मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के फायदे

5 Min Read
मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के फायदे

मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के फायदे ( mitti ke bartan me dahi jamane ke fayde ) : मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के फायदे कई होते हैं, मिट्टी के बर्तन में दही जमाना अन्य बर्तन जैसे स्टील के बर्तन की अपेक्षा ज्यादा अच्छा माना जाता है यद्यपि दही खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है परन्तु अगर मिट्टी के बर्तन में दही जमाया जाए तो यह पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता है।

मिट्टी के बर्तन मिट्टी से बनाए जाते है और यदि मिट्टी अच्छी गुणवत्ता वाली हो तो उसमें कई पोषक तत्व जैसे- कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस व बहुत से कार्बनिक पदार्थ पाए जाते है जिसमें दही जमा दही भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के फायदों की जानकारी आगे दी गयी है –

दही खाने का सही समय

दही खाने का सही समय को लेकर कई लोग कन्फ्यूज रहते है जिससे जानना सभी के लिए बेहद जरुरी होता है। कई लोग किसी भी समय दही का सेवन कर लेते है जिससे उनके स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव  पड़ता है और इन्हें यह पता भी नहीं चलता की यह गलत समय में दही का सेवन करने का परिणाम है। दही का सेवन रात को बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। दही की तासीर ठंडी होने के कारण रात के समय दही का सेवन करने से सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा दही में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है जिनका रात के समय सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। दही खाने का सही समय सुबह या दिन होता। रात को सोने से पहले मिट्टी के बर्तन में दही जमा लें और सुबह उठकर इसका सेवन करें यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के फायदे

  • मिट्टी के बर्तन में जमाया जाने वाला दही बेहद स्वादिष्ट होता है, मिट्टी के बर्तन में दही जमाने की सलाह न केवल घर के बुजुर्ग देते है बल्कि बहुत से शेफ का यह मानना है कि मिट्टी के बर्तन में जमाने वाला दही बेहद स्वादिष्ट होता है। दही के अलावा मिट्टी के बर्तन में चाय, पानी आदि रखने से इनका स्वाद बहुत स्वादिष्ट होता है।
  • मिट्टी में जमाया जाने वाला दही मीठा और मलाईदार होता है, दूध से बने उत्पाद अल्कलाइन नेचर के होते है जिसकी वजह से वे खट्टे हो जाते है। मिट्टी के बर्तन में दही जमाने से यह दही की अम्लता को संतुलित रखने में मदद करता है जिसकी वजह से दही खट्टा न होकर बल्कि मीठा और मलाईदार होता है।

जानें दही और जीरा खाने के फायदे

  • मिट्टी के बर्तन का तापमान संतुलित होता है जिससे दही कम समय में बहुत अच्छा जमता है, दही को जमाने के लिए गर्म तापमान की आवश्यकता होती है। मिट्टी के बर्तन में तापमान संतुलित रहता है जिसमें जमाया जाने वाला दही अच्छा होता है।
  • मिट्टी के बर्तन में जमाया जाने वाला दही बेहद गाढ़ा जमता है, मिट्टी के बर्तन में छोटे-छोटे छिद्र होते है। जिससे दही का अतिरिक्त पानी मिट्टी का बर्तन सोख लेता है यही कारण है कि मिट्टी के बर्तन में दही बिना पानी वाला और गाढ़ा जमता है। दही को गाढ़ा और बिना पानी वाला जमाने के लिए उसे मिट्टी के बर्तन में जमाए यह बेहद अच्छा माना जाता है।
  • मिट्टी में जमाया जाने वाला दही बेहद पौष्टिक होता है, मिट्टी के बर्तन मिट्टी से बनाया जाता है जिसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है। अतः मिट्टी के बर्तन में जमाया जाने वाला दही पोषक तत्वों से भरपूर। मिट्टी के बर्तन में मौजूद पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, सल्फर जैसे कई पोषक तत्व दही में चले जाते है जिसकी वजह से दही बेहद पौष्टिक होता है।

जानें क्यों दही को नमक नहीं बल्कि मीठी चीजों के साथ खाना चाहिए

Share this Article