चीज़ खाने के फायदे और नुकसान – Cheese Benefits

8 Min Read
चीज़ खाने के फायदे और नुकसान

चीज़ खाने के फायदे और नुकसान ( Cheese khane ke fayde or nuksan ) : दुनियभर में चीज़ (Cheese) को बेहतरीन स्वाद एवं पौष्टिकता के लिए जाना जाता है। कई व्यंजनों एवं मिठाईयों में चीज़ का इस्तेमाल किया जाता है। चीज़ एक डेरी उत्पाद है जिसे दूध के माध्यम से बनाया जाता है। चीज़ में मौजूद प्रोटीन की मदद से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। चीज़ में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को विभिन्न प्रकार से फायदा पहुंचाने का कार्य करते हैं।

चीज़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

चीज़ में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, विटामिन D, विटामिन E, विटामिन K, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, विटामिन B6, विटामिन B12, राइबोफ्लेविन, सोडियम, आयरन, एनर्जी, फैट, शुगर, कार्बोहायड्रेट, फास्फोरस, फोलेट, कोलेस्ट्रॉल, सैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

चीज़ के सेवन का तरीका –

चीज़ को पिज़्ज़ा, डोसा, पराठा, पास्ता, चीज़ ब्रेड पकोड़ा, चीज़ गार्लिक ब्रेड, चीज़ सैंडविच, चीज़ बॉल एवं चीज़ बर्गर में डालकर सेवन किया जा सकता है।

चीज़ खाने के फायदे (Benefits of eating cheese in hindi)

  • चीज़ का सेवन करने से हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। चीज़ में कैल्शियम की मात्रा पायी जाती है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। चीज़ के उपयोग से हड्डियों से संबंधी बीमारियों जैसे ओस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) के खतरों से भी बचा जा सकता है। इस बीमारी मे शरीर की हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं जिससे हड्डियाँ टूटने की आशंका रहती है। चीज़ के सेवन से इस बीमारी के लक्षणों को आसानी से कम किया जा सकता है। इसके अलावा चीज़ का सेवन करने से मौखिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। चीज़ में पाए जाने वाले कैल्शियम से दांतों को मजबूती मिलती है और साथ ही मसूड़ों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। चीज़ के इस्तेमाल से दांतों में कैविटी होने की संभावना नहीं रहती जिससे दांत लंबे समय तक स्वस्थ बने रहते हैं।
  • चीज़ का सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के लक्षणों को घटाया जा सकता है। चीज़ में लिनोलिक एसिड की मात्रा पायी जाती है जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकते हैं। चीज़ के इस्तेमाल से ब्रेस्ट कैंसर एवं कोलोरेक्टल कैंसर की खतरों से बचा जा सकता है। इसके अलावा चीज़ में विटामिन B की भी मात्रा पायी जाती है जो शरीर की कार्य प्रणाली को सुचारु रूप से चलाने में बेहद मददगार होते हैं।
  • चीज़ के सेवन से दुबलेपन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। चीज़ में भरपूर मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन एवं वसा की मात्रा पायी जाती है जिसकी मदद से शरीर के वजन में वृद्धि होती है। ऐसे में चीज़ का सेवन करने से दुबले-पतले लोगों को वजन बढ़ाने में आसानी होती है।
  • गर्भावस्था के दौरान चीज़ का सेवन करना बेहद लाभकारी माना जाता है। चीज़ में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन्स एवं जरुरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं जिससे गर्भ में पल रहे शिशु के हड्डियों की संरचना में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा चीज़ स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। चीज़ के इस्तेमाल से शरीर में दूध का उत्पादन बढ़ जाता है जिससे स्तनपान करा रही महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है।
  • चीज़ का सेवन करने से प्रागार्तव (प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम) की समस्या से राहत मिलती है। प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की अवस्था में महिलाओं को मासिक धर्म शुरू होने से कुछ दिन पूर्व शारीरिक एवं मानसिक कमजोरी अनुभव होता है। इस स्थिति में युवती एवं महिलाओं को चिड़चिड़ापन एवं सिरदर्द की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। चीज़ के इस्तेमाल से प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • चीज़ का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे शरीर को विभिन्न प्रकार की बीमारियों एवं संक्रमण के खतरों से बचाया जा सकता है। प्रोबायोटिक युक्त चीज़ का सेवन करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है जिससे कई प्रकार की बीमारियों एवं संक्रमण से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • चीज़ का इस्तेमाल करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। चीज़ में मेलाटोनिन नामक हॉर्मोन की मात्रा पायी जाती है जो नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए जाना जाता है। अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए चीज़ एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • चीज़ का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है। चीज़ में विटामिन B की मात्रा पायी जाती है जिससे चेहरे एवं त्वचा पर धीरे-धीरे निखार आने लगता है। चीज़ में मौजूद विटामिन B सेल मेटाबॉलिज्म एवं कोशिकाओं को विकसित करने का कार्य करता है जिससे त्वचा की चमक को बरकरार रखा जा सकता है। चीज़ को अपने आहार में शामिल करने से त्वचा को कोमल, चमकदार एवं स्वस्थ रखा जा सकता है।
  • चीज़ के इस्तेमाल से बालों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। चीज़ में दुग्ध प्रोटीन एवं विटामिन B की मात्रा पायी जाती है जिससे बालों का विकास बेहतर ढंग से होता है। चीज़ का उपयोग करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है जिससे बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

चीज़ खाने के नुकसान (Losses of eating cheese in hindi)

  • चीज़ का अत्यधिक सेवन करने से शरीर में मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है। चीज़ में शुगर की मात्रा पायी जाती है जिससे रक्त में शुगर की मात्रा में वृद्धि हो सकती है। मधुमेह के रोगियों को चीज़ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
  • चीज़ का अधिक मात्रा में सेवन करने शरीर का वजन बढ़ सकता है जिससे मोटापे की समस्या उत्पन्न हो सकती है। चीज़ में फैट की अधिक मात्रा पायी जाती है जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है।
  • चीज़ के अत्यधिक इस्तेमाल से कब्ज एवं अपच की समस्या उत्पन्न हो सकती है। चीज़ में फाइबर की मात्रा नहीं पायी जाती जिसके कारण पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
  • एलर्जी की समस्या वाले लोगों को चीज़ का अधिक सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लेनी चाहिए।
  • अधिक मात्रा में चीज़ का सेवन करने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ सकता है। चीज़ खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है जिसके कारण हृदय का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

जानें मक्खन (बटर) के फायदे और नुकसान – Butter (Makhan)

Share this Article