शरीर में आयरन के फायदे (Benefits of Iron)

5 Min Read
आयरन के फायदे (Benefits of Iron in hindi)

शरीर में आयरन के फायदे : शरीर में आयरन के फायदे (sharir mein iron ke fayde) ढेर सारे हैं। हमारे शरीर को आयरन दो तरीकों से मिलता है वेज या नॉन- वेज। वेज आयरन पौधे या अन्य खाद्य पदार्थों से ग्रहण किया जा सकता है जबकि नॉन- वेज आयरन हमें मांस, मछली और पोल्ट्री आदि तरह के खाने में मिलता है। Benefits of iron in hindi, Advantage of iron in body in hindi

आयरन के फायदे (Benefits of Iron in hindi)

  • हमारा शरीर उतना ही आयरन अवशोषित करता है जितने की उसको जरूरत होती है। इससे अधिक आयरन का सेवन करने पर शरीर आयरन का अवशोषण खुद ही करना कम कर देता है।
  • फलों में आयरन की मात्रा जैसे सेब, अंगूर, तरबूज, बादाम, किशमिश, अनार, सूखा मेवा और खजूर में आयरन भरपूर पाया जाता है। इसके अलावा सब्जी में हरी पत्तों वाली सब्जी, शलजम, चना, राजमा, शकरकंद, सरसों का साग, मेथी, हरी बीन्स जैसी सब्जियों में आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर की बाकी कमियों को भी दूर करती हैं।
  • आयरन हमारे शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में एक अहम भूमिका निभाता है। हम अपने शरीर में आयरन की कमी को खाद्य पदार्थों के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। हरी सब्जियों में आयरन की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती है। आयरन हमारे शरीर में रक्त की कमी को पूरा करता है जिससे हम एनीमिया जैसी घातक बीमारी से बच सकते हैं। आयरन हमारे रक्त में हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है और हमें कई रोगों से भी बचाता है। इसके अलावा आयरन हमारे शरीर में ऑक्सीजन को फेफड़ों से अन्य अंगों तक पहुंचाने में बहुत मदद करता है।
  • हमारे शरीर के लिए आयरन बेहद जरुरी है। आयरन हमारी मांसपेशियों में ऑक्सीजन का उपयोग कर उसे शरीर में सहेज कर रखने में बहुत मदद करता है। आयरन गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में बहुत बड़ा योगदान देता है। इसके अलावा आयरन बच्चों के विकास करने में भी बेहद सहायक है।

जानें तुलसी और शहद के फायदे (Benefits of Basil and Honey)

  • शरीर में आयरन की अच्छी मात्रा होने से हमारी चोट जल्दी ठीक हो सकती है। आयरन जख्म लगने पर उसको जल्दी भरने के साथ ही रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। जिसकी मदद से जख्म वाली जगह जल्दी भर जाती है और राहत मिलती है।
  • एक शोध में यह खुलासा हुआ है की शरीर में आयरन की कमीं के कारण हमें बाल टूटने और जैसी झड़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में आयरन की पर्याप्त मात्रा होने से बालों पर इसका बहुत ही सकारात्मक असर होता है। आयरन बालों को मजबूती देने के साथ-साथ उन्हें मुलायम भी बनाता है।
  • शरीर में आयरन की पर्याप्त मात्रा होना बेहद जरुरी है। आयरन शरीर और दिमाग दोनों को एनर्जी देने का कार्य करता है। शरीर में आयरन की कमी होने के कारण हम थका हुआ और चिड़चिड़ापन महसूस करने लगते हैं। इसके अलावा आयरन की पर्याप्त मात्रा हमारी डाइट को संतुलित रखता है जिससे हमारी भूख ना लगने की समस्या दूर हो जाती है।
  • अधिकांश महिलाओं में पाया गया है की प्रसव या मासिक धर्म के समय महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। जिसके कारण वे कमजोर महसूस करती हैं। जिसकी पूर्ती के लिए उन्हें अक्सर आयरन की गोली दी जाती है। 18 वर्ष से अधिक महिलाओं को 15-18 mg तक आयरन की आवश्यकता होती है।
  • आयरन लगभग सभी वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है। यह शरीर को ऊर्जा तो देता ही है साथ ही यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। जिससे अन्य बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
  • आयरन चेहरे पर रोनक और त्वचा में चमक लाता है। आयरन से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह शरीर के दर्द कम करता है। शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहने से सांस फूलने में भी कमी आती है। इसके साथ ही आयरन हमारी स्टैमिना को भी बढ़ाता है।

जानें क्रेडिट कार्ड के फायदे (Benefits of Credit card in hindi)

Share this Article