मक्के की रोटी खाने के फायदे – सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

5 Min Read
मक्के की रोटी के फायदे (Benefits of Maize bread in hindi)

मक्के की रोटी खाने के फायदे (makki ki roti khane ke fayde) : मक्के की रोटी खाने के फायदे या लाभ कई सारे होते हैं। मक्का हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। मक्के में कई प्रकार के विटामिन, फाइबर, कैरोटिनॉइड आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। हमारा शरीर गेहूं की रोटी के मुकाबले मक्के की रोटी ज्यादा आसानी से पचा लेता है। मक्के की रोटी के कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं। Maize roti Benefits in hindi.

मक्के की रोटी के फायदे (Benefits of Maize bread in hindi)

  • मक्के की रोटी का नियमित सेवन करने से हम ऊर्जा से भरे रहते हैं। मक्के की रोटी में पाए जाने वाले खनिज सारा दिन हमें एनर्जेटिक बनाये रखते हैं। इसमें विटामिन A, विटामिन B, विटामिन E और कई प्रकार के मिनरल्स जैसे कॉपर, जिंक, सेलेनियम, मैंगनीज और पोटेशियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
  • मक्के में विटामिन A एवं बीटा कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं जो हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। मक्के की रोटी खाने से आंखो की समस्याएं जैसे रतौंधी से बचा जा सकता है। इसके अलावा मक्के की रोटी का सेवन घी के साथ करने से हमारी आंखो के सेहत पर भी बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • मक्के की रोटी के नियमित सेवन से मोटापे की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। मक्के में कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं जिसके कारण हमें कम भूख लगती है जिससे हमें मोटापा कम करने में आसानी होती है।
  • मक्के की रोटी के नियमित सेवन से शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को घटाया जा सकता है। मक्के की रोटी में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में सेल्स को ब्लॉक होने से रोकते हैं जिसके कई स्वास्थ्य फायदे होते हैं।
  • मक्के की रोटी के सेवन से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। मक्के में आयरन, फास्फोरस और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसके अलावा ये शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाते हैं।
  • गेहूं की रोटियों की तुलना में मक्के की रोटी शरीर में जल्दी पच जाती है जिससे हमें कभी पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी और अपच नहीं होती। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट को साफ रखने में बेहद मदद करता है इसके अलावा ये हमारे लिवर को भी स्वस्थ रखने में सक्षम हैं। इसके अलावा मक्के की रोटी खाने से शरीर से हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

जानें मक्का का दलिया खाने के फायदे

  • मक्के की रोटी के नियमित सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें ओमेगा- 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो हमारे दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इसे नियमित रूप से खाने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रहता है।
  • मक्के की रोटी का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्भवती महिलाओं के शरीर में फोलिक एसिड की खासी कमी रहती है जिसके कारण जन्म के समय शिशु के वजन में कमी आने की संभावना रहती है। मक्के में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो गर्भवती महिलाओं की इस कमी को पूरा करता है और शिशु को स्वस्थ रखता है।
  • नियमित रूप से मक्के की रोटी का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। मक्के में आयरन, जिंक और बीटा-कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा मक्के की रोटी खाने से शरीर में विटामिन की कमी पूरी की जा सकती है।
  • मक्के की रोटी के सेवन से पेशाब में जलन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। यह हमारे यूरिन सिस्टम को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये हमारी किडनी के लिए भी बेहद फायदेमंद माना है जिससे किडनी में पथरी होने की सम्भावना कम हो जाती है।
  • मक्के की रोटी खाने से हमारी त्वचा पर इसका बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण हमारी त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाते हैं।

जानें सिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने के फायदे – Fenugreek

Share this Article