कैमल मिल्क पाउडर के फायदे – Benefits of Camel Milk Powder

5 Min Read
कैमल मिल्क पाउडर के फायदे - Benefits of Camel Milk Powder

कैमल मिल्क पाउडर के फायदे ( Camel milk powder ke fayde ) : कैमल मिल्क पाउडर के फायदे कई होते हैं। कैमल मिल्क यानि ऊंटनी का दूध जो बहुत से पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कैमल मिल्क में बहुत से गुण मौजूद होते हैं तथा इसका उपयोग प्राचीन काल से ही औषधि के रूप में किया जाता है। कैमल मिल्क सामान्य गाय के दूध की अपेक्षा अधिक पौष्टिक माना जाता है। कैमल मिल्क पाउडर ऊंटनी के दूध से बनाया जाता है जिसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व ऊंटनी के दूध के समान ही होते हैं।

कैमल मिल्क पाउडर से कैमल मिल्क बनाने की विधि

कैमल मिल्क बनाने के लिए 2 टेबल स्पून कैमल मिल्क पाउडर और आधा गिलास गुनगुना पानी ले लें। अब कैमल मिल्क पाउडर को गुनगुने पानी में डालें और अच्छी तरह मिला लें। कैमल मिल्क को पानी में तब तक मिलाएं जब तक वह पानी में अच्छी तरह मिल न जाए। पाउडर के अच्छी तरह मिल जाने के बाद इसमें अपनी आवश्यकतानुसार पानी मिला लें उसके बाद यह इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाएगा।

कैमल मिल्क में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कैमल मिल्क में प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, वसा, कैल्शियम, आयरन, सोडियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी, कोलेस्ट्रॉल और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

कैमल मिल्क के उपयोग का तरीका

कैमल मिल्क पाउडर का उपयोग दूध, कॉफी, चाय, सॉस, सूप, खाने की चीज, वैफल्स एवं पैनकेक बनाने के लिए किया जाता है।

कैमल मिल्क पाउडर के फायदे (Benefits of Camel milk powder in hindi)

  • कैमल मिल्क पाउडर का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक रोगों के खतरों से बचा जा सकता है। कैमल मिल्क में एंटी-कैंसर गुण मौजूद होते हैं जो स्तन कैंसर एवं आंत के कैंसर से सुरक्षा करने में बहुत सहायक होता है। कैमल मिल्क पाउडर का सेवन करने से यह शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • कैमल मिल्क पाउडर का सेवन आंत के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कैमल मिल्क में साइटोप्रोटेक्टिव (Cytoprotective) गुण पाए जाते हैं जो आंत से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा कैमल मिल्क में ऐसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसके सेवन से पेट के अल्सर की समस्या को ठीक किया जा सकता है।
  • कैमल मिल्क पाउडर का सेवन करना लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार कैमल मिल्क का इस्तेमाल करने से यह लिवर में एंजाइम के स्तर को घटाने और लिवर की कार्य प्रणाली में वृद्धि करने में मदद करता है। इसके अलावा कैमल मिल्क का सेवन से यह शरीर में प्रोटीन के स्तर को नियंत्रित करके लिवर से संबंधी रोगों के खतरों को कम करने में भी मदद करता है।
  • कैमल मिल्क पाउडर का सेवन करना हृदय के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कैमल मिल्क में एरोटिक एसिड (Orotic acid) पाया जाता है जो शरीर के एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय संबंधी रोगों से सुरक्षा करने में मदद करता है। कैमल मिल्क पाउडर का नियमित रूप से सेवन करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरों से बचा जा सकता है।
  • कैमल मिल्क पाउडर का सेवन करना हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कैमल मिल्क पाउडर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है जिससे हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ हड्डियों का घनत्व भी बढ़ता है। कैमल मिल्क पाउडर का नियमित रूप से सेवन करने से हड्डियों से संबंधित रोगों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
  • कैमल मिल्क पाउडर का सेवन करना त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कैमल मिल्क में बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जो त्वचा को गोरा, खूबसूरत और स्वस्थ रखने में मदद करते है। इसके अलावा एक शोध के अनुसार कैमल मिल्क पीने से अधिक थकान महसूस नहीं होती जिससे मूड भी बहुत अच्छा रहता है।

जानें ऊंटनी के दूध के फायदे और नुकसान – Camel Milk

Share this Article