डाबर गिलोय घनवटी के फायदे और नुकसान – Dabur Giloy Ghanvati

8 Min Read
डाबर गिलोय घनवटी के फायदे और नुकसान - Dabur Giloy Ghanvati

डाबर गिलोय घनवटी के फायदे और नुकसान ( Dabur giloy ghanvati ke fayde aur nuksan ) : डाबर गिलोय घनवटी के फायदे और नुकसान कई होते हैं, गिलोय एक प्रकार की जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है।

डाबर गिलोय घनवटी के फायदे और नुकसान ( Advantages and Disadvantages of Dabur Giloy Ghanvati in hindi )

गिलोय एक प्रकार की बेल है जिसके पत्ते चौड़े और हरे रंग के होते है गिलोय तने के अलावा उसके पत्तों और जड़ का इस्तेमाल भी औषधि बनाने के लिए किया जाता है। डाबर गिलोय घनवटी गिलोय से बनाई जाती है जिसका उपयोग कई शारीरिक व मानसिक बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है।

डाबर गिलोय घनवटी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

डाबर गिलोय घनवटी में कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक, कैल्शियम, मैंगनीज, पॉलीफेनोल्स, क्विनोन्स, फ्लेवेनॉइड, अल्कालोइड्स, लैक्टिक, पॉलीपेप्टाइड, कूमैरिन्स, टरपेनोइड्स, एसेंशियल ऑयल्स, ग्लाइकोसाइड, सैपोनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।

डाबर गिलोय घनवटी के सेवन का तरीका

डाबर गिलोय घनवटी को चूर्ण और जूस बनाकर इसका उपयोग किया जा सकता है। गिलोय के चूर्ण को आधा चम्मच गर्म या ठंडे पानी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा गिलोय के जूस को एक से आधे कप पानी में मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है।

डाबर गिलोय घनवटी के फायदे ( Benefits Dabur Giloy Ghanvati in hindi

  • डाबर गिलोय घनवटी का इस्तेमाल डायबिटीज टाइप 2 के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गिलोय घनवटी का सेवन करने से डायबिटीज में होने वाली समस्याओं को कम किया जा सकता है। गिलोय घनवटी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करते है। गिलोय घनवटी में मुख्य रूप से हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट पाए जाते है जो डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में बेहद मददगार होते है।
  • डाबर गिलोय घनवटी का इस्तेमाल बुखार को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। गिलोय घनवटी में मौजूद पोषक तत्व संक्रमण और बैक्टीरिया से आने वाले बुखार को दूर करने में मदद करते है। गिलोय घनवटी में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्लेटलेट्स में वृद्धि करके जटिल से जटिल बुखार को दूर करने में मदद करते है।
  • डाबर गिलोय घनवटी पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं है वे नियमित रूप से गिलोय घनवटी का सेवन करें इससे उनकी पाचन संबंधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। गिलोय घनवटी का सेवन करने से कब्ज, पेट फूलना, गैस आदि समस्याएं ठीक हो जाती है।
  • डाबर गिलोय घनवटी बवासीर के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। बवासीर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गिलोय घनवटी के साथ धनिया और हरड़ को पीसकर इसमें आधा लीटर पानी मिलाकर इसका काढ़ा बना लें। बने हुए काढ़े को गुड़ के साथ पीने से बवासीर की समस्या खत्म हो जाती है।
  • डाबर गिलोय घनवटी का सेवन एनीमिया के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गिलोय घनवटी में मौजूद कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाकर रक्त की कमी को पूरा करने में बेहद मददगार होते है। जिन लोगों को एनीमिया रोग या रक्त की कमी की शिकायत है वे लोग नियमित रूप से गिलोय घनवटी का इस्तेमाल कर सकते है यह बेहद लाभदायक होती है।
  • डाबर गिलोय घनवटी आँखों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आँखों से संबंधित रोगों के लक्षणों से बचने के लिए गिलोय घनवटी का नियमित रूप से सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। गिलोय घनवटी में बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो आँखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ-साथ आँखों से संबंधित कई रोगों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
  • डाबर गिलोय घनवटी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है। गिलोय घनवटी का नियमित रूप से सेवन करने से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर शरीर को कई रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। शरीर को शारीरिक एवं मानसिक रोगों से सुरक्षित रखने के लिए और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए गिलोय घनवटी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।
  • डाबर गिलोय घनवटी का इस्तेमाल डेंगू के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। डेंगू की बीमारी से बचाव के लिए नियमित रूप से गिलोय घनवटी का सेवन करना बेहद लाभदायक होता है। गिलोय घनवटी में मौजूद एंटीपायरेटिक गुण डेंगू में आने वाले बुखार को ठीक करने में बेहद असरदार होते है। डेंगू रोग के दौरान कमजोरी और अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए गिलोय जूस का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।
  • डाबर गिलोय घनवटी पीलिया के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पीलिया में होने वाले दर्द और बुखार से छुटकारा पाने के लिए गिलोय घनवटी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा गिलोय घनवटी कुष्ठ के रोगियों लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। कुष्ठ रोग के दौरान होने वाली सभी समस्याओं को दूर करने के लिए गिलोय घनवटी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है।
  • डाबर गिलोय घनवटी एसिडिटी और कफ की समस्या को दूर करने में बेहद मददगार होती है। गिलोय घनवटी में मौजूद पोषक तत्व कफ और एसिडिटी की समस्या को दूर करने में बेहद फायदेमंद होते है। गिलोय घनवटी का सेवन शहद के साथ करने से कफ और एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है।
  • डाबर गिलोय घनवटी गठिया के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। गिलोय घनवटी में एंटी अर्थराइटिक गुण पाए जाते है जो गठिया में होने वाली सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। गठिया में होने वाली सूजन और जोड़ो के दर्द से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से गिलोय घनवटी का सेवन करें।

जानें डाबर तुलसी ड्रॉप्स के फायदे – इम्युनिटी बूस्टर

डाबर गिलोय घनवटी के नुकसान ( Harms of Dabur Giloy Ghanvati in hindi )

  • डाबर गिलोय घनवटी का सेवन डायबिटीज टाइप 1 के रोगियों के लिए नुकसानदायक होता है क्योंकि गिलोय घनवटी रक्त में शर्करा की मात्रा को घटाती है जो इस प्रकार के डायबिटीज के रोगियों के लिए सही नहीं मानी जाती है।
  • डाबर गिलोय घनवटी का आवश्यकता से अधिक सेवन करने से उल्टी, पेट में जलन, पेट दर्द आदि समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डाबर गिलोय घनवटी का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
  • किसी रोग या एलर्जी के इलाज के दौरान गिलोय घनवटी का सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

जानें पतंजलि तुलसी घनवटी के फायदे

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article