पीरियड्स नहीं आने पर क्या करना चाहिए

5 Min Read
पीरियड्स नहीं आने पर क्या करना चाहिए ( periods nahi aane par kya karna chahie )

पीरियड्स नहीं आने पर क्या करना चाहिए : पीरियड्स नहीं आने पर क्या करना चाहिए ( periods nahi aane par kya karna chahie ) यह एक बहुत ही कॉमन सवाल है, कभी न कभी पीरियड्स की डेट चेंज होने पर या तय समय पर पीरियड्स न आने के कारण यह सवाल हर स्त्री के मन में आता ही है कि पीरियड्स नहीं आने पर क्या करना चाहिए ? तो आज हम आपको इस प्रश्न के साथ ही पीरियड आने के लिए क्या खाना चाहिए ? का भी जवाब देंगे।

पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकते है?

लेकिन उस से पहले समझते हैं कि पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकते है? तो पीरियड लेट आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे प्रेग्नेंसी, तनाव (स्ट्रेस), मोटापा, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन, थायरॉयड, या मधुमेह की बीमारी के कारण भी पीरियड लेट हो सकते हैं या मासिक धर्म में अनियमितता आ सकती है।

पीरियड साइकल 28 दिन की होती है हर माह इतने दिन के अंतराल पर पीरियड आते ही हैं अगर यह न आएं या किसी महीने देर से या किसी महीने जल्दी आएं तो इसे ही मासिक धर्म में अनियमितता कहा जाता है। जानकारों के अनुसार 21 से 35 दिन के अंतराल में होने वाले पीरियड्स को नॉर्मल सर्कल माना जाता है।

कई बार हार्मोनल समस्‍या पीसीओसी (पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रम) की वजह से या कई बार सेक्‍शुअली ट्रांसमिटेड इनफेक्‍शन पेल्विक इनफ्लामेटरी डिजीज़ (पीआईडी) के कारण पीरियड् साइकिल चेंज हो सकती है।

 

पीरियड मिस होने पर क्या करें घरेलू उपाय

पीरियड मिस होने पर क्या करें घरेलू उपाय, पीरियड आने के लिए क्या खाना चाहिए, पीरियड आने के लिए क्या खाना चाहिए इन सभी प्रश्नों के उत्तर यहाँ दिए गए हैं, गर्म तासीर की चीजें खाने से पीरियड समय पर शुरू होते हैं –

कच्चा पपीता

पपीता में प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, कच्चे पपीता खाने से यूट्रस में कसाव पैदा होता है और पीरियड जल्दी आते हैं।

अजवाइन

अजवाइन की तासीर भी गर्म होती है और यह पीरियड के दर्द को भी कम करता है। रात में सोने से पहले एक चम्मच अजवाइन एक गिलास पानी के साथ लें लाभ होगा। साथ ही आप अजवाइन की चाय भी पी सकते हैं या एक गिलास पानी में थोड़ी सी अजवाइन डालकर उबाल लें और इसका सेवन 2 से 3 बार प्रतिदिन करें  अनियमितता दूर होगी। यही लाभ जीरे के भी होते हैं उसका भी सेवन किया जा सकता है।

हल्दी

हल्दी की तासीर गर्म होती है इसलिए हल्दी को दूध में पीने से भी पीरियड समय पर लाये जा सकते हैं, रोज रात एक गिलास दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पीने से मासिक धर्म की अनियमितता सही होती है।

दालचीनी

दालचीनी की भी तासीर गर्म होती है इसलिए एक ग्‍लास दूध में आधा चम्मच दालचीनी मिलाकर पिने से मासिक धर्म की अनियमितता सही होती है।

अदरक

एक गिलास पानी में थोड़ी सी अदरक को उबाल कर पुरे महीने दिन में 2 से 3 बार इसका सेवन करने से मासिक धर्म की अनियमितता सही होती है। आप इसमें स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं। अजवायन और अदरक की चाय पीने से भी लाभ होता है।

सौंफ

सौंफ फीमेल सेक्स हार्मोंस को नियंत्रित रखती है, एक से दो चम्मच सौंफ को रात भर एक कप पानी में भीगा कर रखें और इसका सेवन करें मासिक धर्म अनियमितता में लाभ होगा।

जानें किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है

मेथी के दाने

मेथी के दाने दिन में एक से दो बार एक गिलास पानी में उबालकर पीने से भी लाभ होता है। धनिया के दानों या पाउडर का भी इसी प्रकार उपयोग किया जा सकता है।

साथ ही गाजर का जूस, गुड़ के साथ जीरा, तिल और अजवायन या खजूर आदि खाने से भी पीरियड समय पर आते हैं। साथ ही विटामिन-सी युक्त खट्टे फल नींबू, संतरा, किवी, आंवला आदि खाने से भी लाभ होता है।

Share this Article