खाना पकाने में सरसों के तेल के लाभ – Mustard Oil

5 Min Read
खाना पकाने में सरसों के तेल के लाभ - Mustard Oil

खाना पकाने में सरसों के तेल के लाभ ( khana pakane me sarso ke tel ke labh ) : खाना पकाने में सरसों के तेल के लाभ कई है। सरसों एक प्रकार का पौधा है जिसके बीज से सरसों का तेल निकाला जाता है। सरसों के बीज छोटे होते है जिनका रंग भूरा, लाल या पीला होता है।

सरसों के तेल (mustard oil) का उपयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने, बालों और त्वचा पर लगाने के लिए किया जाता है। सरसों के तेल में बहुत से गुण मौजूद होते है इसीलिए आयुर्वेद में सरसों का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। सरसों के तेल का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है इसीलिए इसे कड़वा तेल भी कहा जाता है।

खाना पकाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। सरसों के तेल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जिसका सेवन करने से यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है और इसलिए सर्दियों के मौसम में सरसों के तेल का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। सर्दियों के मौसम में सरसों के तेल की मालिश करना भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सरसों का वैज्ञानिक नाम ब्रेसिका कम्पेस्टरीज (Brassica compartis) है।

सरसों के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

सरसों के तेल में ऊर्जा, टोटल लिपिड, फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड, फैटी एसिड, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड, फैटी एसिड, टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है।

खाना पकाने में सरसों के तेल के लाभ (Benefits of Mustard oil in cooking in hindi)

  • खाना पकाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से यह ह्रदय के लिए बेहद लाभदायक होता है। खाना पकाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से यह ह्रदय संबंधी विभिन्न समस्याओं से सुरक्षा करके ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सरसों के तेल में एयूएसए मौजूद होता है जो रक्त के फैट लेवल और इसके सर्कुलेशन को नियंत्रित करके हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक जैसी समस्याओं से सुरक्षा करने में मदद करता है।
  • खाना पकाने में सरसों का तेल भूख बढ़ाने के लिए बेहद लाभदायक होता है। भूख बढ़ाने के लिए रोजाना सरसों के तेल में पके भोजन करना बहुत फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में पके खाना का सेवन करने से यह भूख तो बढ़ाता ही है साथ में पेट को भी स्वस्थ्य रखने में मदद करता है।
  • खाना पकाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करने के साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करता है। त्वचा पर कच्चे सरसों के तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है इससे त्वचा स्वस्थ रहती है।
  • खाना पकाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से यह शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से सुरक्षा करने में मदद करता है। सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल एवं एंटी फंगल जैसे गुण मौजूद होता है जो मानव शरीर के किसी भी इंफेक्शन के संपर्क में आने से रोकते है।
  • खाना पकाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से यह कैंसर जैसे घातक रोगों से सुरक्षा करने में मदद करता है। एक शोध के अनुसार सरसों के तेल में ऐसे बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है जो कैंसर को उत्पन्न करने वाले सेल्स को ख़त्म करने में मदद करते है। जो लोग रोजाना खाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करते है उनमें कैंसर का खतरा लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
  • खाना पकाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से यह वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। सरसों के तेल में मौजूद पोषक तत्व बुरे कोलेस्ट्रॉल को अच्छे कोलेस्ट्रॉल में बदल देते है जिससे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। जो लोग अधिक वजन की समस्या के कारण खाने में तेल का उपयोग करने से डरते है वे लोग अपने भोजन में कम मात्रा में सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते है।

जानें सरसों की सब्जी खाने के फायदे और नुकसान और सरसों तेल के फायदे और नुकसान

Share this Article