खर्राटे आने के कारण और उपाय

10 Min Read
खर्राटे आने के कारण और उपाय

खर्राटे आने के कारण और उपाय ( kharate aane ke karan aur upay ) : खर्राटे आने के कारण और घरेलू उपाय, खर्राटे नींद से संबंधित एक समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। सोते वक्त सांसों के साथ तेज आवाज और वाइब्रेशन आना खर्राटा (snoring  Problem) कहलाता है।

खर्राटों की आवाज नाक या मुंह, किसी से भी आ सकती है। खर्राटे की समस्या सोने के बाद किसी भी समय शुरू और बंद हो सकती है। इस समस्या में व्यक्ति नींद के दौरान अपनी नाक और गले के माध्यम से स्वतंत्र रूप से हवा नहीं ले पता है, जिस कारण खर्राटे आने लगते है।

खर्राटे आने के कारण और उपाय ( Causes and remedies for snoring in hindi )

खर्राटे आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे साइनस की समस्या, सोने की स्थिति का गलत होना, शराब का ज्यादा सेवन, एलर्जी, मोटापा और समय पर न सोना आदि। जिसके कई लक्षण दिखने को मिलते है जैसे तेज आवाज के साथ सांस लेना और छोड़ना, थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ सेकेंड के लिए सांस का रुकना, नींद पूरी होने पर भी दिनभर नींद आना और थकान महसूस होना आदि

लेकिन क्या आप जानते हैं, खर्राटों की समस्या को दूर के लिए कई घरेलू उपाय हैं, जिसका उपयोग कर आप खर्राटों की समस्या से छुटकारा पा सकते है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से खर्राटे आने के कारण और उपाय के बारे में।

 खर्राटे आने के कारण ( Causes Snoring in hindi )

  • मोटापे के कारण भी खर्राटे आते हैं। जब किसी व्यक्ति का वजन बढ़ता है, तो उसकी गर्दन पर ज्यादा चर्बी लटकने लगती है। जिस कारण लेटते समय इस मांस की वजह से सांस की नली दब जाती है, और सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।
  • गलत स्थिति में सोना, खर्राटे आने का एक कारण है। पीठ के बल सोने पर जीभ और तालू, वायुमार्ग को संकुचित करते हैं, जिसकी वजह से नींद के दौरान खर्राटे की आवाज पैदा होती है।
  • अधिक शराब पीने से गले की मांसपेशियां फैल जाती हैं, जिस कारण खर्राटे उत्पन्न हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने से चार से पांच घंटे पहले शराब पीने से खर्राटे आने की संभावना और बढ़ जाती है। आमतौर पर जो लोग खर्राटे नहीं लेते हैं, शराब पीने के बाद वे लोग भी खर्राटे लेने लगते हैं।
  • देर रात में सोने के कारण भी खर्राटे आने लगते है, क्योंकि देर तक जागने के बाद जब आप सोते हैं तो आपका शरीर बहुत ज्यादा थका हुआ होता है, जिस कारण बहुत गहरी नींद आती है। इस अवस्था में भी मांसपेशियां संकुचित होती हैं और खर्राटे आने लगते हैं।
  • कई बार तकिये की एलर्जी की वजह से भी खर्राटे आते हैं। तकिये में जमी धूल के कणों से एलर्जी हो सकती है, जिस कारण खर्राटे आ सकते हैं।

जानें सन डैमेज से स्किन को होने वाले नुकसान

  • साइनस भी खर्राटे आने की एक वजह है। साइनस के बढ़ने से नाक के छिद्र जाम हो जाते है, जिस कारण खर्राटे आने लगते हैं।
  • कुछ विशेष प्रकार की दवाओं जैसे नींद की गोलियां, एलर्जी रोधक दवाओं का सेवन भी श्वसन मार्ग की मांसपेशियों को सुस्त बना देता हैं। जिस कारण खर्राटे आने लगते हैं।
  • आनुवांशिक कारणों के चलते भी खर्राटे की समस्या हो सकती है। यदि परिवार के किसी भी व्यक्ति को खर्राटे की समस्या है तो यह परिवार के अन्य सदस्य को भी हो सकती है।
  • नाक के वायु मार्ग में रुकावट व नाक के रास्ते को दो भागों में बांटने वाली दीवार का टेढ़ा होना भी खर्राटे आने का कारण बन सकता है।
  • नीचे वाले जबड़े का छोटा होना भी खर्राटे आने का कारण बनता है। जब व्यक्ति का जबड़ा सामान्य से छोटा होता है तो, लेटने पर उसकी जीभ पीछे की तरफ हो जाती है। जिस कारण  सांस की नली ब्लॉक हो जाती है और खर्राटे आने लगते है।
  • कई बार वात व कफ दोष बिगड़ जाने के कारण भी खर्राटे आने लगते है। कफ की अधिकता के कारण मांस की वृद्धि होती है, जो कि श्वास नलिका में अवरोध उत्पन्न करती है। इसके अलावा श्वास नलिका में अवरोध से वात की वृद्धि होती है, जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है।

जानें पसीने की बदबू का कारण और उपाय

खर्राटे की समस्या से बचने के लिए इन विशेष बातों का ध्यान दें –

  • भूख से कम भोजन करें या रात को सोने से पहले भोजन का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचें।
  • एक्सरसाइज करें, एक्सरसाइज करने से शरीर की सारी मांसपेशियां टोन हो जाती हैं। खर्राटों को रोकने के लिए आप गले की मांसपेशियों की एक्सरसाइज करें। इसके अलावा आप कपालभाति और उज्जई प्राणायाम कर सकते हैं।
  •  वजन को सही बनाए रखें और अधिक देर रात तक जागने से बचें।
  • सोने की स्थिति में बदलाव करें, साइड की तरफ सोने से खर्राटे की समस्या से बचा जा सकता है।
  •  धूम्रपान व शराब का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
  • नींद की गोलियों का सेवन करने से बचें।
  • तकिये की एलर्जी के कारण आने वाले खर्राटे की समस्या को दूर करने के लिए आप तकिए को खुली हवा में रखें और हर छह महीने में अपना तकिया बदलें।
  • तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।

खर्राटे की समस्या को दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपाय का उपयोग कर सकते हैं –

हल्दी

हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो नाक के छिद्रों को साफ करते है, जिस कारण सांस लेने में आसानी होती है। खर्राटे की समस्या को दूर करने के लिए आप रोज रात को सोने से पहले हल्दी दूध का सेवन कर सकते हैं। जानें हल्दी के फायदे और नुकसान – Turmeric

पुदीना

पुदीने में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो गले और नाक के छेदों की सूजन को कम करने का कार्य करते हैं। जिससे सांस लेना आसान हो जाता है।  इसके लिए आप सोने से पहले पुदीने के तेल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर गरारा कर लें। इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक करते रहने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाएगी। जानें पुदीना के फायदे और नुकसान

दालचीनी

दालचीनी में पाए जाने वाले पोषक तत्व, खर्राटे की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में तीन चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर पिएं। इसके लगातार सेवन से खर्राटे की समस्या दूर होने लगेगी। जानें दालचीनी दूध के फायदे और नुकसान – Cinnamon Milk

इलायची

इलायची में पाए जाने वाले पोषक तत्व, श्वसन-तंत्र खोलने का काम करते है। जिस कारण सांस लेने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। इसके लिए आप रात को सोने से 30 मिनट पहले, इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं। यह खर्राटे की समस्या से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करेगा। जानें इलायची खाने के फायदे और नुकसान – Cardamom

दूध

दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व अच्छी सेहत के साथ कई शारीरिक बीमारियों को दूर करने में मदद करते है। खर्राटे की समस्या को दूर करने के लिए आप रोज रात को सोने से पहले कम से कम एक कप दूध का अवश्य सेवन करें।

शहद 

शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले और नाक में सूजन होने से रोकते है। जिस कारण सांस लेने में आसानी होती है। इसके लिए आप रोजाना सोने से 30  मिनट पहले, एक गिलास गर्म पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पी सकते है। यह खर्राटे की समस्या से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।

आवश्यक सूचना

अगर किसी व्यक्ति को खर्राटे की समस्या के साथ चिड़चिड़ा व्यवहार हो, उदास मन हो, नींद के दौरान सांस रूकती हो, एकाग्रता कम हो रही हो, दिन के समय भी सुस्ती लगे, सुबह उठने के साथ सिर में दर्द महसूस हो, सोते समय आपकी सांस फूलती हो या जागने के बाद आप पसीने से भीगे हुए हो और खर्राटे की समस्या अधिक हो तो ऐसे में जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें।

जानें कटहल के फायदे और नुकसान – Jackfruit

Share this Article