बैंगन के फायदे और नुकसान – Brinjal (Eggplant, Aubergine)

7 Min Read
बैंगन के फायदे और नुकसान - Brinjal (Eggplant, Aubergine)

बैंगन के फायदे और नुकसान (baigan ke fayde aur nuksan) : बैंगन के फायदे और नुकसान, लाभ-हानि बहुत से होते हैं। बैंगन एक सदाबहार सब्जी है, जो बाजार में हर मौसम में आसानी से मिल जाती है। बैंगन का वैज्ञानिक नाम सोलनम मेलोंगेना (Solanum melongena) है। बैंगन की खेती देश के कई हिस्सों में की जाती है। बैंगन के पौधे लगभग 60 से 100 सेमी ऊंचाई वाले पत्तेदार होते हैं। बैंगन, बैंगनी रंग के अलावा हरे और सफेद रंग के भी होते हैं। लेकिन बैंगनी रंग का बैंगन सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। Advantages and disadvantages of Brinjal in hindi.

बैंगन के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Brinjal in hindi)

बैंगन में भरपूर मात्रा में विटामिन, खनिज और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। Benefits and Side effects of Brinjal in hindi, Benefits and losses of Brinjal in hindi.

बैंगन के फायदे (Benefits of brinjal in hindi)

  • वजन को कम करने लिए बैंगन का सेवन फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि बैंगन में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पायी जाती है। साथ ही बैंगन में फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो वजन को कम करने में मदद करती है।
  • बैंगन का सेवन याददाश्त बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि मानसिक स्वास्थ्य के लिए जिंक, आयरन, फोलेट और विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी की आवश्यकता होती हैं। यह सब तत्व बैंगन में पाये जाते हैं, इसलिए बैंगन का सेवन इंसान के दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए लाभदायक हो सकता है।
  • मजबूत हड्डियों के लिए बैंगन का सेवन फायदेमंद होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में बैंगन का सेवन करना लाभदायक हो सकता है, क्योंकि एक शोध के अनुसार बैंगन में कैल्शियम और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है, जो हड्डियों को मज़बूती प्रदान करने में सहायक हो सकती है।
  • नींद न आने की समस्या में भी बैंगन का सेवन फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि कुछ विशेषज्ञों  के अनुसार बैंगन में ऐसेटाइलकोलिक और डोपामाइन नाम के डाइटरी न्यूरोट्रांसमीटर पाए जाते हैं, जो दिमाग के विकास के साथ तनाव और नींद न आने वाली समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।
  • शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बैंगन का सेवन फायदेमंद होता है। बैंगन में विटामिनए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, बी-2, बी-6 के साथ साथ आयरन और जिंक की भरपूर मात्रा पायी जाती है। यह सभी तत्व प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं । इसलिए बैंगन के सेवन से शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान होती है और यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है।
  • बैंगन का सेवन कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि बैंगन में एक खास तत्व एंथोसायनिन पाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार एंथोसायनिन एक ऐसा तत्व है, जो कैंसर कोशिकाओं के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि, बैंगन का सेवन कैंसर रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • डायबिटीज रोगियों के लिए भी बैंगन का सेवन फायदेमंद होता है। बैंगन में पाए जाने वाला फेनोलिक्स, टाइप-2 डायबिटीज की खपत को कम करने में सहायक होता है साथ ही यह हाई ब्लड शुगर के प्रभाव को कम कर, उसे नियंत्रित रखने में भी सहायक होता है।
  • त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाये रखने के लिए बैंगन का सेवन फायदेमंद होता है। बैंगन में विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-ए के साथ फैटी एसिड भी पाया जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होते है। यह तत्व त्वचा में होने वाले दाग धब्बों, कील-मुहासे और झाइयों को दूर करने के साथ त्वचा को अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने में भी सहायक होते है।
  • बैंगन का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। बैंगन में विटामिन-ए, विटामिन-सी के साथ बी- कैरोटीन और पॉलीफेनोलिक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते है।
  • एनीमिया की समस्या में बैंगन का सेवन फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि  एनीमिया मुख्य रूप से आयरन और फोलेट के साथ विटामिन बी-12 की कमी के कारण होता है। बैंगन में फोलेट और आयरन दोनों की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो शरीर में एनीमिया की समस्या को कम करने  सहायक हो सकती है।

जानें एलोवेरा (घृतकुमारी) के फायदे और नुकसान – Aloe Vera

बैंगन के नुकसान (losses of Brinjal in hindi)

  • जिन महिलाओं में खून की कमी हो, उन महिलाओं को बैंगन के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। खास तौर पर मासिक धर्म के समय बैंगन का सेवन न करें, साथ ही रक्त दान करने वाले व्यक्ति को भी बैंगन का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
  • बैंगन में सोलेनिन नामक एक तत्व पाया जाता है। शरीर में सोलेनिन तत्व की अधिक मात्रा पेट दर्द, उल्टी, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द का कारण बन सकती है। सोलेनिन तत्व थायराइड की समस्या को भी और बढ़ा सकता है।
  • गर्भावस्था में गर्भवती महिलाओं को बैंगन का सेवन अत्यधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए क्योंकि बैंगन एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक होता है, जो भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को बैंगन के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि बैंगन में  मौजूद ऑक्सालेट्स किडनी पथरी को बढ़ाने का कार्य करते है।
  • बैंगन के सेवन से कुछ लोगों में एलर्जी भी हो सकती है, ऐसे में उन लोगों को बैंगन का सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए।

जानें अरंडी के तेल के फायदे और नुकसान – Castor oil

Share this Article