गोंद कतीरा खाने के नुकसान – Harms of Gond Katira

5 Min Read
गोंद कतीरा खाने के नुकसान - Harms of Gond Katira

गोंद कतीरा खाने के नुकसान ( gond katira khane ke nuksan ) : गोंद कतीरा खाने के फायदे कई होते हैं, गोंद कतीरा एक प्रकार का गोंद यानि पेड़ से निकलने वाला एक तरल और चिपचिपा पदार्थ है जिसे मुख्यतः बबूल कीकर व नीम के पेड़ से प्राप्त किया जाता है।

गोंद कतीरा का रंग सफ़ेद और पीला होता है जिसे सूखने के बाद इस्तेमाल किया जाता है। गोंद कतीरा कई प्रकार के होते है जिसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है। यद्यपि गोंद कतीरा खाने के बहुत से फायदे होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते है जिनकी विस्तृत जानकारी आगे दी गई है –

गोंद कतीरा के प्रकार

  1. बबूल या कीकर गोंद कतीरा
  2. नीम का गोंद कतीरा
  3. आम का गोंद कतीरा
  4. हींग गोंद कतीरा

गोंद कतीरा की तासीर

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन गर्मियों के मौसम में अधिक किया जाता है, सर्दियों के मौसम में इसका अधिक सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। गोंद कतीरा का उपयोग कई ठंडे पेय पदार्थ जैसे – आइसक्रीम, शरबत आदि बनाने के लिए किया जाता है।

सबसे अच्छा गोंद कतीरा

बबूल या कीकर से प्राप्त गोंद कतीरा सबसे अच्छा गोंद कतीरा माना जाता है। बबूल या कीकर से प्राप्त गोंद कतीरा में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस प्रकार के गोंद कतीरा का उपयोग लड्डू बनाने के लिए भी किया जाता है।

गोंद कतीरा कब खाना चाहिए

गोंद कतीरा खाने का सही समय सुबह होता है, सुबह गोंद कतीरा खाने के लिए पहले इसे रात को एक गिलास पानी में भिगोने रख दें। अगली सुबह उठने के बाद इसमें थोड़ी सी चीनी मिला लें और खाएं। गोंद कतीरा का सेवन करने के बाद उचित मात्रा में पानी पिए ताकि यह शरीर के किसी भी अंग में चिपक न पाए। Harms of Gond Katira in hindi.

गोंद कतीरा खाने के नुकसान ( Side effects of Gond Katira in hindi )

  • गोंद कतीरा का सेवन करते समय अधिक पानी पीना बेहद जरुरी होता है क्योंकि गोंद कतीरा चिपचिपा पदार्थ है जिसे खाने के बाद यह आंतों और नसों में चिपक जाता है। गोंद कतीरा खाने के बाद ज्यादा पानी न पीने पर यह आंतों में चिपक जाता है जिससे कब्ज और पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  • गोंद कतीरा उन लोगों के लिए नुकसानदायक होता है जो क्विल्लाया छाल के प्रति संवेदनशील होते है। ऐसे लोगों को गोंद कतीरा का सेवन नहीं करना चाहिए जो क्विल्लाया छाल के प्रति संवेदनशील होते है उन लोगों में गोंद कतीरा का सेवन करने से श्वास संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • गोंद कतीरा गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है इसीलिए इनको गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए परन्तु प्रसव के बाद गोंद कतीरा का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

जानें काला गोंद के फायदे – Benefits of Kala Gond

  • गोंद कतीरा का अधिक सेवन करना पुरुषों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि इसके सेवन से नसों और आंतों के मार्ग में अवरोध उत्पन्न हो जाता है और कई समस्याएं हो सकती है।
  • गोंद कतीरा का सेवन करने से मुँह में तेज सनसनाहट होती है जिससे इसे खाने में थोड़ा परेशानी हो जाती है। इसके अलावा गोंद कतीरा का सेवन करने से जी मचलाने की समस्या उत्पन्न हो सकती है इसीलिए इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करना बेहद जरुरी होता है।
  • गोंद कतीरा का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। गोंद कतीरा के सेवन से पेट फूलना और हल्के दस्त की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अतः उन लोगों को भी गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी जो लोग किसी रोग या एलर्जी के इलाज की दवाओं का सेवन कर रहे है।

जानें बबूल गोंद के फायदे और नुकसान – Babool Glue Benefits

Share this Article