जाने के बाद इसमें 2 से 4 चम्मच शिकाकाई पेस्ट मिला लें और 10 मिनट तक गर्म होने दें। गर्म हो जाने के बाद इस तेल को बर्तन में रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह इस तेल को छानकर किसी कांच की शीशी में भरकर इसमें विटामिन ई की कैप्सूल को मिला लें। शिकाकाई का तेल तैयार हो जाएगा अब इस तेल को आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल कर सकती है। ध्यान रहे इस तेल को फ्रिज में न रखे और इसे दो से तीन हफ़्तों के लिए ही स्टोर किया जा सकता है।

  • शिकाकाई तेल बाजार से भी उपलब्ध किया जा सकता है।

शिकाकाई में पाए जाने वाले पोषक तत्व

शिकाकाई में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन डी जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इसके अलावा शिकाकाई में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते है।

शिकाकाई के अन्य भाषाओं में नाम

शिकाकाई को हिंदी भाषा में रीठा, शिकाकाई व कोचि कहा जाता है। इसके अलावा शिकाकाई को संस्कृत में सप्तला, केश्या व चर्मकषा, उड़िया में विमला, उर्दू में शिकाकाई, कोंकणी में शिकायी, कन्नड़ में शीघ्र व सिगे, गुजराती में रीठा, चिकाकाई व शिकाकाई, तमिल में चिकेइक्केई व चिक्केई, तेलुगु में चीकाया व सिकाया, बंगाली में बनरीठा, नेपाली सिकाकाई व अराअरे और मराठी में रीठा व शिकेकाई कहा जाता है।

शिकाकाई तेल के फायदे (Benefits of Shikakai oil in hindi)

  • शिकाकाई तेल बालों और खोपड़ी की त्वचा को स्वस्थ्य रखने में बेहद फायदेमंद होता है, शिकाकाई तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल जैसे गुण मौजूद होते हैं जो बालों को कई रोगों से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। शिकाकाई तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प के पीएच मान को नियंत्रित करके उसे कई इंफेक्शन से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • शिकाकाई तेल का इस्तेमाल बालों में करने से यह रुसी की समस्या को खत्म करने में बेहद फायदेमंद होता है। शिकाकाई तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से यह बालों से रुसी और रुसी से होने वाली खुजली की समस्या को भी जड़ से खत्म करने में बेहद कारगर होता है। शिकाकाई तेल में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो रुसी को रोककर बालों को बढ़ने में मदद करते हैं।
  • शिकाकाई तेल बालों को घना और लम्बा बनाने में बेहद फायदेमंद होता है। शिकाकाई तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ो को मजबूती प्रदान करके उन्हें टूटने से रोकते हैं। शिकाकाई तेल की हफ्ते में एक दिन मालिश करने से यह बालों को पोषण प्रदान करके उन्हें घना बनाने में मदद करता है।

जानें नारियल तेल के फायदे बालों के लिए

  • शिकाकाई तेल का इस्तेमाल करने से यह बालों को कोमल और चमकदार बनाने में मदद करता है। नहाने से पहले बालों में शिकाकाई तेल से अच्छी तरह मालिश कर लें उसके बाद बालों को धो लें। ऐसा करने से बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे।
  • शिकाकाई तेल बालों में लगाने से यह दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। तनाव की स्थिति और केमिकल युक्त पदार्थों का इस्तेमाल करने से बालों के दोमुंहे होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दोमुंहे बालों की समस्या को दूर करने के लिए शिकाकाई तेल बेहद लाभदायक होता है। शिकाकाई तेल बालों को पोषण प्रदान करके उन्हें दोमुंहे होने से रोकने में मदद करता है।

जानें शिकाकाई पाउडर के फायदे और नुकसान – Shikakai Powder

Share this Article