फालसा फल के फायदे और नुकसान – Falsa Fruit

फालसा फल के फायदे और नुकसान ( falsa fal ke fayde aur nuksan ) : फालसा एक छोटे से आकार का फल है, जो स्वाद में अंगूर से मिलता-जुलता होता है यानी खट्टा-मिट्ठा होता है। फालसा का फल कच्ची अवस्था में हरे रंग का होता है और पकने के बाद बैंगनी, लाल और गहरे-बैंगनी रंग का दिखाई पड़ता है।
फालसा फल की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में फालसा फल का सेवन, शरीर को ठंडक प्रदान करने में सहायक होता है। फालसा फल की खेती मुख्य रूप से पंजाब और मुंबई के आस-पास क्षेत्रों में की जाती है।
Contents
फालसा फल के फायदे और नुकसान (Benefits and Harms of Falsa fruit in hindi)
फालसा फल स्वादिष्ट होने के साथ अच्छी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल फालसा फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व, कई शारीरिक बीमारियों से बचाव करने में सहायक होते है। इसके अलावा बीमारी की अवस्था में बीमारियों के लक्षणों को कम करने में मदद करते है और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है।
लेकिन फालसा फल का अधिक मात्रा में सेवन, कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है इसलिए फालसा फल का सेवन करने से पहले, आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से फालसा फल के फायदे और नुकसान के बारे में।
फालसा के अन्य भाषाओं में नाम
फालसा को हिंदी में फालसा, बंगाली में फाल्सा व शुंकरी, गुजराती में शुक्री, कन्नड में दगला व दादासाला, मराठी में पाल्शी व फाल्सा, तेलुगु में फुटिकी और तमिल में पलिकमाराम व अननु कहा जाता है।
फालसा फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व
फालसा फल में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम और सोडियम के साथ विटामिन-ए, विटामिन-सी, और विटामिन-बी1,बी2, बी3 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
फालसा फल के सेवन का तरीका
फालसा फल का अन्य फलों की तरह सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा शरबत, फ्रूट सलाद, जूस, आइसक्रीम, मीठा ब्रेड और मीठा सिरप बनाकर सेवन किया जा सकता है।
फालसा फल के फायदे ( Benefits of Falsa Fruit in hindi )
- शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए फालसा फल का सेवन अच्छा होता है। शरीर में आयरन की कमी खून की कमी का कारण बनती है। वहीं फालसा फल में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर, खून की कमी को दूर करता है और एनीमिया रोग से बचाव करने में सहायक होता है।
- वजन को कम करने के लिए फालसा फल का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि फालसा फल में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है, जो पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करती है और अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होती है। जो वजन को कम करने में मदद कर सकती है।
- फालसा फल कैंसर के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। दरअसल फालसा फल में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते है और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते हैं।
- फालसा फल में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाये रखने में सहायक होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं इसलिए शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए फालसा फल का सेवन किया जा सकता है।
- फालसा फल में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम कर, उसे सामान्य रखने में मदद करते है और मधुमेह रोग से बचाव करने में सहायक होते है।
- अस्थमा रोगियों के लिए फालसा के जूस का सेवन लाभदायक होता है। दरअसल फालसा फल में फाइटोकेमिकल्स कंपाउंड पाए जाते हैं, जो श्वास संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद कर सकते है और अस्थमा रोग की रोकथाम में सहायक हो सकते हैं।
- फालसा फल में पोटेशियम की उच्च मात्रा पायी जाती हैं, जो उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायक होती है। इसके अलावा फालसा फल में मौजूद पोषक तत्व, हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते है।
- फालसा फल में मौजूद फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है, जो पाचन में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाये रखने में सहायक होता है।
- फालसा फल में मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन के साथ विटामिन-ए और विटामिन-सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते है। इसके अलावा फालसा फल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं।
- गठिया रोग से पीड़ित रोगियों के लिए फालसा फल का सेवन लाभदायक होता है क्योंकि फालसा फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गठिया के दौरान होने वाली जोड़ों के दर्द व सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
जानें शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए – Shatavari benefits for Men।
फासला फल के नुकसान ( Harms of Falsa Fruit in hindi )
- कुछ लोगों को फालसा फल के सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है। अगर किसी व्यक्ति को फालसा फल के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है तो वह व्यक्ति फालसा फल के सेवन से बचें।
- फालसा फल में एंटी-डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है इसलिए फालसा फल का अधिक मात्रा में सेवन, लो शुगर की समस्या का कारण बन सकता है।
- गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को फालसा का सेवन करने से पहले, डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
- अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति फालसा का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह ले।
जानें मैकाडामिया नट्स के फायदे और नुकसान – Macadamia Nuts।
- कामराज जड़ी बूटी के फायदे – Benefits of Kamraj Jadi Buti
- हमदर्द कुश्ता कलई के फायदे और नुकसान – Hamdard Kushta Qalai
- अलसी के फायदे पुरुषों के लिए – Benefits of Flaxseed for men
- 10 रात में सोने से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब
- Ustraa beard growth oil use in hindi | उपयोग, फायदे, साइड इफेक्ट्स
- शुक्रमातृका वटी के फायदे और नुकसान – Shukramatrika Vati
Google News पर हमें फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, ट्विटर पर हमें फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।