कीवी फल के फायदे और नुकसान – Kiwi fruit

6 Min Read
kiwi fal ke fayde aur nuksan

कीवी फल के फायदे और नुकसान (kiwi fal ke fayde aur nuksan) : कीवी फल के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। कीवी (Kiwi) एक ऐसा फल है जो हमारी सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। यह उन विशेष फलों में से एक है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद फायदेमंद है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनसे हमें सेहतमंद रहने में काफी मदद मिलती है। ये स्वाद में तीखे एवं मीठे होते हैं जिसके कारण इनका प्रयोग कई प्रकार के व्यंजनों में किया जाता है। Advantages and disadvantages of kiwi fruit in hindi.

कीवी खाने के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Kiwi fruit in hindi)

कीवी का गुदा, छिलका एवं बीज सभी खाया जा सकता है। भारत में उत्तर-प्रदेश, सिक्किम, केरल, कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में इसकी खेती की जाती है। कीवी हमारे हृदय, रक्तचाप एवं आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कीवी में विटामिन C, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट एवं एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं। परन्तु कीवी के अत्यधिक सेवन से कुछ स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी हो सकते हैं।

कीवी फल के फायदे (Benefits of Kiwi fruit in hindi)

  • कीवी के नियमित सेवन से पेट संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार इसमें लैक्सेटिव के गुण पाए जाते हैं जो पेट को साफ रखने के साथ-साथ हमें पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और एसिडिटी (acidity) से राहत दिलाते हैं। इस अध्ययन में ये भी पता चला है कि हल्के-फुल्के कब्ज की समस्या में कीवी का इस्तेमाल करने से इस समस्या से जल्द छुटकारा पाया जा सकता है।
  • कीवी के सेवन से हम हृदय संबंधी समस्याओं से बचे रह सकते हैं। कीवी में कार्डियो-प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं जो हमें हृदय संबंधी समस्याओं से बचाते हैं। कीवी के नियमित सेवन से हमारे हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना में कमी आती है। यही नहीं कीवी खाने से हमारे शरीर का रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है जो हृदय रोग से बचाने के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • कीवी खाने से हम मोटापे की समस्या से बचे रहते हैं। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पायी जाती है। इसमें मौजूद फाइबर एवं लो कैलोरी की सहायता से हमारे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। यह हमारे शरीर से फैट बर्न करता है जिससे हम अपना वजन आसानी से घटा सकते हैं।
  • डेंगू में कीवी के फायदे (dengue me kiwi ke fayde) – डेंगू के इलाज में कीवी एक अहम भूमिका निभाता है। यह हमारे शरीर में प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में काफी लाभदायक होता है। डेंगू की बीमारी में हमारे शरीर के प्लेटलेट्स काउंट्स में काफी गिरावट आ जाती है जिसमें डॉक्टर हमें बकरी का ताजा दूध या पपीते के पत्तों का रस पीने की सलाह देते हैं लेकिन इसके मुकाबले कीवी एक स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है।
  • कीवी के नियमित सेवन हम मधुमेह जैसी बीमारी के खतरे से बचे रह सकते हैं। यह हमारे शरीर में प्लाज्मा ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित रखने में बेहद मददगार माना जाता है जिससे हमारे रक्त में शुगर की मात्रा में वृद्धि नहीं होती। अक्सर देखा गया है कि मधुमेह के रोगियों के घाव बहुत देरी से भरते हैं परन्तु कीवी में मौजूद प्राकृतिक यौगिकों के कारण घाव भरने की प्रक्रिया में सुधार आता है और जो घाव के संक्रमण को भी खत्म कर देते हैं।
  • कीवी खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरक्षा क्षमता में वृद्धि होती है जिससे कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। इसमें विटामिन C, विटामिन E एवं विभिन्न प्रकार के पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। दिन में 2-3 बार कीवी का सेवन करने से हम कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
  • कीवी के इस्तेमाल से हमें त्वचा संबंधी समस्याओं से बचे रहने में बेहद मदद मिलती है। इसमें विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी त्वचा की सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। प्रति 100 ग्राम कीवी में 92.7 मिलीग्राम विटामिन C मौजूद होता है जो हमारी त्वचा को ग्लोइंग रखता है। यह हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमें सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाते हैं।

जानें चिलगोजा के फायदे और नुकसान – Chilgoza (Pine Nuts)

कीवी फल के नुकसान (Losses of Kiwi fruit in hindi)

  • कीवी में पोटैशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है जिसके अत्यधिक सेवन से किडनी की समस्या से जूझ रहे लोगों को नुकसान भी पहुंच सकता है।
  • कीवी में फाइबर खूब पाया जाता है जिस के अत्यधिक सेवन से पेट संबंधी समस्याएं जैसे पेट फूलना या पेट में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
  • एलर्जी की समस्या वाले लोगों को कीवी के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। ऐसे लोगों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है जिससे उन्हें स्किन रैशेज या नाक बंद होना जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

जानें अल्फाल्फा के फायदे और नुकसान – Alfalfa

Share this Article