आँख आना घरेलू उपचार – Conjunctivitis Home Remedies

5 Min Read
आँख आना घरेलू उपचार - Conjunctivitis Home Remedies

आँख आना घरेलू उपचार ( Aankh aana gharelu upchar ) : आँख आना घरेलू उपचार कई होते है। आँखों में संक्रमण या सूजन की समस्या को सामान्य भाषा में आँख आना कहते है। आँख आने को कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई (गुलाबी आँख) कहा जाता है। आँख आना एक्यूट या क्रॉनिक और संक्रामक या गैर संक्रामक हो सकता है। जिसमें एक्यूट कंजंक्टिवाइटिस आमतौर पर 1 से 2 तक रहता है तथा क्रॉनिक लगभग 4 सप्ताह से अधिक समय तक रहता है।

आँख आने के प्रकार (Types of Conjunctivitis in hindi)

  1. वायरस कंजंक्टिवाइटिस –  इस प्रकार की आँख आना वायरस के फैलने के कारण होता है जिसमें सामान्य तौर पर आँखों से पानी आने लगता है। यह वायरस बहुत जल्द ही एक आँख से दूसरी आँख में फैलने लगता है जिसके बचाव के लिए रोगी को आँखों को सनग्लासेस के माध्यम से आँखों को ढकने की सलाह दी जाती है।
  2. एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस – इस प्रकार की आँख आने का कारण एलर्जी हो सकती है जिसमें आँखों से आंसू निकलने और खुजली होने की समस्या होती है।
  3. बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस – इस प्रकार की आँख आना सामान्य तौर पर बैक्टीरिया के कारण होता है जिसमें आँख से मवाद निकलता है। इसमें एक आँख से दूसरी आँख का प्रभावित होने का खतरा रहता है।

आँख आने के लक्षण

  1. आँख का लाल होना।
  2. आँख से आंसू आना।
  3. आँख में जलन होना।
  4. आँख में खुजली होना होना।
  5. आँख के अंदर कुछ महसूस करना।
  6. आँख से रिसाव या चिपचिपा मवाद निकलना।
  7. सोने के बाद उठने पर आँखों का आपस में चिपक जाना।
  8. सो कर उठने पर आँखों को खोलने में परेशानी होना।

आँख आना घरेलू उपचार ( conjunctivitis home remedies in hindi )

  • आँख आने की समस्या के उपचार के लिए टी-बैग की सहायता ली जा सकती है। इसके लिए ब्लैक टी और ग्रीन टी बैग दोनों का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। सबसे पहले टी बैग को पानी में उबाल लें और इसे ठंडा होना दे। टी बैग ठंडा हो जाने के बाद इसे लगभग 10 मिनट तक आँखों में रखें इससे टी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आँखों को बैक्टीरिया और वायरस से दूर रखने में मदद करते है।
  • आँख आने के घरेलू उपचार में शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते है जो आँख आने की समस्या को दूर करने में मदद करते है। आँख आने पर एक चौथाई चम्मच शहद और दो चम्मच साफ़ पानी ले लें। अब साफ़ पानी में शहद को मिलाए और ड्रॉपर की सहायता से दो बूंदें आँख में डालें ऐसा करने से आँख आने की समस्या से राहत मिलती है।
  • आँख आने की समस्या को ठीक करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे पहले फिटकरी को कुछ समय के लिए पानी में डालें। अब इस फिटकरी वाले पानी को ड्रॉपर की सहायता से आँखों में डालें, इस प्रक्रिया को रोजाना करने से आँख आने की समस्या को दूर किया जा सकता है। फिटकरी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण आँख आने की समस्याओं को खत्म करने में मदद करते है।
  • आँख आने की समस्या को दूर करने के लिए धनिया का इस्तेमाल किया जा सकता है। धनिया में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते जो आँख आने की समस्या को दूर करने में मदद करते है। सबसे पहले धनिया के ताजे हरे पत्तों को लेकर साफ़ पानी से धो लें। अब इन पत्तों को पानी में उबालकर ठंडा होने दे। पानी ठंडा हो जाने के बाद इस पानी से आँखों को धोए यह बेहद लाभदायक होता है।
  • आँख आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण मौजूद होते है जो आँख आने पर सूजन, दर्द और अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करते है। आँख आने की समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले लगभग एक चौथाई कप एलोवेरा व एक कप पानी ले लें और एलोवेरा को पानी में अच्छी तरह मिला लें। इस एलोवेरा के पानी की दो बूंदें आँखों में डालने से लाभ मिलता है।

अगर इन घरेलु उपायों से लाभ न मिले तो निश्चित है डॉक्टर से संपर्क करें।

जानें निरोगी काया के लिए अपनाएं ये 6 नियम

Share this Article