ब्रोकली खाने के फायदे और नुकसान – Broccoli Benefits

8 Min Read
ब्रोकली खाने के फायदे और नुकसान - Broccoli Benefits

ब्रोकली खाने के फायदे और नुकसान ( broccoli khane ke fayde aur nuksan ) : ब्रोकली खाने के फायदे और नुकसान बहुत से हैं, ब्रोकली, फूलगोभी सी दिखने वाली एक सब्जी है, जिसका उपयोग खाने के रूप में किया जाता है। ब्रोकली हरे रंग की होती है, इसलिए इसे हरी गोभी भी कहा जाता है और ब्रोकली की तासीर ठंडी होती है।

ब्रोकली की खेती के लिए ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है। इसलिए ब्रोकली को सितंबर के बाद से फरवरी तक उगाया जाता है। भारत में मुख्य रूप से ब्रोकली की खेती हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में की जाती है।

ब्रोकली खाने के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of eating broccoli in hindi)

इसके अलावा बात करें ब्रोकली खाने के फायदे कि तो ब्रोकली में पाए जाने वाले पोषक तत्व, अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक बीमारियां के लक्षणों को कम करने व उससे बचाव करने में मदद करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। लेकिन ब्रोकली का अधिक मात्रा में सेवन कुछ शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए ब्रोकली का सेवन करने से पहले, आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से ब्रोकली के फायदे और नुकसान के बारे में।

ब्रोकली में पाए जाने वाले पोषक तत्व

ब्रोकली में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर और सेलेनियम के साथ विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन -बी6, विटामिन-के, फोलेट और बीटा कैरोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ब्रोकली के सेवन का तरीका

ब्रोकली को सब्जी बनाकर खाया जा सकता है। इसके अलावा ब्रोकली का सेवन सूप, रायता, सलाद, पास्ता में मिलाकर, अंडे के साथ आमलेट बनाकर और उबालकर किया जा सकता है। benefits and side effects of broccoli in hindi.

ब्रोकली खाने के फायदे (benefits of eating broccoli in hindi)

  • उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए ब्रोकली का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि ब्रोकली में पोटेशियम की उच्च मात्रा पायी जाती है। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार, पोटेशियम युक्त आहार का सेवन, उच्च रक्तचाप को कम कर, उससे सामान्य रखने में मदद करता है।
  • ब्रोकली में मौजूद कैल्शियम, हड्डी स्वास्थ्य के लिए मुख्य रूप से कार्य करता है जो हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाये रखने के साथ बढ़ती उम्र में होने वाले हड्डी फ्रैक्चर के जोखिम से भी बचाव करने में मदद करता है। इसलिए कहा जा सकता है कि हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाये रखने के लिए ब्रोकली का सेवन लाभदायक हो सकता है।
  • ब्रोकली में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त में मौजूद शुगर के स्तर को कम, उसे सामान्य रखने में मदद करते हैं और मधुमेह से बचाव करने में सहायक होते हैं इसलिए कहा जा सकता है कि मधुमेह रोगियों के लिए ब्रोकली का सेवन फायदेमंद होता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए भी ब्रोकली का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि एक शोध के अनुसार ब्रोकली में मौजूद सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे तत्व, शरीर में हृदय को स्वस्थ रखने वाले प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने का कार्य करते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने के साथ हृदय से जुड़े रोगों के जोखिम को भी कम करने में मदद करते हैं।
  • ब्रोकली में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करते हैं और कैंसर से बचाव करने में सहायक होते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि कैंसर से बचाव के लिए ब्रोकली का सेवन फायदेमंद होता है।
  • ब्रोकली में विटामिन-ए की भरपूर मात्रा पाए जाने के साथ कैरोटीनोइड, ल्यूटिन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने से लेकर बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की अन्य समस्याओं से भी बचाव करने में मदद करते है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • बढ़ती उम्र के असर को कम करने व त्वचा को जवां बनाये रखने के लिए ब्रोकली का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन-सी की भी उच्च मात्रा पायी जाती है जो त्वचा के दाग-धब्बों, फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर कर, बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकती है। इसके अलावा यह त्वचा को सूर्य से आने वाली हानिकारक यूवी किरणों से भी बचाने में मदद करती है और त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करने में सहायक होती है।
  • ब्रोकली में मौजूद फाइबर पाचन स्वास्थ्य के लिए प्रमुख घटक के रूप में कार्य करता है जो पाचन में सुधारकर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं रखने में सहायक होता है। इसके अलावा फाइबर गैस, कब्ज और अपच जैसी अन्य पेट समस्याओं को भी दूर करता है।
  • एलर्जी से बचाव के लिए ब्रोकली का सेवन किया जा सकता है। ब्रोकली में एंटी-एलर्जी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो एलर्जी से बचाव करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रोकली शरीर को कई वायरस व बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमण से भी बचता है और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है।

जानें कलौंजी के फायदे बालों के लिए – Nigella Seeds

  • ब्रोकली में मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी6, बालों के स्वास्थ्य के लिए मुख्य रूप से कार्य करते हैं जो बालों को भरपूर पोषण प्रदान कर, बालों के विकास के साथ बालों को मजबूत बनाएं रखने में सहायक होते हैं। बालों को स्वस्थ व मजबूत बनाये रखने के लिए आप ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • बढ़ते वजन को कम करने के लिए ब्रोकली का सेवन फायदेमंद होता है क्योंकि ब्रोकली में कम वसा और कम कैलोरी पायी जाती है। इसके अलावा इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने के मदद करती है और अनियमित भूख को नियमित करने में सहायक होती है, जो वजन को कम करने में मदद करती है।

जानें इलायची खाने के फायदे और नुकसान – Cardamom

ब्रोकली खाने के नुकसान

  • ब्रोकली में फाइबर की उच्च मात्रा पायी जाती है, इसलिए ब्रोकली का अधिक मात्रा में सेवन, पेट दर्द, गैस, दस्त और पेट फूलना जैसी अन्य पेट समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • अगर कोई व्यक्ति किसी विशेष तरह की दवाओं का सेवन करता है, तो वह व्यक्ति ब्रोकली का सेवन करने से पहले, अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ब्रोकली का सेवन करने से पहले, डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

जानें कलौंजी के फायदे और नुकसान – Kalonji (Nigella Seeds)

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article