कबाब चीनी खाने के फायदे – Benefits of Cubeb Chini

5 Min Read
कबाब चीनी खाने के फायदे - Benefits of Cubeb Chini

कबाब चीनी खाने के फायदे ( kabab chini khane ke fayde ) : कबाब चीनी खाने के फायदे ढेर सारे होते हैं, कबाब चीनी औषधीय गुणों से भरपूर एक बीज हैं, जिसका उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए किया जाता हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने के लिए भी कबाब चीनी के बीजों का उपयोग मसाले के रूप में किया जाता हैं।

कबाब चीनी के बीज को मुंह में रखने पर ठंडा ठंडा सा महसूस होता है इसलिए कबाब चीनी को शीतल चीनी भी कहा जाता है और शीतलचीनी की तासीर गर्म होती है। कबाब चीनी के पौधे के पत्ते पान के पत्ते के समान दिखाई देते हैं और कबाब चीनी बीज दिखने में बिल्कुल काली मिर्च की तरह ही लगते हैं। कबाब चीनी के बीज को कच्ची अवस्था में तोड़कर, सुखाकर उपयोग में लाया जाता हैं।

कबाब चीनी में मौजूद औषधीय गुण, सेहत के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से कबाब चीनी खाने के फायदे के बारे में।

कबाब चीनी खाने के फायदे

  1. कब्ज के कारण होने वाली बवासीर की समस्या से बचाव एवं रोकथाम के लिए घरेलू उपचार के रूप में कबाब चीन का सेवन करना लाभकारी होता है। बवासीर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से कबाब चीनी को आधा चम्मच सुबह शाम एक कप दूध के साथ खाएं।
  2. कबाब चीन में दर्द एवं सूजन को कम करने वाले औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाली किसी भी प्रकार की सूजन एवं दर्द को दूर करने में सहायक होते हैं।
  3. कबाब चीनी में कुछ प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में ऊर्जा को बढ़ाते हैं और थकान को दूर करने में सहायक होते हैं। थकान को दूर कर, शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए शीतलचीनी को पानी में उबालकर, उस पानी का सेवन करें।
  4. मूत्र से जुड़ी समस्याओं जैसे पेशाब का रुक रुक के आना, पेशाब में जलन होना या पेशाब करते समय दर्द होना जैसी समस्याओं से बचाव एवं रोकथाम के लिए कबाब चीनी को चीनी के साथ मिलाकर खाना लाभदायक होता है।
  5. शीतलचीनी में प्राकृतिक रूप से बुखार को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं, जो बुखार के दौरान शरीर के बढ़ते तापमान को कम करते हैं यानी शरीर की गर्मी को कम करते हैं इसलिए जब भी आपको बुखार आए तो आप कबाब चीनी का सेवन करें।
  6. कबाब चीनी में मौजूद विशेष सुगंध, सांसो की बदबू को दूर करने में सहायक होती हैं। अगर आप सांसों की बदबू से परेशान रहते हैं तो आप कबाब चीनी के 2 से 3बीजों को मुंह में रखकर चूसे। इसके अलावा मुंह में छाले होने पर और मुंह का स्वाद खराब होने पर भी कबाब चीनी का सेवन लाभदायक होता है।
  7. अगर आप मौसम बदलाव के कारण सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान हैं तो घरेलू उपचार के रूप में शहद के साथ एक दिन में तीन बार कबाब चीनी के पाउडर का आधा चम्मच लें। इसके अलावा अगर आप बंद नाक से परेशान हैं तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।
  8. शीतलचीनी के बीज में पाए जाने वाले औषधीय गुण सिर दर्द, चक्कर आना और माइग्रेन का इलाज कर सकते हैं। कबाब चीनी का सेवन कर, सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

कबाब चीनी का सेवन करने से पहले इन विशेष बातों का ध्यान दें

  1. गर्भवती महिलाओं को कबाब चीनी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  2. कबाब चीनी का अधिक मात्रा सेवन गुर्दे और आंतों से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है इसलिए किसी बीमारी के इलाज के लिए कबाब चीनी का सेवन, डॉक्टर की सलाह पर करें।
  3. कुछ लोगों को कबाब चीनी के सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है इसलिए किसी भी व्यक्ति को कबाब चीनी के सेवन से किसी भी प्रकार की एलर्जी होती है तो वह व्यक्ति कबाब चीनी का सेवन करने से बचें।
  4. अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता है तो वह व्यक्ति कबाब चीनी का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Share this Article