विटामिन बी3 के फायदे और नुकसान – Vitamin B3

6 Min Read
विटामिन बी3 के फायदे और नुकसान

विटामिन बी3 के फायदे और नुकसान (vitamin b3 ke fayde aur nuksan) : विटामिन बी3 के फायदे और नुकसान बहुत से होते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार के विटामिन्स की आवश्यकता होती है। यूं तो शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी विटामिन्स बेहद जरुरी होते हैं लेकिन विटामिन B3 को ऐसा विटामिन माना जाता है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

विटामिन बी3 के फायदे और नुकसान (Advantages and disadvantages of Vitamin B3 in hindi)

विटामिन B3 नियासिन (Niacin) के नाम से भी जाना जाता है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन B3 के होने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है जिससे कमजोरी एवं चक्कर आने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा विटामिन B3 का सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सकता है।

विटामिन B3 के मुख्य स्रोत-

विटामिन B3 को सूरजमुखी के बीज, मशरूम, मूंगफली, अंडा, मछली, चावल, दूध, मीट, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ एवं अवोकाडो जैसे खाद्य पदार्थों से प्राप्त किया जा सकता है।

विटामिन बी3 के फायदे (Benefits of vitamin B3 in hindi)

  • शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन B3 के होने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम होता है। एक शोध के अनुसार, विटामिन B3 के सेवन से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर में लगभग 35 प्रतिशत की वृद्धि होती है जिससे हृदय संबंधी रोगों के खतरों से बचाव करने में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा विटामिन B3 हार्ट अटैक, स्ट्रोक एवं लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी बेहद मददगार माना जाता है।
  • विटामिन B3 का सेवन करने से गठिया जैसी बीमारी के लक्षणों को कम करने में आसानी होती है। विटामिन Bशरीर के महत्वपूर्ण अंगों में रक्त के प्रवाह में सुधार करने का करता है जिससे गठिया के दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा विटामिन B3 हड्डियों के जोड़ों के लचीलेपन को बनाये रखने में मदद करता है जिससे गठिया के दौरान होने वाले दर्द एवं सूजन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • विटामिन B3 का सेवन करने से मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है जिससे मानसिक रोगों का खतरा कम होता है। विटामिन Bमस्तिष्क की तंत्रिकाओं को सुचारु रूप से चलाने में मदद करता है जिससे सिजोफ्रेनिया (Schizophrenia) नामक बीमारी के खतरे से बचा जा सकता है। सिजोफ्रेनिया की समस्या में व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति बुरी तरह प्रभावित होती है।
  • विटामिन Bके उपयोग से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। विटामिन Bशरीर की पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है जिससे कब्ज, अपच, एसिडिटी एवं पेट में ऐंठन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा विटामिन B3 का सेवन करने से पेलेग्रा (Pellagra) नामक बीमारी से भी बचाव करने में बहुत मदद मिलती है। पेलेग्रा जैसी बीमारी में रोगी को पेट दर्द, दस्त एवं भूख लगने की क्षमता में कमी आ जाती है।
  • गर्भवती महिलाओं को विटामिन B3 का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विटामिन B3 का सेवन करना अत्यंत आवश्यक होता है। विटामिन B3 का सेवन करने से भ्रूण को होने वाले जन्म दोष के खतरों को कम किया जा सकता है। डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं को विटामिन B3 का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
  • विटामिन B3 का सेवन करने से त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल, शरीर में विटामिन B3 की कमी होने से त्वचा में जलन एवं रूखेपन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। विटामिन Bयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से त्वचा संबंधी सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

जानें नाभि में तेल लगाने के फायदे – होती है पोषक तत्वों की कमी दूर

विटामिन बी3 के नुकसान (Losses of vitamin B3 in hindi)

  • विटामिन B3 को अधिक मात्रा में लेने से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है जिससे घबराहट एवं चक्कर आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • विटामिन B3 का अधिक सेवन करने से पेट के निचले हिस्से में अत्यधिक दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों को विटामिन B3 का अत्यधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
  • गाउट की दवा का सेवन कर रहे लोगों को विटामिन B3 का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए इससे उनकी दवा का प्रभाव कम हो सकता है।
  • लो ब्लड प्रेशर की दवा का सेवन कर रहे लोगों को विटामिन B3 के सेवन से बचना चाहिए अन्यथा इससे उनके शरीर का ब्लड प्रेशर सामान्य से घट सकता है।
  • थायराइड की दवा का सेवन कर रहे लोगों को विटामिन B3 का अधिक प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • विटामिन Bका अधिक सेवन करने से लिवर संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है।

जानें बॉडी मसाज के फायदे

Share this Article