तांबे के बर्तन में पानी पीने से वजन घटाने सहित 6 फायदे

4 Min Read
तांबे के बर्तन में पानी पीने से वजन घटाने सहित 6 फायदे

तांबे के बर्तन में पानी पीने से वजन घटाने सहित 6 फायदे : तांबा एक पवित्र और ऊर्जा का संचार करने वाली धातु है। भारत में तांबे का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। तांबे को अंग्रेजी में कॉपर (copper) कहा जाता है।

भारत में प्राचीन समय से ही तांबे का उपयोग सिक्के, मूर्तियां और बर्तन आदि को बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा वर्तमान समय में तांबे का उपयोग, बिजली के तारों और मशीनों के निर्माण में भी किया जा रहा है।

भारत, तांबे के उत्पादन में ज्यादा धनी देश तो नहीं है। लेकिन भारत में झारखण्ड राज्य, तांबे उत्पादन का प्रथम राज्य है, जिसका उत्पादन क्षेत्र 130 किमी की लम्बाई में उड़ीसा राज्य तक फैला हुआ है। बात करें तांबे के बर्तन से पानी पीने के फायदे कि तो, यह वजन घटाने से लेकर, कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे –

  • वजन को घटाने के लिए तांबे के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद होता हैं। रोजाना नियमित रूप से तांबे के बर्तन से पानी पीना, शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करता है और वजन को सामान्य रखने में सहायक होता है। इसलिए प्राकृतिक रूप से वजन को कम करने के लिए, तांबे के बर्तन से पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
  • एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए भी तांबे के बर्तन से पानी पीना फायदेमंद होता है। यह खाने में आयरन को आसानी से ग्रहण करता है, जो शरीर में  खून की कमी को पूरा कर, एनीमिया से बचाव करता है। इसके अलावा तांबे के बर्तन में पानी पीना हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • त्वचा स्वास्थ्य के लिए भी तांबे के बर्तन से पानी पीना फायदेमंद होता है। यह त्वचा में होने वाले फोड़े, फुंसी और मुंहासे जैसी अन्य त्वचा समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। इसके अलावा तांबे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व, बढ़ती उम्र के असर को कम कर, त्वचा को ज्वां बनाये रखने में सहायक होते है और त्वचा को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से भी बचाते है।
  • शरीर को अंदर से साफ रखने के लिए भी तांबे का पानी पीना फायदेमंद होता है। तांबे का पानी शरीर को अंदर से साफ करके, शरीर को कई प्रकार के इंफेक्शन से बचाने में सहायक होता है। इसके अलावा तांबे का पानी किडनी और लिवर को स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है।
  • कैंसर से बचाव के लिए भी तांबे के बर्तन का पानी पीना फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार तांबे के बर्तन से पानी पीना, कैंसर के शुरुआती लक्षणों को कम करने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाव के लिए, तांबे के बर्तन से पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए भी तांबे के बर्तन से पानी पीना फायदेमंद होता है। रात को तांबे के बर्तन में पानी रखकर, सुबह के समय उस पानी को पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इसके अलावा तांबे के बर्तन में, पानी पीने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी अन्य पेट की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

जानें तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान

Share this Article