पेट साफ न होने के कारण और उपाय

8 Min Read
पेट साफ न होने के कारण और उपाय

पेट साफ न होने के कारण और उपाय ( pet saaf na hone ke karan aur upay ) : पेट साफ न होने के कारण और उपाय कई हैं, पेट साफ न होने की समस्या हमारे खान-पान एवं जीवनशैली में लापरवाही के कारण होती है। पेट साफ न होने की समस्या को कब्ज कहा जाता है। कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण मरीज को शौच के दौरान मल त्यागने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है और घंटों बैठे रहना पड़ता है।

पेट साफ न होने के कारण, रोगी को दिन में कई बार शौच के लिए जाना पड़ता है, जिस कारण रोगी का मन किसी काम में नहीं लगता हैं। लम्बे समय तक कब्ज की समस्या कई और शारीरिक बीमारियों को जन्म दे सकती हैं इसलिए कब्ज के लक्षणों को नजरअंदाज करना कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार, शरीर का संतुलन वात, पित्त, कफ दोष बिगड़ने के कारण कब्ज की समस्या होती है। कब्ज की समस्या होने पर रोगी को बहुत सोच-समझकर खाना-पीना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कब्ज से छुटकारा पाने के कई घरेलू उपाय हैं, जिनका उपयोग कर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से पेट साफ न होने के कारण और उपाय के बारे में।

पेट साफ न होने के कारण

  • भोजन में फाइबर युक्त आहार की कमी होने के कारण कब्ज की समस्या होने लगती है।
  • पानी कम पीना या तरल पदार्थों का कम मात्रा में सेवन, पेट साफ न होने का कारण बनता हैं।
  • ज्यादा मिर्च-मसालेदार भोजन का सेवन करना तथा बहार की चीजों जैसे बर्गर, पिज्जा, मोमोज आदि का सेवन करना, कब्ज की समस्या का कारण बनता है।
  • अधिक मात्रा में चाय, कॉफी, तम्बाकू आदि का सेवन करने के कारण भी कब्ज की समस्या होने लगती है।
  • चिंता या तनावपूर्ण जीवन जीना भी कब्ज की समस्या का कारण बनता है। दरअसल तनाव के कारण आंत में संक्रमण होता है, जिस कारण फ्रेश होने में दिक्कत होती है।
  • भारी भोजन जैसे नॉनवेज आदि का अधिक सेवन, कब्ज की समस्या का कारण बनता है।
  • समय पर भोजन न करना और देर रात तक जागने की आदत भी पेट साफ न होने के कारण बनती है।
  • भोजन पचे बिना दोबारा भोजन करना, पेट साफ न होने का कारण बनता है।
  • कुछ विशेष प्रकार की दवाओं जैसे दर्द निवारक दवाइयों का लम्बे समय तक सेवन, कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है।

जानें पुरुषों के लिए लौंग के फायदे – Benefits of Cloves for Men

पेट साफ न होने के लक्षण

  • पेट में दर्द एवं भारीपन महसूस होना।
  • पेट में गैस बनना।
  • सिर में दर्द रहना या सिर में भारीपन महसूस होना।
  • मुंह से दुर्गंध आना।
  • पेट साफ न होने के कारण मुंह में छाले होना।
  • त्वचा पर मुंहासे व फुंसियों का होना।
  • बदहजमी या अपच होना।

कब्ज की समस्या से बचाव के लिए इन विशेष बातों का ध्यान दें

  • ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त आहार का सेवन करें क्योंकि फाइबर युक्त आहार की कमी कब्ज का एक मुख्य कारण है इसलिए रोजाना अपनी डाइट में 20-30 ग्राम फाइबर को शामिल करें।
  • फलों में अंगूर, पपीता, खुबानी, अंजीर, अनानास एवं नाशपाती का अधिक सेवन करें। ये फल कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैं।
  • रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं और अधिक मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें।
  • समय पर भोजन करें और देर रात तक जागने की आदत को हमेशा के लिए छोड़ दें।
  • पहले किए गए भोजन को अच्छे से पचने के बाद ही दूसरी बार भोजन करें।
  • तनाव मुक्त जीवन जीने की कोशिश करें। तनाव को कम करने के लिए नियमित रूप से योग करें, योग आपको शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

जानें लगातार हिचकी आने के कारण – Causes of constant Hiccups

पेट साफ न होने या कब्ज की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय 

नींबू

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस का सेवन करें, असल में नींबू के रस में मौजूद एंजाइम शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और पाचन क्रिया में सुधार करने का कार्य करते हैं। इसके लिए आप नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करें। यह पेट को साफ करने में आपकी मदद करता है।

 सौंफ

पेट साफ न होने पर घरेलू उपचार के रूप में सौंफ का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले एक चम्मच भुनी हुई सौंफ का गर्म पानी के साथ सेवन करें। सौंफ में पाए जाने वाले पोषक तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं तथा कब्ज की समस्या को दूर कर, पेट को साफ रखते हैं।

शहद

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए शहद का सेवन किया जा सकता है, दरअसल शहद में लैक्सटिव (पेट को साफ करने वाले) गुण पाए जाते हैं, जो पाचन में सुधार कर, भोजन को अच्छे से पचाने का कार्य करते है और पाचन तंत्र को स्वस्थ व मजबूत बनाए रखने में सहायक होते है। इसके अलावा यह कब्ज की समस्या को दूर कर, पेट को साफ करने में मदद करते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा के औषधीय गुण, पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते है। एलोवेरा जूस पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है साथ ही पेट साफ भी रहता है। इसके लिए आप रोज सुबह एलोवेरा की पत्तियों से उसका जेल निकाल लें और उसे जूस के रूप में पिएं।

जीरा एवं अजवाइन

पेट साफ न होने पर आप जीरा और अजवाइन का सेवन करें, यह कब्ज की समस्या को दूर करने का कारगर घरेलू उपचार हैं। इसके लिए आप जीरे और अजवाइन को धीमी आंच पर भून कर पीस लें और इसमें काला नमक डालकर तीनों को समान मात्रा में मिलाकर डब्बे में रख लें। इस मिश्रण का रोजाना आधा चम्मच सेवन गुनगुने पानी के साथ करें।

आवश्यक सूचना
आमतौर पर पेट साफ न होने की समस्या अनुचित खानपान के कारण होती हैं, जो सही खान-पान और घरेलू उपचार से ही कुछ दिन में ठीक हो जाती है लेकिन यदि किसी व्यक्ति को पेट साफ न होने या कब्ज की गंभीर समस्या हैं, जो सही खान-पान और घरेलू उपचार के बाद भी ठीक नहीं होती है और लंबे समय तक चलती है, तो यह बवासीर का कारण बन सकती है। ऐसी अवस्था में वह व्यक्ति जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें।

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article