मेदोहर वटी के फायदे और नुकसान – Medohar Vati

5 Min Read
मेदोहर वटी के फायदे और नुकसान - Medohar Vati

मेदोहर वटी के फायदे और नुकसान ( medohar vati ke fayde aur nuksan ) : मेदोहर वटी एक आयुर्वेदिक दवा है, जो मुख्य रूप से मोटापे यानी वजन को कम करने के लिए बनाई गई हैं। मेदोहर वटी में त्रिफला और गुग्गुल दो मुख्य तत्व हैं, जो मोटापे को दूर करने में सहायक होते हैं। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और मेदोहर वटी का उपचार लेते हैं तो आपका वजन आसानी से कम हो सकता है।

मेदोहर वटी के फायदे और नुकसान (Benefits and Harms of Medohar Vati in hindi)

मोटापा कई बीमारियों जैसे थायराइड, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हार्मोन में बदलाव, खराब पाचन आदि  बीमारियों का कारण बनता हैं। इसके अलावा मोटापे के कारण जोड़ों में दर्द होने लगता हैं। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और अपने शरीर के आकार और वजन को सामान्य रखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छा, सस्ता और आयुर्वेदिक सप्लीमेंट मेदोहर वटी हैं, जो मोटापे से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करता है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से मेदोहर वटी के फायदे, उपयोग के तरीके और नुकसान के बारे में।

मेदोहर वटी को निम्नलिखित तत्वों को मिलाकर बनाया जाता हैं

मेदोहर वटी को आंवला, बहेड़ा ,हरड़, कुटकी, त्रिफला, वायविडंग, छोटी हरड़, शुद्ध गुग्गुल, शुद्ध शिलाजीत और बबूल गोंद आदि तत्वों से मिलाकर बनाया जाता हैं।

मेदोहर वटी के सेवन यानी खुराक का तरीका

  • मेदोहर वटी दवा को लेने की निर्धारित मात्रा एक से तीन गोली है। फिर भी मेदोहर वटी का इस्तेमाल आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।
  • मेदोहर वटी दवा को खाना खाने से आधा घंटा पहले या भोजन करने के एक घंटे बाद गर्म पानी में लें।

मेदोहर वटी के फायदे (Benefits of Medohar Vati in hindi)

  • मेदोहर वटी मुख्य रूप से वजन को कम करने के लिए बहुत ही असरदार औषधि मानी जाती है, जिस कारण मोटापे को कम करने के लिए, अगर आप मेदोहर वटी का सेवन करते हैं तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
  • कई बीमारियों का मुख्य कारण मोटापा होता है। मोटापे के कारण हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय दर बिल्कुल कम हो जाती है। ऐसे में मेदोहर वटी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है।
  • मेदोहर वटी में गूगल (गुग्गुलु) और त्रिफला दो मुख्य तत्व डाले गए हैं, यह दो मुख्य तत्व मोटापे को कम करने के साथ थायराइड के लक्षणों की रोकथाम में भी सहायक होते हैं।
  • मेदोहर वटी में कुटकी, अमला, बबूल, गोंडा, बहेड़ा और हरड़ जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया में सुधार कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। अगर आपको खाया पिया हजम नहीं होता हैं, जिस कारण पेट खराब रहता है। इन सभी समस्याओं के इलाज के लिए मेदोहर वटी का सेवन किया जा सकता है।
  • मेदोहर वटी का सेवन करने से अनियमित भूख नियमित होने लगती हैं यानी भूख कम लगती है और आप अतिरिक्त खाना नहीं खाते हैं। इसके अलावा जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी मेदोहर वटी दवा का प्रयोग किया जाता है।
  • नियमित रूप से मेदोहर वटी का सेवन करने से शरीर में हार्मोंस का संतुलन बना रहता है। इसके अलावा मेदोहर वटी का सेवन, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखता है और बढ़ते हुए रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होता है।

जानें चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान – Chandraprabha Vati

मेदोहर वटी के नुकसान (Harms of Medohar Vati in hindi)

मेदोहर वटी पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक औषधि है इसलिए मेदोहर वटी का कोई नुकसान यानी साइड इफेक्ट नहीं होता है लेकिन मेदोहर वटी की ओवरडोज लेने से कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं इसलिए किसी भी दवा का प्रयोग करने से पहले, डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहता हैं।

सावधानी

  • 5 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों और गर्भवती महिलाएं को मेदोहर वटी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर कोई व्यक्ति पहले से ही किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन करता हैं और साथ ही मेदोहर वटी दवा का प्रयोग करना चाहता है, तो वह व्यक्ति डॉक्टर की सलाह से ही प्रयोग करें।
  • यदि पीरियड के दौरान ब्लीडिंग अधिक हो रही हो या ज्यादा दिन तक हो रही हो, तो इस दौरान मेदोहर वटी का सेवन न करें।

जानें बैधनाथ चंद्रप्रभा वटी के फायदे और नुकसान

Share this Article