मैकाडामिया नट्स के फायदे और नुकसान – Macadamia Nuts

7 Min Read
मैकाडामिया नट्स के फायदे और नुकसान - Macadamia Nuts

मैकाडामिया नट्स के फायदे और नुकसान ( macadamia nuts ke fayde aur nuksan ) : मैकाडामिया एक प्रकार का नट है जिसमें मौजूद पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए इसका कई तरीकों से सेवन किया जाता है। मैकाडामिया नट्स प्रोटेसी की प्रजाति का पेड़ है जो मुख्यतः ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। विश्वभर में मैकाडामिया नट्स की चार प्रजातियां पाई जाती है जिसमें से दो प्रजातियों को उपयोग में लाया जाता है और दो प्रजातियां जहरीली होने के कारण इसका उपयोग नहीं किया जाता है।

मैकाडामिया नट्स के फायदे और नुकसान (Benefits and harms of Macadamia Nuts in hindi)

मैकाडामिया नट्स शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते है। मैकाडामिया नट्स में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जिसका सेवन करने से यह कई रोगों से लड़ने में मदद करता है। मैकाडामिया नट्स का वैज्ञानिक नाम मैकडैमिया इंटीफिफोलिया है जो दुनिया के सबसे महंगे नट्स में से एक है।

मैकाडामिया नट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व

मैकाडामिया नट्स में बहुत से पोषक तत्व जैसे – प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मिनिरल्स, विटामिन्स। इसके अलावा इसमें लिपिड एसिड और टोटल लिपिड भी पाया जाता है।

मैकाडामिया नट्स के अन्य नाम

मैकाडामिया को ऑस्ट्रेलिया नट और क्वींसलैंड नट कहा जाता है। इसके अलावा इसे बुश नट, मैरोचि नट, बाउल नट या हवाई नट के नाम से भी जाना जाता है।

मैकाडामिया नट्स के फायदे (Benefits of Macadamia Nuts in hindi)

मैकाडामिया नट्स हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होते है। मैकडामिया में फॉस्फोरस व मैंगनीज मौजूद होता है जो हड्डियों को स्वस्थ्य रखने के साथ-साथ शरीर में मौजूद कैल्शियम को शरीर से बाहर नहीं निकलने देते है। हड्डियों में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए नियमित रूप से मैकाडामिया नट्स का सेवन करना चाहिए।

मैकाडामिया नट्स मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। मैकाडामिया नट्स रक्त ग्लूकोज की मात्रा को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैकाडामिया नट्स में मौजूद पोषक तत्व रक्त में शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करते है जो मधुमेह की समस्या को ठीक करने में सहायक होते है।

मैकाडामिया नट्स का उपयोग वजन घटाने के लिए किया जा सकता है। मैकाडामिया नट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जिसे खाने के बाद शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और अधिक भोजन करने की आवश्यकता नहीं पढ़ती है। अधिक भोजन न करने से मोटापा नहीं बढ़ता और वजन भी घटने लगता है।

मैकाडामिया नट्स का सेवन मानसिक तनाव को दूर करने के लिए किया जा सकता है। मैकाडामिया नट्स में स्वस्थ्य वसा मौजूद होता है जो ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर करके मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। मस्तिष्क के विकास के लिए मैकाडामिया नट्स का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। मैकाडामिया नट्स में विटामिन बी-1 पाया जाता है जो मस्तिष्क विकास के लिए आवश्यक होता है।

मैकाडामिया नट्स त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, त्वचा को स्वस्थ्य रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में मैकाडामिया नट्स का सेवन किया जा सकता है। मैकाडामिया नट्स में फैटी एसिड और फाइटोस्‍टेरेल मैके‍डेडियेट मौजूद होता है जो त्वचा को स्वस्थ्य रखने और त्वचा संबंधी रोगों से सुरक्षा करने में मदद करता है। मैकाडामिया नट्स में पाल्मिटोलिक, ओलेइक एवं निलोलेइक एसिड पाए जाते है जो जल्दी बुढ़ापा आने से रोकने में मदद करते है और त्वचा को जवां रखने में मदद करते है।

मैकाडामिया नट्स एनीमिया के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मैकाडामिया नट्स में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाकर रक्त की मात्रा में वृद्धि करता है। एनीमिया रोग से पीड़ित व्यक्ति यदि मैकाडामिया नट्स का नियमित रूप से सेवन करेंगे तो उनकी यह समस्या ख़त्म हो जाएगी।

मैकाडामिया नट्स पाचन तंत्र को स्वस्थ्य रखने में बेहद फायदेमंद होता है, मैकाडामिया नट्स का नियमित रूप से सेवन करने पर यह पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं को ठीक करता है और पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करता है। कब्ज के दौरान होने वाली समस्याओं को मैकाडामिया नट्स के सेवन से ठीक किया जा सकता है।

मैकाडामिया नट्स बालों के लिए फायदेमंद होता है, मैकाडामिया नट्स में पाल्मिटोलिक एसिड पाया जाता है जो बालों को नमी प्रदान कर बालों को मजबूत बनाता है। मैकाडामिया नट्स का तेल बालों में लगाने से यह बालों को खूबसूरत, मजबूत, घना और लंबा बनाने में मदद करता है। बालों को स्वस्थ्य रखने और बालों से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए मैकाडामिया तेल की बालों में हल्के हाथ मालिश करने से समस्याएं ठीक हो सकती है।

जानें आयुर्वेद में लौंग के फायदे और नुकसान – Cloves

मैकाडामिया नट्स के नुकसान (Losses of Macadamia Nuts in hindi)

  • मैकाडामिया नट्स का आवश्यकता से अधिक सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। मैकाडामिया नट्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से एलर्जी, त्वचा एलर्जी, चक्कर आना, उल्टी-दस्त, गैस और खांसी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
  • नमकीन मैकाडामिया नट्स का सेवन करने से यह हाई ब्लड को बढ़ा देता है इसीलिए हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए नमकीन मैकाडामिया नट्स नुकसानदायक हो सकते है।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मैकाडामिया नट्स का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए यह इनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा किसी रोग के इलाज के दौरान मैकाडामिया नट्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

जानें मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के घरेलू उपाय

Share this Article