ब्राउन शुगर खाने के फायदे और नुकसान – Brown Sugar Benefits

6 Min Read
ब्राउन शुगर खाने के फायदे और नुकसान

ब्राउन शुगर खाने के फायदे और नुकसान : ब्राउन शुगर खाने के फायदे और नुकसान बहुत होते हैं। ब्राउन शुगर भी सफेद चीनी का एक रूप है, जिसे चीनी और गुड़ से मिलाकर बनाया जाता है। गुड़ की उपस्थिति होने के कारण, इसका रंग भूरा हो जाता है, इसलिए इसे भूरी चीनी या ब्राउन शुगर (brown sugar) कहा जाता है।

ब्राउन शुगर खाने के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of eating brown sugar in hindi)

सफेद चीनी की तुलना भूरी चीनी (ब्राउन शुगर) हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। क्योंकि ब्राउन शुगर में व्हाइट शुगर की अपेक्षा कम रासायनिक तत्व होते हैं। ब्राउन शुगर कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर, शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होती है।

ब्राउन शुगर में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

ब्राउन शुगर में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-बी के साथ कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा ब्राउन शुगर में कैलोरी की मात्रा भी कम पायी जाती है।

ब्राउन शुगर के सेवन का तरीका –

ब्राउन शुगर का सेवन मीठे खाने, चाय, जूस और काढ़े बनाने के रूप में किया जा सकता है, इसके अलावा ब्राउन शुगर का उपयोग कैन्डी और टॉफी बनाने के लिए भी किया जाता है। brown sugar benefits and side effects in hindi.

ब्राउन शुगर खाने के फायदे (Benefits of eating brown sugar in hindi)

  • वजन को कम करने के लिए ब्राउन शुगर का सेवन फायदेमंद होता है। ब्राउन शुगर में कैलोरी की मात्रा कम पायी जाती है, जो वजन को कम करने सहायक होती है। इसके अलावा ब्राउन शुगर में मौजूद शीरा, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक होता है और भूख को कम करने में मदद करता है। इसलिए कहा जा सकता है, कि वजन को कम करने के लिए, ब्राउन शुगर फायदेमंद हो सकती है।
  • सर्दी-जुकाम में ब्राउन शुगर का सेवन फायदेमंद होता है। ब्राउन शुगर सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए, दवा के रूप में कार्य करती है। सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए, एक गिलास गर्म पानी में, कुछ अदरक के टुकड़े और कुछ मात्रा में ब्राउन शुगर डालना है। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने के बाद, इसे पी लें। इस मिश्रण को पीने से सर्दी-जुकाम जल्द ही ठीक हो जाता है।
  • शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए भी ब्राउन शुगर का सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन ब्राउन शुगर में ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व नहीं पाए जाते, इसलिए ब्राउन शुगर शरीर को कुछ समय के लिए ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए ब्राउन शुगर का सेवन फायदेमंद होता है। महिलाओं को डिलीवरी के बाद स्वस्थ होने में काफी समय लगता है। ऐसे में ब्राउन शुगर, तेजी से गर्भवती महिलाओं में होने वाली कमजोरी को दूर कर, महिला को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान होने वाली ऐंठन की समस्या को दूर करने के लिए भी ब्राउन शुगर फायदेमंद होता है।
  • अस्थमा से पीड़ित रोगियों के लिए भी ब्राउन शुगर का सेवन फायदेमंद होता है। ब्राउन शुगर में एंटी-एलर्जिक गुण पाए जाते है, जो अस्थमा के लक्षणों के कम कर, अस्थमा से बचाव करने में सहायक होते है। एक गिलास गर्म पानी में, एक छोटा चम्मच ब्राउन शुगर मिलाकर पी लें। यह अस्थमा के लक्षणों को धीरे धीरे कम करने में सहायक होता है।
  • त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी ब्राउन शुगर फायदेमंद होता है। ब्राउन शुगर में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। इसके अलावा ब्राउन शुगर त्वचा को मुलायम बनाता है और त्वचा को मॉइस्चराइज प्रदान करता है। ब्राउन शुगर में विटामिन-बी भी पाया जाता है, जो त्वचा को एजिंग की समस्या से बचाता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।
  • पाचन स्वास्थ्य के लिए भी ब्राउन शुगर का सेवन फायदेमंद होता है। ब्राउन शुगर पाचन प्रणाली को मजबूत बनाये रखने के साथ, पेट से अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक टुकड़ा अदरक और ब्राउन शुगर डालें। इस मिश्रण का सेवन करें, यह कब्ज की समस्या को दूर कर अन्य पेट की समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।
  • पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए भी ब्राउन शुगर का सेवन लाभदायक होता है। पीरियड्स के दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या होती है। इस समस्या दूर करने के लिए, ब्राउन शुगर की चाय का सेवन फायदेमंद होता है।

ब्राउन शुगर के नुकसान (Losses of eating brown sugar in hindi)

  • कुछ लोगों को ब्राउन शुगर के सेवन से एलर्जी भी हो सकती है, जैसे मतली, उल्टी, सिरदर्द, खुजली, त्वचा पर लालिमा और मुंह सूखना जैसी आदि समस्या हो सकती है।
  • ब्राउन शुगर के अत्यधिक सेवन से, रक्त में शुगर का स्तर बढ़ता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • ब्राउन शुगर का अत्यधिक सेवन, बढ़ते वजन का कारण बन सकता है।

जानें शुगर में सिंघाड़ा खाने के फायदे और नुकसान – Water chestnut

Share this Article