आरती गजबदन विनायक की

1 Min Read

आरती गजबदन विनायक की – आरती गजबदन विनायक की।सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥, भगवान विनायक की आरती full Aarti with Hindi Lyrics, भगवान विनायक की आरती हिन्दी में।

॥ आरती गजबदन विनायक की ॥
आरती गजबदन विनायक की।सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥
आरती गजबदन विनायक की।सुर-मुनि-पूजित गणनायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥
एकदन्त शशिभाल गजानन,विघ्नविनाशक शुभगुण कानन।
शिवसुत वन्द्यमान-चतुरानन,दुःखविनाशक सुखदायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥
ऋद्धि-सिद्धि-स्वामी समर्थ अति,विमल बुद्धि दाता सुविमल-मति।
अघ-वन-दहन अमल अबिगत गति,विद्या-विनय-विभव-दायककी॥

आरती गजबदन विनायक की॥
पिङ्गलनयन, विशाल शुण्डधर,धूम्रवर्ण शुचि वज्रांकुश-कर।
लम्बोदर बाधा-विपत्ति-हर,सुर-वन्दित सब विधि लायक की॥

आरती गजबदन विनायक की॥

Share this Article