खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए

3 Min Read
खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए

खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए ( khansi mein kya nahi khana chahiye ) : खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए यह जानकर भी खांसी का जल्द इलाज किया जा सकता है। खांसी में दूध, मक्खन, घी आदि चिकनाई युक्त चीजें नहीं खानी-पीनी चाहिए क्योंकि चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थ गले में मौजूद बलगम को बढ़ा सकता है। What not to eat in cough in hindi.

साथ ही ऑयली फूड, प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड और रिफाइंड भी नहीं खाना चाहिए। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, पास्ता, नूडल्स, फ्रेंच फ्राइज आदि नुकसानदायक होते हैं। इनका सेवन खांसी को और बढ़ा सकता है।

शरीर में पानी की कमी होने से भी खांसी बढ़ सकती है। गाला सूखने पर ज्यादा खांसी आती है अतः ज्यादा से ज्यादा पानी पियें इस से न सिर्फ खांसी कम आएगी बल्कि गले में मौजूद बलगम भी अधिक पानी पिने से पतला हो जाता है और गले से निचे उतर जाता है। जिससे खांसी की समस्या ठीक हो सकती है।

खांसी में बीड़ी, सिगरेट या किसी भी अन्य प्रकार के तम्बाकू का सेवन कदापि नहीं करना चाहिए। यह खांसी की समस्या को और बढ़ा सकता है। साथ ही खांसी में रात का भोजन हल्का ही करें और संभव हो तो भोजन लिक्विड फॉर्म में ही हो तो ज्यादा अच्छा है।

खांसी में जूस, एनर्जी ड्रिंक्स, सोडा और शुगर से बनी ड्रिंक्स का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ड्रिंक्स और जूस में मौजूद एसिड खांसी की समस्या को और बढ़ा सकता है। खांसी में शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि शराब शरीर में पानी की कमी करती है और इम्यून सिस्टम को भी सही से कार्य नहीं करने देती है।

खांसी में ठन्डे खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। साथ ही ठंडी तासीर वाली खाद्य पदार्थों के सेवन से भी बचना चाहिए।

अतः तली और चिकनाई युक्त चीजों से तोबा करना और ज्यादा से ज्यादा पानी पीना खांसी के लिए लाभकारी होता है। खांसी में क्या खाना चाहिए जिससे खांसी जल्द से जल्द सही हो। यह जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें – खांसी में क्या खाना चाहिए

Share this Article