एलोवेरा (घृतकुमारी) के फायदे और नुकसान – Aloe Vera

6 Min Read
एलोवेरा (घृतकुमारी) के फायदे और नुकसान

एलोवेरा के फायदे और नुकसान (aloe vera ke fayde aur nuksan) : एलोवेरा के फायदे और नुकसान, लाभ-हानि बहुत सारे होते हैं। आयुर्वेद में एलोवेरा (Aloe vera) यानी घृतकुमारी (ghritkumari) को स्वास्थ्य लिहाज से बेहद फायदेमंद बताया गया है। एलोवेरा के छोटे से पौधे में ढेरों औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाए रखने बहुत मदद करते हैं।

दुनियाभर में एलोवेरा की लगभग 200 प्रजातियां पायी जाती हैं जिनमें से कुछ 5 प्रजातियां ही मानव कल्याण के लिए उपयोगी हैं। Advantages and disadvantages of aloe vera in hindi.

एलोवेरा (घृतकुमारी) के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of aloe vera in hindi)

एलोवेरा (Aloe vera) यानी घृतकुमारी हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा पर भी बेहद सकारात्मक प्रभाव डालता है जिससे हमारी त्वचा बेदाग, सुंदर एवं ग्लोइंग रहती है। इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को आसानी कम किया जा सकता है। लेकिन इसके अत्यधिक से सेवन से कुछ स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी हो सकते हैं। Aloe Vera Benefits and Side effects in hindi, Benefits and losses of aloe vera in hindi.

एलोवेरा (घृतकुमारी) के फायदे (Benefits of aloe vera in hindi)

  • एलोवेरा Aloe Vera (Ghritkumari) का सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसमें फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है जो हमारी पाचन शक्ति में सुधार करता है। इसके सेवन से हम कब्ज, पेट में गैस, एसिडिटी एवं पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर हमारे मल-त्याग की क्रिया को बेहतर बनाने का कार्य करता है।
  • एलोवेरा का उपयोग करने से हमारे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है जिससे हमें मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने में आसानी होती है। यह हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म में वृद्धि करता है जिससे हमें अपना वजन कम करने में आसानी होती है। यह हमें ऊर्जा प्रदान करता है जिससे हमें बार-बार भूख नहीं लगती और जिससे हम मोटापे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
  • एलोवेरा के रस का सेवन करने से गठिया की समस्या में राहत मिलती है। यह हमारे जोड़ों के दर्द व उसमे सूजन को कम करने में बहुत सहायक होता है। लगभग 2-3 हफ्तों तक एलोवेरा के रस को पीने से दर्द के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
  • एलोवेरा के सेवन से मधुमेह के रोगियों को बहुत फायदा मिलता है। यह हमारे शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है एवं हमारे किडनी, लिवर एवं अन्य जरुरी अंगों को शुगर के होने वाले नुकसान से भी बचाता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते जाते हैं जो हमारे शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित बनाए रखने में काफी मदद करते हैं।
  • एलोवेरा का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल एवं एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं जिससे हम कई प्रकार की बीमारियों के खतरे से बचे रह सकते हैं।
  • रोजाना नियमित रूप से एलोवेरा का सेवन करने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। यह हमारे शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में बेहद कारगर माना जाता है जिससे हमें बहुत सी बीमारियों से बचे रहने में फायदा मिलता है।
  • एलोवेरा के इस्तेमाल से हम त्वचा संबंधी समस्याओं से बचे रहते हैं। यह हमारी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है जो नई कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि करने का कार्य करता है। इसके अलावा एलोवेरा जैल को चेहरे पर लगाने से हम कील-मुहांसों की समस्या से भी बचे रहते हैं। यह त्वचा संबंधी विकारों को भी ठीक करने का कार्य करता है।
  • एलोवेरा का इस्तेमाल करना हमारे बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। यह हमारे बालों के पीएच स्तर को संतुलित बनाए रखने में बेहद कारगर माना जाता है। यह बालों की जड़ों की मजबूत बनाये रखने रखता है जिससे हम बाल झड़ने की समस्या से बचे रह सकते हैं।

जानें एलोवेरा जूस के फायदे और नुकसान – Aloe Vera Juice

एलोवेरा (घृतकुमारी) के नुकसान (Losses of aloe vera in hindi)

  • एलोवेरा के अत्यधिक सेवन से पेट संबंधी समस्याओं जैसे दस्त, पेट में ऐंठन का सामना करना पड़ सकता है। इसमें अन्थ्राक्विनोन नामक पदार्थ पाया जाता है जिसकी अधिक मात्रा से हमारे शरीर में इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं को एलोवेरा के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसकी अधिक मात्रा से गर्भाशय के संकुचन से गर्भपात या जन्म दोष भी हो सकता है।
  • एलर्जी की समस्या वाले लोगों को एलोवेरा के सेवन से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

पढ़ें आंवला और एलोवेरा जूस के फायदे – Amla and Aloe Vera Juice Benefits

Share this Article