चिलगोजा के फायदे और नुकसान – Chilgoza (Pine Nuts)

6 Min Read
chilgoza ke fayde aur nuksan

चिलगोजा के फायदे और नुकसान (chilgoza ke fayde aur nuksan) : चिलगोजा के फायदे और नुकसान बहुत से हैं। चिलगोजा (Chilgoza) को अंग्रेजी में Pine Nuts के नाम से जाना जाता है। चिलगोजा एक प्रकार का पाइन नट है, जिसके कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। चिलगोजा भारत में नियोजा के नाम से प्रसिद्ध है। Advantages and disadvantages of Chilgoza in hindi, Advantages and disadvantages of Pine Nuts in hindi.

चिलगोजा के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Chilgoza in hindi)

चिलगोजा नट्स वास्तव में चिलगोजा पाइन वृक्ष के बीज होते हैं। इसकी कई प्रजातियां पायी जाती हैं जिसका स्वाद, आकार एवं उनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व भिन्न-भिन्न प्रकार के होते हैं। भारत में इसे उत्तर-पश्चिमी के हिमालय क्षेत्रों में उगाया जाता है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स एवं मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। परन्तु इसके अत्यधिक सेवन से कुछ स्वास्थ्य संबंधी नुकसान भी हो सकते हैं।

चिलगोजा के फायदे (Benefits of Chilgoza in hindi)

  • चिलगोजा के नियमित सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। एक अध्ययन के अनुसार इसमें जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करता है जिससे हमें कई प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है।
  • चिलगोजा के सेवन से हमारे शरीर का सीरम कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम एवं मैग्नीशियम जैसे जरुरी मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के एलडीएल कोलेस्ट्रॉल घटाने में बेहद मददगार साबित होते हैं।
  • चिलगोजा के नियमित सेवन से मधुमेह की समस्या से बचा जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की सहायता से हमारे शरीर में मधुमेह की बीमारी होने के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार चिलगोजा खाने से हमारे शरीर में शुगर की मात्रा में कमी आती है जिससे मधुमेह के रोगियों को बहुत फायदा मिलता है।
  • चिलगोजा के नियमित सेवन से हम हृदय संबंधी बीमारियों से बचे रह सकते हैं। इसमें पॉली अनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करके हमें हृदय संबंधी बीमारियों से बचाते हैं। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिनसे हार्ट अटैक के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
  • रोजाना चिलगोजे के तेल का सेवन से मोटापे की समस्या से बचा जा सकता है। इसमें पिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हमारे शरीर का वजन कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारे शरीर में 15-20 प्रतिशत फैटी एसिड को प्रदर्शित करता है जिससे वजन घटाने में आसानी होती है। इसके अलावा यह हमारी भूख को भी नियंत्रित करता है जिससे हम बार-बार भूख लगने की समस्या से बच सकते है। यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है जो हमारी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।
  • चिलगोजे के सेवन से हम कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे से बचे रहते हैं। इसमें रेस्वेराट्रोल नामक एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं जिससे कैंसर जैसी बीमारी को रोका जा सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फोलिक एसिड की सहायता से हमारे शरीर में डीएनए की क्षति को भी रोका जा सकता है।
  • चिलगोजा के नियमित सेवन से हमारा मस्तिष्क स्वस्थ बना रहता है। एक अध्ययन के अनुसार इसमें ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है जो हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं को बेहतर ढंग से विकसित कर उसे सुचारु रूप से चलाने में बेहद मददगार साबित होता है। यह हमारी याददाश्त को तेज करता है जिससे हमारे मस्तिष्क का संचालन बेहतर होता है।
  • चिलगोजा को नियमित रूप से खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें कैल्शियम एवं ओमेगा-6 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है जो हमारी हड्डियों के विकास एवं उन्हें मजबूत बनाने का कार्य करती है। इसके अलावा ये हमारे शरीर में जोड़ो के दर्द में राहत पहुंचाने में भी बेहद कारगर होता है।

जानें सर्पगंधा के फायदे और नुकसान – Sarpagandha

चिलगोजा के नुकसान (Losses of Chilgoza in hindi)

  • चिलगोजे के अत्यधिक सेवन से हमारे शरीर में कैलोरी की मात्रा में वृद्धि हो सकती है जिसके कारण हम मोटापे की समस्या के शिकार भी हो सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका सीमित मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए।
  • एलर्जी की समस्या से जूझ रहे लोगों को चिलगोजे का अत्यधिक सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें ओमेगा-6 भारी मात्रा में पाया जाता है जिसका अत्यधिक सेवन शरीर में हानिकारक प्रभाव डाल सकते हैं।
  • चिलगोजे का जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर चेहरे पर सूजन, सांस लेने में कठिनाई एवं त्वचा पर खुजली जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना उचित माना जाता है।

जानें अल्फाल्फा के फायदे और नुकसान – Alfalfa

Share this Article