मुंह के छाले के उपचार – घरेलू उपाय

5 Min Read
मुंह के छाले के उपचार - घरेलू उपाय

मुंह के छाले के उपचार – घरेलू उपाय ( muh ke chale ke upchar or gharelu upay ) : मुंह के छाले के उपचार या घरेलू उपाय कई होते हैं, मुंह में छाले होना एक सामान्य समस्या है जो मुंह के अंदर जीभ, गाल और होंठों में होते है। मुंह में छाले होने पर सफ़ेद और लाल रंग के घाव बन जाते है जिनमें खून निकलने के साथ जलन और कुछ भी खाने में परेशानी होती है।

मुंह के छालों का समय पर इलाज न कराने पर यह कैंसर का कारण बन सकते है। मुंह के छाले के डॉक्टरी इलाज होने के अलावा कुछ आयुर्वेदिक उपचारों को भी अपनाया जाता है जिनकी सहायता से मुंह के छालों की समस्या को खत्म किया जा सकता है। मुंह के छाले के उपचार की जानकारी नीचे दी गयी है –

मुंह के छाले के लक्षण

मुंह के छाले के लक्षण कई होते है जो निम्नलिखित है –

  • मुंह में छाला आने से पहले जलन, चुभन और झुनझुनी जैसा महसूस होना।
  • बड़े और अधिक गहरे छाले बहुत दर्दनाक होते है।
  • खाने, निगलने और बोलने में परेशानी होना।
  • छालों का रंग पीला, सफ़ेद और ग्रे होता है जिसके किनारे लाल होते है।

मुंह में छाले के कारण

मुंह में छाले होने के कई शारीरिक कारण हो सकते है जिनके सामान्य परिणाम होने के अलावा गंभीर परिणाम भी देखे जा सकते है मुंह में छाले के कारण है –

  • कब्ज या पेट संबंधी समस्या।
  • हेलिकोबैक्टर पायलोरी नामक बैक्टीरिया की वजह से।
  • मासिक धर्म में होने वाले बदलाव के कारण।
  • शरीर में विटामिन बी-12, जिंक, फोलिक एसिड व आयरन की मात्रा में कमी होना।
  • तला भुना और मिर्च मसालेदार भोजन का अधिक मात्रा में सेवन करना।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना।
  • आंत्र रोग जैसे क्रोन रोग या अल्सरेटिव कोलाइटिस होना।
  • किसी खाद्य पदार्थ के सेवन से एलर्जी होना और छाले होना।

मुंह के छाले के उपचार

  • मुंह के छालों के उपचार में कत्था हितकारी माना जाता है, कत्थे को लेकर छालों पर लगाने से छाले ठीक हो जाते है। कत्थे में मुलेठी चूर्ण और शहद मिलाकर इसे छालों पर लगाए। इसके अलावा कत्थे को अमरुद के मुलायम पत्तों में मिलाकर इसे पान की तरह चबाने से भी छालों को ठीक किया जा सकता है।
  • शहद का उपयोग छालों की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है, शहद को छालों पर लगाने से कुछ समय बाद छाले ठीक हो जाते है। शहद में मुलेठी पाउडर का चूर्ण मिलाकर इसे मुंह के छालों पर लगाए और लार को मुंह से बाहर टपकने दें। ऐसा करने से छालों की परेशानी को खत्म किया जा सकता है।
  • मुंह के छालों के रोगियों के लिए इलायची लाभकारी मानी जाती है। इलायची में थोड़ा सा शहद को मिलाकर लगाने से छाले में दर्द और जलन को कम किया जा सकता है। इसके अलावा इलायची, सौंफ, मिश्री और आंवला का चूर्ण मिलाकर इसे दिन में दो बार पानी के साथ लें ये छाले की समस्या को दूर करने में अत्यधिक कारगर होता है।
  • मुंह के छालों की समस्या से निजात पाने के लिए तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। तुलसी के पत्तों के रस को मुंह के छालों पर लगाने से छालों के दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा रोजाना तुलसी के पत्तों को चबाने से भी फायदा होता है।
  • ग्लिसरीन का उपयोग छालों को साफ़ करने में काफी सहायक होता है, छाले होने पर उनमें ग्लिसरीन लगाए ग्लिसरीन में ऐसे गुण पाए जाते है जो छालों को सॉफ्ट बनाकर दर्द और जलन को तुरंत कम करने में मददगार होते है।
  • मुंह के छाले के उपचार में नींबू, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर की सहायता से छालों को दूर किया जा सकता है। पानी में थोड़ा नींबू डालकर इसका कुल्ला करें। छाले होने पर धनिया पाउडर लेकर इसको पानी में मिलाकर इसका कुल्ला कर सकते है। इसके अलावा हल्दी पाउडर को पानी में मिलाकर इसका कुल्ला करने से भी छाले ठीक हो जाते है।

Share this Article