मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के घरेलू उपाय

7 Min Read
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के घरेलू उपाय

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के घरेलू उपाय ( Metabolism badhane ke gharelu upay ) : मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के घरेलू उपाय कई हैं। भोजन का शरीर में एनर्जी के रूप में परिवर्तित हो जाना मेटाबॉलिज्म यानि चयापचय कहलाता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

मेटाबॉलिज्म शरीर में होने वाली एक रासायनिक प्रक्रिया है जो शरीर में होने वाली सभी गतिविधियों को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शरीर में मौजूद मेटाबॉलिज्म सांस लेने की प्रक्रिया, रक्त संचार, शरीर का तापमान, पाचन तंत्र, मल-मूत्र त्यागने, मस्तिष्क व तंत्रिकाओं की क्रिया आदि को प्रभावित करता है।

मेटाबॉलिज्म कम होने के लक्षण

  • अधिक थकान महसूस होना
  • कमजोरी
  • निम्न रक्तचाप
  • कब्ज की समस्या उत्पन्न होना
  • धीमी पल्स चलना
  • शरीर में वसा की अधिक मात्रा

मोटाबॉलिज्म बढ़ाने के घरेलू उपाय (Home remedies to increase Metabolism in hindi)

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए कॉफी बेहद अच्छी मानी जाती है। रोजाना कॉफी पीने से यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ-साथ फैट ऑक्सीकरण को भी बढ़ाने में मदद करती है। कॉफी ऑक्सीजन के साथ क्रिया करके भोजन को ऊर्जा के रूप में परिवर्तित कर देती है और भोजन को शरीर में फैट के रूप में बदलने से रोकती है। मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए कॉफी पीना बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि कॉफी में कैफीन होता है जो वजन कम करने में मदद करता है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में नट्स बेहद फायदेमंद होते है। नट्स का रोजाना सेवन करने से यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम और मोटापे को कम करने में भी मदद करता है। नट्स का सेवन करने से यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है और ह्रदय रोग, स्ट्रोक और डायबिटीज टाइप-2 की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए ग्रीन टी पीना भी फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेचिन-3-गैलेट और एंटीओबेसिटी नामक तत्व मौजूद होते है जो मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाने और मोटापे की समस्या को दूर करने में मदद करते है। ग्रीन टी पीना डायबिटीज और हृदय के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होती है।

जानें छींक आने के कारण और उपाय

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जा सकता है। वसा युक्त खाद्य पदार्थों की जगह प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए इससे मोटापा की समस्या को दूर किया जा सकता है।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए दही का सेवन किया जा सकता है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो पाचन क्रिया को स्वस्थ्य रखने के साथ भूख को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। दही आंतों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है जो शरीर में ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करता है। यह रक्त में शर्करा नियंत्रित करके मधुमेह और उसमे होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए उन सब्जियों का सेवन करना चाहिए जिन्हें मेटाबोलिक डाइट चार्ट में सम्मिलित किया जाता है। सब्जियों का अधिक सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने में सहायक होते है। सब्जियों में फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ओबेसिटी एजेंट मौजूद होते है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और वजन कम करने में मदद करता है।

जानें आयुर्वेद में लौंग के फायदे और नुकसान – Cloves

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए फलों का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। फलों में फैट और कैलोरी की बहुत कम मात्रा होती है जिससे आसानी से पेट भर जाता है और अधिक भोजन करने की आवश्यकता नहीं होती। अतः फलों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म और वजन नियंत्रित होता है।

हल्दी का उपयोग भी मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है जो मेटाबोलिक रोगों से सुरक्षा करने में मदद करते है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए पर्याप्त नींद लेना आवश्यक होता है। पर्याप्त नींद न लेने की वजह से मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है। मेटाबॉलिज्म कम होने से मेटाबोलिक से संबंधित कई रोगों का खतरा रहता है। समय पर एक अच्छी और पर्याप्त नींद लेना जरुरी होता है इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर स्वस्थ्य रहता है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए अदरक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अदरक में पाए जाने वाले पोषक तत्व मोटापा कम करने में मदद करते है। अदरक का सेवन करने से यह शरीर में ऊर्जा को नियंत्रित रखता है जिससे अधिक भोजन करने की आवश्यकता नहीं होती है। अदरक की तासीर गर्म होती है जिसका सेवन करने से शरीर गर्म हो जाता है जो चयापचय यानि मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए व्यायाम एक बहुत अच्छा माध्यम है। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ाया जा सकता है। व्यायाम करने से न केवल मेटाबॉलिज्म को बढ़ाया जाता है बल्कि बहुत से रोगों से बचा जा सकता है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन किया जा सकता है। रोजाना डार्क चॉकलेट का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन कम होने लगता है। डार्क चॉकलेट का सेवन करने से यह मेटाबोलिक समस्याओं को कम करने में भी मदद करता है।

जानें महिलाओं के लिए अलसी के फायदे

Share this Article