महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे

5 Min Read
महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे

महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे ( mahilaon ke liye Shilajit ke fayde ) : शिलाजीत की उत्पत्ति पत्थर के चट्टानों से होती है। गर्मी के दिनों में सूर्य की तेज गर्मी के प्रभाव से पर्वत की चट्टानों से धातु अंश पिघलकर निकलता है जिसे शिलाजीत कहा जाता है। शिलाजीत जितना पुरुषों के लिए लाभकारी है उतना ही महिलाओं के लिए भी गुणकारी होता है।

शिलाजीत देखने में गहरे काले रंग का होता है जो सूखने के बाद उपयोग में लाया जाता है। शिलाजीत का स्वाद कसैला एवं कड़वा होता है। शिलाजीत के उपयोग से शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद मिलती है।

शिलाजीत के प्रकार

शिलाजीत मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है:-

  • स्वर्ण शिलाजीत
  • लौह शिलाजीत
  • ताम्र शिलाजीत
  • रजत शिलाजीत

शिलाजीत के उपयोग का तरीका

शिलाजीत का सेवन मक्खन के साथ, घी के साथ, इलायची के दाने और शहद के साथ शिलाजीत पाउडर का, नारियल के तेल के साथ एवं हल्के गुनगुने दूध के साथ किया जा सकता है।

महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे (Benefits of Shilajit for women in hindi)

  • शिलाजीत का सेवन करने से महिलाओं की कामेच्छा को बढ़ावा मिलता है जिससे उनके यौन जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही शिलाजीत के उपयोग से स्ट्रेस एवं एंजायटी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है जिससे सेक्स करने की इच्छा में भी वृद्धि होती है।
  • शिलाजीत का उपयोग करने से महिलाओं में मासिक धर्म चक्र की प्रक्रिया सुचारू रूप से कार्य करती है जिससे महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है। अक्सर महिलाओं में अनियंत्रित मासिक धर्म की समस्या उत्पन्न हो जाती है जिसके कारण उनकी दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित होती है। शिलाजीत के इस्तेमाल से महिलाओं में मासिक धर्म नियंत्रित रहता है।
  • शिलाजीत के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में आसानी होती है। शिलाजीत में एंटी-कैंसर के गुण पाए जाते हैं इसकी मदद से शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोका जा सकता है। शिलाजीत के इस्तेमाल से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की संभावना में कमी आती है जिससे महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है।
  • शिलाजीत का नियमित रूप से सेवन करने से महिलाओं में बांझपन की समस्या को दूर किया जा सकता है। शिलाजीत के उपयोग से अंडाशय के शुद्धिकरण में मदद मिलती है जिससे महिलाओं को गर्भधारण करने में आसानी होती है। इसके अलावा, शिलाजीत का सेवन करने से महिलाओं एवं पुरुष दोनों की यौन इच्छा में वृद्धि होती है।

जानें अश्वगंधा और शिलाजीत के फायदे

  • शिलाजीत के इस्तेमाल से मधुमेह जैसी बीमारी के लक्षणों को कम करने में आसानी होती है। शिलाजीत एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं जिससे रक्त में शुगर की मात्रा को कम करने में बहुत मदद मिलती है। मधुमेह के रोगियों को शिलाजीत का सेवन करने से बहुत फायदा मिल सकता है।
  • शिलाजीत के उपयोग से मस्तिष्क का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। शिलाजीत में फुल्विक एसिड (fulvic acid) नामक तत्व पाया जाता है जो याददाश्त को बढ़ावा देने का कार्य करता है। इसके साथ ही शिलाजीत दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है जिससे मस्तिष्क की कार्य प्रणाली सुचारू रूप से कार्य करती है।
  • शिलाजीत का सेवन करने से बढ़ती उम्र के अनचाहे प्रभावों को कम करने में आसानी होती है। एक शोध के अनुसार, शिलाजीत में एंटी एजिंग प्रभाव पाए जाते हैं जिसकी मदद से बढ़ती उम्र के कारण शरीर पर दिखने वाले प्रभावों को दूर करने में बहुत मदद मिलती है।
  • शिलाजीत के इस्तेमाल से यूरिन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। शिलाजीत किडनी एवं मूत्राशय को स्वस्थ रखने का कार्य करता है जिससे मूत्र संबंधी रोगों को दूर करने में आसानी होती है। इसके अलावा, शिलाजीत का सेवन करने से पेशाब में जलन की समस्या से भी राहत मिलती है।

जानें शिलाजीत खाने के फायदे और नुकसान – Shilajit Benefits

Share this Article