लहसुन के तेल के फायदे और नुकसान – Garlic Oil

9 Min Read
लहसुन के तेल के फायदे और नुकसान

लहसुन के तेल के फायदे और नुकसान ( lahsun ke tek ke fayde aur nuksan in hindi ) : लहसुन की ही तरह लहसुन के तेल के फायदे और नुकसान कई होते हैं। लहसुन (Garlic) का तेल स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। लहसुन के तेल में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। भारत में लहसुन की खेती मुख्यतौर पर अक्टूबर के माह में की जाती है।

लहसुन के तेल के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Garlic oil in hindi)

लहसुन के तेल की तासीर गर्म होती है जिसके कारण सर्दियों में इसका अधिक इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन के तेल में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जिससे शरीर को कई प्रकार से लाभ मिल सकता है। लहसुन के तेल के इस्तेमाल से त्वचा एवं बालों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

अन्य भाषाओं में लहसुन के नाम-

लहसुन को संस्कृत में रसोन (Rason), उग्रगन्ध (Ugragandha), महौषध (Mahaushadha) एवं यवनेष्ट (Yavaneshata), गुजराती में शूनम (Shunam), मराठी में लसूण (Lasun), तमिल में वेल्लापुंडू (Vallaipundu), बंगाली में रसून (Rasoon) एवं तेलुगु में वेल्लुल्लि (Velulli) के नाम से जाना जाता है।

जानें खाली पेट लहसुन खाने के फायदे और नुकसान

लहसुन के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व-

लहसुन के तेल में सल्फर, एंटीइंफ्लेमेटरी, आयरन, जिंक, सेलेनियम, सल्फर, फोलेट आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

लहसुन के तेल के उपयोग का तरीका-

लहसुन के तेल को नहाने से आधा या एक घंटा पहले बालों पर एवं त्वचा पर मालिश के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

जानें प्याज के फायदे बालों के लिए

लहसुन के तेल के फायदे (Benefits of Garlic oil in hindi)

  • लहसुन के तेल के उपयोग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे कई प्रकार की बीमारी एवं संक्रमण के खतरों से बचा जा सकता है। लहसुन के तेल में इम्यून मॉड्यूलेशन (Immune Modulation – रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुचारु रूप से चलाने वाला) प्रभाव पाया जाता है, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है। इसके अलावा लहसुन के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है जिससे शरीर की सूजन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
  • लहसुन के तेल के इस्तेमाल से हृदय संबंधी बीमारी के खतरों से बचाव करने में बहुत मदद मिलती है। एक शोध के अनुसार, लहसुन के तेल में सल्फर जैसे यौगिक पाए जाते हैं जो शरीर में रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने का कार्य करते हैं और जिससे हृदय की सेहत पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही लहसुन के तेल के उपयोग से शरीर में एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में वृद्धि होती है जिससे हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
  • लहसुन के तेल के उपयोग से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरों से बचाव करने में बहुत मदद मिलती है। लहसुन के तेल में एंटी कैंसर के गुण पाए जाते हैं जिससे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोका जा सकता है। एक शोध के अनुसार, लहसुन के तेल के इस्तेमाल से स्तन कैंसर के खतरे को दूर करने में बहुत मदद मिलती है।

जानें राजीव दीक्षित के अनुसार बालों के लिए एलोवेरा के 3 फायदे

  • लहसुन के तेल के इस्तेमाल से तंत्रिका तंत्र की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से कार्य करती है। लहसुन के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव एवं फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभाव को कम करने का कार्य करते हैं। ऑक्सीडेटिव तनाव एवं फ्री रेडिकल्स शरीर के नर्वस सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। लहसुन के तेल के इस्तेमाल से तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • लहसुन के तेल के इस्तेमाल से फंगल संक्रमण की समस्या को दूर किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार, लहसुन के तेल में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जिससे हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने से रोका जा सकता है। लहसुन के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से फंगल संक्रमण को ठीक करने में बहुत मदद मिलती है।
  • लहसुन के तेल का उपयोग करने से त्वचा के घाव जल्दी भर जाते हैं जिससे त्वचा के रोगों को ठीक करने में बहुत सहायता प्राप्त होती है। एक शोध के अनुसार, लहसुन के तेल में एंटी-बैक्टीरियल एवं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे त्वचा के घाव भरने की क्षमता में वृद्धि होती है।
  • लहसुन के तेल के इस्तेमाल से फूड प्वाइजनिंग एवं पेट दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है। लहसुन के तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने का कार्य करते हैं जिससे शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है। इसके अलावा लहसुन के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आंत संबंधी विकारों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
  • लहसुन के तेल के उपयोग से परजीवी कीट-पतंगों एवं मच्छरों से दूर रहने में मदद मिलती है। एक शोध के अनुसार, लहसुन के तेल के इस्तेमाल से मच्छर को खत्म किया जा सकता है जिससे शरीर पर मच्छरों का प्रभाव कम हो जाता है। इसके अलावा लहसुन का तेल छोटे-छोटे कीटों की प्रजनन क्षमता को भी बाधित कर सकता है, जिससे उनके फैलने का डर कम हो जाता है।
  • लहसुन के तेल के इस्तेमाल से बालों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। लहसुन के तेल में आयरन, जिंक, सेलेनियम एवं फोलेट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जिससे बालों के स्वास्थ्य में बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लहसुन के तेल का नियमित रूप से उपयोग करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है जिससे बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

जानें भृंगराज के फायदे बालों के लिए

लहसुन के तेल के नुकसान (Losses of Garlic oil in hindi)

  • लहसुन के तेल का अत्यधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से लिवर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दरअसल, लहसुन के तेल में मौजूद एलिसिन (Allicin) में हेपोटोटॉक्सिक प्रभाव पाया जाता है जिससे लिवर के स्वास्थ्य पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • लहसुन के तेल का अधिक मात्रा में उपयोग करने से मधुमेह जैसी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। लहसुन के तेल में ग्लाइकोजन (Glycogen) की मात्रा पायी जाती है जिससे रक्त में शुगर की मात्रा में वृद्धि हो सकती है।
  • लहसुन के तेल को अधिक गर्म करके त्वचा पर लगाने से जलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • अपने दांतों पर लहसुन का तेल का उपयोग करने के बाद ब्रश करने से मुंह से दुर्गंध आने की समस्या पैदा हो सकती है।

जानें लहसुन खाने के 10 स्वास्थ्यवर्धक लाभ – रखे सेहत को दुरुस्त

  • लहसुन का तेल का अधिक मात्रा में उपयोग करने से रक्तस्राव की संभावना बढ़ सकती है। लहसुन के तेल में रक्त को पतला करने वाले गुण पाए जाते हैं जिसकी अधिक मात्रा से रक्तस्राव की समस्या पैदा हो सकती है।
  • लहसुन का तेल का उपयोग करने से कुछ लोगों का एलर्जी की समस्या भी हो सकती है इसीलिए लहसुन के तेल का उपयोग करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह लेना अत्यंत आवश्यक है।

जानें कलौंजी के फायदे बालों के लिए

Share this Article