मुनक्का खाने के फायदे – Munakka Benefits

6 Min Read
मुनक्का खाने के फायदे - Munakka Benefits

मुनक्का खाने के फायदे ( Munakka khane ke fayde ) : मुनक्का खाने के फायदे या लाभ कई सारे होते हैं। मुनक्का एक प्रकार का मेवा होता है जो अंगूर को विशेष रूप से सुखाए जाने पर मुनक्का तैयार होता है। मुनक्का मूल रूप से दो प्रकार का होता है – लाल मुनक्का एवं काला मुनक्का। मुनक्का के सेवन से शरीर में रक्त की वृद्धि होती है।

मुनक्के में फाइबर, फाइटो न्यूट्रिएंट्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन E, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम के अलावा सेलेनियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है जिससे हम दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं। इसका कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। Benefits of eating Munakka in hindi.

मुनक्का खाने के फायदे (Munakka Benefits in hindi)

  • मुनक्का के नियमित सेवन से हमारे शरीर में रक्त की मात्रा में वृद्धि होती है। मुनक्के में कॉपर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बनाने में सहायता करता है। इसके साथ ही इसमें आयरन और विटामिन B पाए जाते हैं जो हमें एनीमिया जैसी बीमारी से बचाने में बेहद मददगार साबित होते हैं।
  • रोजाना नियमित रूप से मुनक्का खाने से हमारी आंखों की रोशनी में जबरदस्त वृद्धि होती है। इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो हमारी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मुनक्का को रात में किसी बर्तन में भिगो कर सुबह नाश्ते से पहले इसका करने से जल्द ही परिणाम मिलने लगते हैं।
  • मुनक्का खाने से हमारी हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते है जो हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर कर के हमें कई अन्य बीमारियों के खतरे से बचाते हैं।
  • मुनक्का खाने से बार-बार बुखार आने की समस्या से राहत मिलती है। मुनक्के की तासीर गर्म होती है इसीलिए इसे सर्दियों में खाने की सलाह भी दी जाती है। 10-12 मुनक्के को 1 अंजीर के साथ सुबह पानी में भिगोकर रात को सोने से पहले दूध में उबालकर इसका सेवन करने से बार-बार बुखार आने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • मुनक्के के नियमित सेवन से गठिया जैसी बीमारी से राहत मिलती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जोड़ों के दर्द एवं सूजन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले अम्लीय तत्व किडनी के स्टोन एवं दिल की बीमारियों को दूर करने भी बेहद सहायक होते हैं।
  • मुनक्का खाने से हमारे गले की समस्या से निजात पायी जा सकती है। इसमें एंटी- बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो हमें संक्रमण से बचाते हैं। रात में मुनक्के को भिगोकर सुबह इसका सेवन करने से गले में खराश, खुश्की, खुजली और खांसी की समस्या से जल्द राहत मिलती है।
  • मुनक्का खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। बच्चों में इसका बहुत अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है। अक्सर कमजोर इम्युनिटी के कारण देखा गया है कि बच्चे जल्दी- जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में बच्चों को रोजाना एक ग्लास गर्म दूध के साथ 4-5 मुनक्के खिलाने से उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  • मुनक्के के नियमित सेवन से पेट संबंधी समस्याओं से दूर रहा जा सकता है। मुनक्के में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारी पेट से जुड़ी दिक्कतों जैसे कब्ज, पेट में गैस या एसिडिटी से राहत देता है। इसके लिए 10-12 मुनक्कों को धो कर एक ग्लास दूध में उबालकर रात को सोने से पहले इसका बीज निकालकर खाने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है और पेट संबंधी बीमारियां नहीं होती।
  • मुनक्के के नियमित सेवन से हमारे दांतों की समस्या ठीक हो सकती है। इसमें फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जिन्हें ओलियानोलिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है यह हमारे दांतों को हानिकारक बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करता है जिससे मुंह की अन्य प्रकार की बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
  • मुनक्का खाने से हृदय संबंधी बीमारियां दूर होती हैं। अमेरिकी कॉलेज ऑफ़ कार्डियोलॉजी के द्वारा 2012 में हुए एक अध्ययन के अनुसार मुनक्के में पोटैशियम की अधिक मात्रा पायी जाती है जो शरीर में उच्च रक्तचाप को कम करने में एक अहम भूमिका निभाता है और जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। इसके लिए 1 मुनक्के में लगभग 0.25 ग्राम भुनी हुई हींग डालकर रोजाना सुबह पानी के साथ लेने से हृदय के स्वास्थ्य में लाभ होता है।

इन्हें भी पढ़ें –

Share this Article