पिली सरसों के तेल के फायदे – Benefits of yellow Mustard oil

8 Min Read
पिली सरसों के तेल के फायदे - Benefits of yellow Mustard oil

पिली सरसों के तेल के फायदे ( pili sarso ke tel ke fayde ) : पिली सरसों के तेल के कई फायदे है। सरसों एक प्रकार का पौधा है जिसके बीज से सरसों का तेल निकाला जाता है। सरसों के बीजों का रंग पीला, लाल या भूरा होता है जिससे निकलने वाले तेल का रंग गहरा पीला होता है। पिली सरसों के तेल का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने, बालों और त्वचा पर लगाने के लिए किया जाता है। पीली सरसों के तेल में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करते है।

पिली सरसों का तेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सरसों तेल से बनाए जाने वाले व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद पौष्टिक भी होते है। पिली सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका ज्यादातर उपयोग गर्मियों के मौसम में किया जाता है। सर्दियों के दिनों में सरसों के तेल की मालिश करना भी बेहद लाभदायक होता है। सरसों का वैज्ञानिक नाम ब्रेसिका कम्पेस्टरीज (Brassica compartis) है।

सरसों के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्व

सरसों के तेल में ऊर्जा, टोटल लिपिड, फैटी एसिड, टोटल सैचुरेटेड, फैटी एसिड, टोटल मोनोअनसैचुरेटेड, फैटी एसिड, टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।

सरसों के तेल के प्रकार

  1. रिफाइंड सरसों तेल – रिफाइंड सरसों तेल को मशीनों के माध्यम से निकाला जाता है जिसका स्वाद कड़वा होता है। इस प्रकार के तेल को काले भूरे या सफ़ेद सरसों से बनाया जाता है। रिफाइंड सरसों तेल का इस्तेमाल ज्यादातर व्यजनों को बनाने के लिए किया जाता है।
  2. कच्ची घानी (ग्रेड-1) – इस तेल को कच्ची घानी के नाम से जाना जाता है और इस सरसों के तेल को सबसे शुद्ध माना जाता है। कच्ची घानी तेल बेहद शुद्ध और पौष्टिक माना जाता है इसलिए ज्यादातर लोग इस तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए ही किया करते है।
  3. ग्रेड-2 सरसों तेल – इस प्रकार के सरसों तेल का इस्तेमाल थेरेपी करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए नहीं किया जाता है।

पिली सरसों के तेल के फायदे ( Benefits of yellow Mustard oil in hindi )

  • पिली सरसों का तेल हृदय के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पिली सरसों में कई ऐसे गुण पाए जाते है जो हृदय के विकारों से सुरक्षित रखने में बेहद मददगार होते है। जिन लोगों को हृदय संबंधी बीमारियां है वे लोग भोजन में सरसों के तेल का इस्तेमाल करें क्योंकि पिली सरसों तेल में पाए जाने वाले गुण शरीर से बुरे कोलेस्ट्रॉल यानि एलडीएल के स्तर को कम करने में मदद करते है। पिली सरसों तेल के उपयोग से यह रक्त संचरण को सुचारु बनाकर रक्त संबंधी समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करता है।
  • पिली सरसों का तेल दांतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दांत संबंधी कई समस्याओं को ठीक करने के लिए पिली सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। पिली सरसों तेल में ऐसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो दांतों के साथ मसूड़ों की समस्याओं को ठीक करने में मदद करते है। दांतों में कैविटी, दर्द और मसूड़ों के फूलने पर पिली सरसों के तेल में थोड़ा सा नमक मिलाकर इसे दांतों और मसूड़ों में लगाने से यह समस्या ठीक हो जाती है। सरसों के तेल में थोड़ा हल्दी और नमक मिलाकर इसे रोजाना दांतों में मलने से पायरिया की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
  • पिली सरसों का तेल मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पिली सरसों तेल में मौजूद पोषक तत्व मस्तिष्क के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करते है। भोजन में पीली सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से यह मस्तिष्क को स्वस्थ रखकर मस्तिष्क संबंधी कई समस्याओं से सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसके अलावा पिली सरसों तेल से सिर की मालिश करने से भी मस्तिष्क पर इसका बेहद अच्छा प्रभाव पड़ता है।
  • पिली सरसों का तेल पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए रोजाना भोजन में शुद्ध पिली सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। पीली सरसों के तेल में मौजूद पोषक तत्व पेट संबंधी बीमारियों को ठीक करने में मदद करते है। इसके अलावा बैक्टीरिया से होने वाली किसी भी समस्या से बचने के लिए पीली सरसों का तेल बेहद लाभकारी होता है क्योंकि पिली सरसों के तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है।

जानें पतंजलि अश्वगंधा के फायदे और नुकसान

  • पिली सरसों का तेल कैंसर जैसे घातक रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। भोजन में सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से यह कैंसर के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। पिली सरसों तेल में ऐसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करते है।
  • पिली सरसों का तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पिली सरसों तेल में एंटी एजिंग, एंटी फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो त्वचा संबंधी रोगों से सुरक्षित रखने में बेहद मददगार होते है। त्वचा पर पीली सरसों की मालिश करने से बेहद अच्छे परिणाम दिखाई देते है क्योंकि इसे लगाने से त्वचा चमकदार, सुंदर और स्वस्थ रहती है। शरीर में पिली सरसों के तेल की मालिश करने के लिए तेल में थोड़ा केसर मिला लें उसके बाद इस तेल से मालिश करें ऐसा करने से त्वचा पर इसका बेहद अच्छा प्रभाव पड़ता है। त्वचा को कीड़ों-मकोड़ो से सुरक्षित रखने के लिए भी पिली सरसों का तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है।
  • पिली सरसों का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बालों में पीली सरसों का तेल लगाने से यह बालों के विकारों से सुरक्षित रखने में मदद करता है। पीली सरसों के तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूती प्रदान करके उन्हें टूटने से रोकने में मदद करते है। नहाने से पहले लगभग 6 से 7 घंटे तक बालों में पीली सरसों तेल लगाकर इसे अच्छी तरह धोएं। ऐसा करने से बाल बेहद मुलायम, चमकदार और खूबसूरत हो जाते है। बालों में स्कैप्ल पर पीली सरसों के तेल की मालिश करने से स्कैल्प में रूसी और अन्य समस्याएं उत्पन्न नहीं होती है। पिली सरसों के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल जैसे गुण पाए जाते है जो स्कैप्ल को कई रोगों से सुरक्षित रखने में मदद करते है।

जानें पैर में सरसों का तेल लगाने के फायदे

Author Profile

Sumit Raghav
Sumit Raghav
I'm, your guide through the fascinating worlds of entertainment and health. With a passion for staying in-the-know about the latest happenings in the entertainment industry and a dedication to promoting well-being, I bring you a unique blend of articles that are both informative and entertaining.

Share this Article